राजस्थान के दर्शनीय स्थल

Updated on 16-05-2024 11:05 AM

राजस्थान का शाब्दिक अर्थ है- “राजाओं की भूमी”। अपनी रंगीन संस्कृति को बिखेरते हुए इस राज्य ने सिर्फ राष्ट्रीय पर्यटकों को ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को भी आकर्षित किया है। जयपुर की शानदार हवेलियों से लेकर, उदयपुर की झीलों तक, मंदिरों से लेकर जैसलमेर व बिकानेर के बालू टिब्बों तक-सब कुछ देखने लायक है। सिर्फ देखने लायक नहीं, ज़िंदगी भर याद रखने लायक है। यहाँ के लोक गीत व लोकनृत्य भी अपनी स्थानीय संस्कृति को अस्तित्व में बनाए रखने के लिए पूरा सहयोग करते है। यहाँ का पारंपरिक भोजन आपके मुँह में पानी भर देगा और आप इसे खाए बिना रह नहीं पाऐंगे। राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थल आपको दीवाना बना देंगे। सुंदर व आलीशान हवेलियों के आप मुरीद हो जाऐंगे।

राजस्थान के दर्शनीय स्थल

राजस्थान खूबसूरती से लबालब है। बस देर है तो, यहाँ आकर इसके हर एक हिस्से को भरपूर तरह से जीने की। प्राकृतिक सौंदर्य से लेकर अद्भुत कला प्रदर्शन तक आपको सब प्रशंसनीय स्थल देखने मिलेंगे। राजस्थान के चार प्रमुख पर्यटन स्थलों के नाम हैं-जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर व माउंट आबू। राजस्थान में पर्यटन स्थल की सूची पर ज़रा गौर फरमाइए, फिर देखिए आप खुद को यहाँ आने से रोक नहीं पाऐंगे. 


जयपुर

आमेर किले के सामने माओटा झील में एक मल्लाह नाव चला रहा है

ये शहर प्राचीनता व आधुनिकता का अद्भुत मिश्रण है। पिंक सिटी(गुलाबी शहर) के नाम से ये विश्व भर में प्रसिद्ध है। राजस्थान का राजधानी क्षेत्र जो, अपने सौंदर्य से आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। जयपुर को गुलाबी रंग से रंगा गया है और यही इसकी खूबसूरती में इज़ाफा करता है। यहाँ के कुछ मुख्य पर्यटन स्थलों में- हवा महल, आमेर किला, जंतर-मंतर, नाहरगढ़ किला, सिटी पैलेस, चोखी धानी, अल्बर्ट हॉल म्यूज़ियम व बिरला मंदिर आदि शामिल है। यह शहर सुंदर किलों, मंदिरों व संग्रहालय आदि से अपनी शोभा बढ़ाता है। बापू बाज़ार यहाँ का सबसे प्रख्यात बाज़ार है जो, राजस्थान की पारंपरिक वस्तुओं के लिए जाना जाता है-रंग-बिरंगे जयपुरी दुपट्टे, राजस्थानी गहनें आदि।

ठहरने के स्थान: माधव गेस्ट हाउस, हथरोई पैलेस, इकाकी निवास, रावला रावतस्टार, जयपुर फ्रेंडली विला, राजपूताना गेस्ट हाउस
निकटतम हवाई अड्डा: सांगानेर हवाई अड्डा-12.0 किमी
निकटतम रेलवे स्टेशन: जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन-4.9 किमी
यात्रा करने का सर्वोत्तम समय: पूरे वर्ष गर्मियों से बचें क्योंकि यहां पर दिन में अत्यधिक गर्म होता हैं।
जयपुर में प्रमुख आकर्षण: सिटी पैलेस, अंबर किला और महल, जंतर मंतर वेधशाला, बिड़ला मंदिर।
जयपुर में करने के लिए चीजें: वन्यजीव सफारी के लिए जाएं, राजस्थानी शिल्प, वस्त्र और रत्नों की खरीदारी करें।
जयपुर की प्रसिद्ध जगहें: हवेलियाँ, किले, शॉपिंग बाजार .


उदयपुर

रोशन लेक पैलेस राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थल है

राजस्थान का वो शहर जिसे “झीलों का शहर” कहा जाता है। अरावली पहाड़ों से घिरा यह शहर प्राकृतिक सौंदर्य का प्रतीक है। हैरान कर देने वाली वास्तुकला आपको इस शहर आने के लिए बाध्य करेगी। पिचोला झील में नाव पर सवारी कर जैसे आप प्रकृति के आँचल में समा जाऐंगे। घाटी में बसा व चार झीलों से घिरे इस शहर को अगर “राजस्थान का कश्मीर” कहा जाए तो, इसमें कुछ गलत नहीं है। राजस्थान आकर्षक स्थल में इस शहर का नाम बड़े गर्व से लिया जाता है। यहाँ के मुख्य स्थल हैं- सज्जनगढ़ किला, फतह सागर झील, विंटेज कार म्यूज़ियम, इकलिंग्जी मंदिर, दूध तलाई म्यूज़िकल गार्डन, जैसामंद झील आदि।

ठहरने के स्थान: लिटिल प्रिंस हेरिटेज होम, हिल टॉप कॉटेज, एडवेंट गेस्ट हाउस, उदय हवेली गेस्ट हाउस, नंदिनी पेइंग गेस्ट हाउस
निकटतम हवाई अड्डा: महाराणा प्रताप हवाई अड्डा-20.0 किमी
निकटतम रेलवे स्टेशन: उदयपुर रेलवे स्टेशन-4.3 किमी
घूमने का सबसे अच्छा समय: मानसून (जुलाई से सितंबर) और सर्दी (नवंबर से फरवरी)
उदयपुर में प्रमुख आकर्षण: पिछोला झील, फतेह सागर झील, सिटी पैलेस, जग मंदिर, उदय सागर झील, जगदीश मंदिर, मानसून पैलेस, स्वरूप सागर, कुंभलगढ़ किला
उदयपुर में करने के लिए चीजें: पिछोला झील में नौकायन, महलों का दौरा, कुंभलगढ़ किले का दौरा, फोटोग्राफी
भरतपुर किसके लिए प्रसिद्ध: झीलें, महल


जैसलमेर

जैसलमेर किले का एक हवाई दृश्य जो राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक है

राजस्थान की “गोल्डन सिटी”, इसे ये नाम थार मरूस्थल में उड़ते सुनहरे पीले बालू टिब्बों के कारण दिया गया है। पाकिस्तान की सीमा के करीब बसा यह शहर राजस्थान का चर्चित पर्यटक स्थल है। यहाँ बहुत से ऐतिहासिक स्थल है जो सुनहरे पीले रंग के चूना-पत्थर से बने हैं। ऊँट की सवारी कर मरूस्थल से होकर गुज़रना व रात के वक्त आसमान के नीचे कैंप में रात गुज़ारना एक विस्मरणीय अनुभव है। जैसलमेर का किला यहाँ का सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण है। जैन मंदिर, राष्ट्रीय उद्यान, गदीसर झील, बड़ा बाग आदि अन्य स्थल हैं।

ठहरने के स्थान: फोर्ट राजवाड़ा जैसलमेर, सूर्यगढ़ जैसलमेर राजस्थान, होटल जैसलकोट, सुजान, जैसलमेर मैरियट रिज़ॉर्ट एंड स्पा, होटल रंग महल
निकटतम हवाई अड्डा: जोधपुर हवाई अड्डा-284.6 किमी
निकटतम रेलवे स्टेशन: जैसलमेर रेलवे स्टेशन-2.8 किमी
घूमने का सबसे अच्छा समय: सितंबर से अप्रैल
जैसलमेर में घूमने की जगहें: जैसलमेर किला, सैम रेत के टीले, गाडीसागर झील, तनोट माता मंदिर
जैसलमेर में करने के लिए चीजें: जनवरी-फरवरी में जैसलमेर के रेगिस्तान उत्सव में भाग लें, सैम रेत के टीलों पर ऊंट की सफारी करें, लोंगेवाला सीमा पर जाएँ
जैसलमेर के प्रसिद्ध स्थल: रेगिस्तानी त्यौहार, जैन मंदिर


माउंट आबू

माउंट आबू में गुरु शिखर राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक है

यह राजस्थान का एकमात्र पहाड़ी इलाका है। हरे-भरे व ठंड़े वातावरण से ये पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। राजस्थान के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पर्यटन स्थल में यहाँ दिलवारा मंदिर शामिल है। यह ऐतिहासिकता व अतुलनीय वास्तुकला का प्रतीक है, जो पूरे भारत में बेहद मशहूर है। अगर आप इतिहास के शौकिया नहीं हैं तो, आप नक्की झील में बोटिंग व सनसैट पॉईंट से सूर्यास्त देखकर नज़ारों का लुत्फ़ उठा सकते हैं। यह आपके और आपके साथी के लिए रूमानी गंतव्य(रोमैंटिक डैस्टिनेशन) भी बन सकता है।

ठहरने के स्थान: पैलेस होटल, कामा राजपूत क्लब रिज़ॉर्ट, रतन विला, द कोलोनियल मानेक मैनर, होटल हिलटोन
निकटतम हवाई अड्डा: उदयपुर हवाई अड्डा-176.0 किमी
निकटतम रेलवे स्टेशन: आबू रोड रेलवे स्टेशन- 27.3 किमी
माउंट आबू घूमने का सबसे अच्छा समय: पूरे साल
माउंट आबू में घूमने की जगहें: दिलवाड़ा जैन मंदिर, नक्की झील, पीस पार्क, माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य और बहुत कुछ
माउंट आबू में करने के लिए चीजें: नक्की झील में नौकायन, गुरु शिखर तक ट्रैकिंग, अरावली में शिविर लगाना, ट्रेवर्स टैंक में पक्षियों को देखना, माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य में वन्यजीवों को देखना
माउंट आबू किसके लिए प्रसिद्ध: झरने, जैन मंदिर


जोधपुर

मेहरानगढ़ किला राजस्थान में देखने लायक सबसे महत्वपूर्ण स्थानों में से एक है

इस शहर को “गेटवे टू थार” के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ का सबसे मशहूर स्थल है मेहरनगढ़ किला जो इतिहास व संस्कृति का संगम है। राजस्थानी वास्तुकला का उपयोग कर इतनी महीनता इसे हर एक कोने को तराशा गया है कि, आप देखते ही हैरान हो जाऐंगे। इस किले के अंदर ही दो मंदिर व एक संग्राहलय भी है। किले के प्रवेश द्वार पर आपको राजस्थानी लोकगीत की झलक भी दिखेगी, जो आपको भा जाएगी। यह राजस्थान के सबसे बड़े किलों में से एक है। नीले आसमान के नज़ारे से, नीली दीवारों व नीले घरों के कारण इस शहर को “ब्लू सिटी” भी कहा जाता है।

ठहरने के स्थान: मिहिर गढ़, ताज उम्मेद भवन पैलेस, रोहितगढ़, हरि महल, इंदाना पैलेस, पार्क प्लाजा
निकटतम हवाई अड्डा: जोधपुर हवाई अड्डा-9.6 किमी
निकटतम रेलवे स्टेशन: जोधपुर जंक्शन-9.2 किमी
घूमने का सबसे अच्छा समय: पूरे साल भर
जोधपुर में घूमने की जगहें: मेहरानगढ़ किला, उम्मेद भवन पैलेस, मंडोर गार्डन, जसवंत थड़ा, कल्याण झील और गार्डन, घंटा घर, सरदार समंद झील और मसुरिया हिल्स
जोधपुर में करने के लिए चीजें: महलों की यात्रा करें; मेहरानगढ़ किले का दौरा जरूर करें
जोधपुर किसके लिए प्रसिद्ध: महल, किले


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2024
23. उज्जैनयह मध्यप्रदेश के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है उज्जैन. पवित्र शिप्रा नदी के तट पर बसे उज्जैन को ‘मंदिरों का शहर’ तथा “महाकाल की नगरी” भी कहा…
 17 August 2024
17.पाताल पानी झरना मध्य प्रदेशपातालपानी झरना भारत के मध्य प्रदेश राज्य में इंदौर जिले की महू तहसील में स्थित है। पाताल पानी झरना लगभग 300 फीट ऊंचा है और इंदौर-खंडवा…
 17 August 2024
12. अमरकंटकअमरकंटक हिंदुओं का प्रसिद्ध और बहुत ही महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है जो मध्य प्रदेश के अनूपपुर और शहडोल के तहसील पुष्पराजगढ़ में मेकल की पहाड़ियों के बीच बसा हुआ शहर…
 17 August 2024
6. उदयगिरि की गुफ़ाएँउदयगिरी की गुफाओं के बारे में बताया जाता है कि ये 10 वीं शताब्दी में जब उदयगिरी विदिशा धार के परमारों के हाथ में आ गया, तो…
 17 August 2024
1. ग्वालियर फोर्ट मध्य प्रदेशग्वालियर मध्य प्रदेश राज्य का एक ऐतिहासिक शहर है जिसकी स्थापना राजा सूरजसेन ने की थी। ग्वालियर अपने किले, स्मारकों, महलों और मंदिरों के लिए जाना…
 17 August 2024
बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान भारत का एक राष्ट्रीय उद्यान है, जो मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित है। 105 वर्ग किलोमीटर (41 वर्ग मील) क्षेत्रफल वाले बांधवगढ़ को 1968 में…
 17 August 2024
साल और बांसों से भरा कान्हा का जंगल, झूमते-लहराते घास के मैदानी और टेड़ी-मेढ़ी बहने वाली नदियों की निसर्ग भूमि है। सन् 1955 में एक विशेष कानून के द्वारा कान्हा…
 17 August 2024
ओरछा ओरछा राज्य की स्थापना 16वीं सदी में बुन्देला राजपूत रूद्रप्रताप ने की थी। ओरछा के प्रांगण में अनेक छोटे मकबरे और स्मारक हैं। इनमें से प्रत्येक का रोचक इतिहास है।…
 17 August 2024
भोजपुर : जनश्रुतियों और किंबदन्तियों के रूप में अमरता प्राप्त धार के महान सम्राट राजा भोज ने इसकी स्थापना की थी। यहां का भव्य शिवमंदिर मध्य भारत का सोमनाथ कहालाता…
Advt.