मध्यप्रदेश के खास 25 पर्यटन स्थान ...भाग 5

Updated on 17-08-2024 10:36 AM
23. उज्जैन
यह मध्यप्रदेश के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है उज्जैन. पवित्र शिप्रा नदी के तट पर बसे उज्जैन को ‘मंदिरों का शहर’ तथा “महाकाल की नगरी” भी कहा जाता है, क्योंकि यहां लगभग हर गली में मंदिर ही मंदिर दिखाई पड़ते हैं। इस पवित्र शहर की सबसे खास बात ये है कि यहां स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यही वो शहर है, जहां हर 12 साल में कुंभ मेला आयोजित किया जाता है, जिसमें दुनियाभर से लाखों-करोड़ों लोग आते हैं। इस शहर की खूबसूरती का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि प्रसिद्ध कवि कालिदास ने कहा है कि ‘पृथ्वी को स्वर्ग बनाने के लिए यह शहर स्वर्ग से उतर आया है’ इसलिए आप अपनी मध्य प्रदेश की यात्रा में उज्जैन महाकाल की नगरी को अवश्य जोड़े और जब मध्य प्रदेश जायें तो सबसे पहले महाकाल के दर्शन अवश्य करें उसके बाद आप उज्जैन में और बहुत सी जगहों पर घूम सकते हैं व तमाम मंदिरों के दर्शन भी कर सकते हैं। इनमें से कुछ जगहें ये हैं जैसे- महाकालेश्वर मन्दिर, चिंतामण गणेश मन्दिर, गोपाल मन्दिर, रामघाट, हरसिद्धी मन्दिर, गोमती कुंड आदि।

24. ओंकारेश्वर
ओंकारेश्वर को मध्य प्रदेश के सबसे प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक माना जाता है। इसे भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है, इसलिए इस पवित्र शहर के महत्व का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।आध्यात्मिकता से सराबोर ओंकारेश्वर ,शहर की व्यस्त और भीड़-भाड़ से दूर एक आदर्श स्थान माना जाता है, जहाँ आपको शांति के अलावा कुछ नहीं मिलेगा। ओंकारेश्वर के कई मंदिरों में आपको आध्यात्मिकता से खुद को और अधिक जोड़ने के लिए आप यहां के आस पास स्थित मंदिरों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं जैसे- ओमकार मांधांता मंदिर, ऋण मुक्तेश्वर मन्दिर, सिद्धनाथ मन्दिर, काजल रानी गुफा आदि।

25. शिवपुरी
शिवपुरी मध्य प्रदेश का एक शानदार शहर है। शांत झीलों, आकर्षक झरनों और औपनिवेशिक संरचनाओं से सुसज्जित, शिवपुरी रोजमर्रा की दिनचर्या से दूर जाने और थोड़ा सुकून पाने के लिए यह एकदम सही जगह है। मध्य प्रदेश के इस शहर में जाने की योजना बनाकर अपनी आत्मा और शरीर को तरोताजा करें और भूरा खो और टुंडा बरखा खो जैसे मनमोहक झरनों को देखने के लिए तैयार हो जाएँ। सूर्योदय और शांति का आनंद लेने के लिए जाधव सागर झील जैसी प्रसिद्ध झीलों पर जाएँ। और माधव पैलेस को भी देखें , निस्संदेह यह मध्य प्रदेश के सबसे विस्मयकारी पर्यटन स्थलों में से एक है। इसलिए जब आप मध्य प्रदेश घूमने जा रहें हो तो शिवपुरी घूमने व देखने अवश्य जाएं।

मध्य प्रदेश जायें तो क्या- क्या खाएं
मध्य प्रदेश में आप अगर घूमने जा रहें हैं तो यहां पर खाने पीने की चीजों से निश्चिंत रहें क्योंकि यहां पर आपको शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के भोजन मिल जायेंगे। आप यहां पर मध्य प्रदेश के  मांसाहारी में यहां के फ़ेमस कबाब, बिरयानी, कोरमा, आचारी गोश्त, रसीले कबाब, पुलावऔर शाकाहारी में यहां का फ़ेमस इंदौरी पोहा जरुरु खाएं,साथ ही कोदो और कुटकी खीर, पोहा जलेबी, खोये की जलेबी, भर्ता बाटी, कुन्दे के पेड़े, गुझिया, कुल्फी फालूदा, राबड़ी, चाट, पकौड़ी तथा आप यहां की मावा बाटी जरूर खाएं।

मध्य प्रदेश में किन- किन चीजों की करें शॉपिंग
आप मध्य प्रदेश घूमने जा रहें हैं तो वहां पर  उस जगह की फ़ेमस चीजों की शॉपिंग अवश्य करें। आप मध्य प्रदेश में सस्ते दामों में सोने चांदी के गहने खरीद सकते हैं तथा अर्टिफिशियल ज्वेलरी भी खरीद सकते हैं। आप यहां पर हैंडिक्राफ्ट की भी शॉपिंग कर सकते हैं, तथा चंदेरी, कोटा, क्रेप, टसल सिल्क तथा हैंडलूम की साड़ियों की भी शॉपिंग कर सकते हैं यहां पर आप जूते, जुतियाँ, बच्चों के सैंडल कपड़े सब कुछ सस्ते दामों में खरीद सकते हैं। आप यहां से बैग्स, सुंदर- सुंदर बटुये की भी खरीददारी कर सकते हैं। तो इसलिए आप जब भी मध्य प्रदेश घूमने जाएं तो खूब जमकर भर- भर के शॉपिंग करें।

 कैसे जायें मध्य प्रदेश
जब कोई मध्य प्रदेश जाने की योजना बनाता है तो उसके मन में यह सवाल आता है कि  हम मध्य प्रदेश कैसे पहुँचे, तो आईये जाने हवाई, सड़क और रेल माध्यमों से मध्य प्रदेश आसानी से कैसे पहुँचा जा सकता है।


तो आईये हम आपको बताते हैं कि आप सड़क मार्ग , हवाई, रेल मार्ग से मध्य प्रदेश कैसे पहुँचे।

सड़क मार्ग से
यदि आप अपने साधन या अपनी गाड़ी से लखनऊ से मध्य प्रदेश सड़क मार्ग से जाना चाहते हैं तो आप लखनऊ से मध्य प्रदेश की दूरी 749.6 किलोमीटर है।और आपको लखनऊ से मध्य प्रदेश पहुँचने अपनी गाड़ी से कुल समय 15 घंटे लगते हैं।ऐसे में आप लखनऊ सेNH 30 हाइवे ले सकते हैं जो दोनों शहरों को आपस में जोड़ता है और आप इसके माध्यम से आसानी से मध्य प्रदेश पहुँच जायेंगे।

हवाई मार्ग से
मध्य प्रदेश में दो प्रमुख हवाई अड्डे हैं जो भारत और विदेशों के अन्य हिस्सों के साथ राज्य के लिए सबसे अच्छी हवाई कड़ी के रूप में काम करते हैं। भोपाल में राजा भोज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा ,अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों उड़ानें प्राप्त करता है। समान्य  रूप से, इंदौर में देवी अहिल्या बाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुबई से घरेलू उड़ानें और कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें मिलती हैं। तो हवाई मार्ग के द्वारा भी आसानी से मध्य प्रदेश पहुँच सकते हैं।

रेल मार्ग से
मध्य प्रदेश तक रेल द्वारा यात्रा करना संभवतः राज्य तक पहुँचने के सर्वोत्तम और सस्ते तरीकों में से एक है। भोपाल रेलवे स्टेशन भारत के अन्य हिस्सों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है और कई भारतीय शहरों और कस्बों से घरेलू ट्रेनें प्राप्त करता है। इसके अतिरिक्त, इंदौर जंक्शन एक अन्य प्रमुख रेल लिंक है जिस पर देश के किसी भी हिस्से से पहुंचा जा सकता है। इसलिए आप बहुत ही आसानी से और कम पैसों में भी मध्य प्रदेश पहुँच सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2025
रायपुर / छत्तीसगढ़ के  कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान (KVNP) को यूनेस्को की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में प्राकृतिक श्रेणी के अंतर्गत शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…
 13 March 2025
श्री नैना देवी जी का मंदिर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में पहाड़ी की चोटी पर स्थित है, जो पंजाब के रूपनगर जिले की सीमा पर है। यह प्रसिद्ध मंदिर…
 04 March 2025
भोपाल : मध्य प्रदेश के तीर्थयात्रियों के लिए आई. आर. सी. टी. सी ज्योतिर्लिंग सहित द्वारका और शिरडी के लिए "भारत गौरव विशेष पर्यटन ट्रैन" चलाने जा रही है। जो…
 16 February 2025
रायपुर I प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर छत्तीसगढ़ में घूमने-फिरने के लिए कई शानदार जगहें हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि हम पारंपरिक पर्यटन स्थलों से आगे बढ़कर राज्य के…
 19 January 2025
रायपुर I छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के छोटे से गांव धुड़मारास ने देश और दुनिया में अपनी अनोखी पहचान बनाई है। बस्तर जिले के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित धुड़मारास…
 19 January 2025
रायपुर I जशप्योर और पहाड़ी बकरा एडवेंचर द्वारा हाल ही में आयोजित एक बाइक ट्रिप ने पूरे देश भर के राइडर्स को आकर्षित किया। देशभर से आए इन साहसी बाइकर्स ने…
 19 January 2025
रायपुर I छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्थित मधेश्वर पहाड़ को शिवलिंग की विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति के रूप में मान्यता मिली है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को गोल्डन बुक…
 19 January 2025
रायपुर I छत्तीसगढ़ राज्य में अनेक पर्यटन स्थलों में से एक जिला मुख्यालय धमतरी से 55 किलोमीटर की दूर पर स्थित ग्राम जबर्रा लोगों को अपनी ओर बरबस आकर्षित करता है।…
 19 January 2025
रायपुर I छत्तीसगढ़ की जीवनदायिनी महानदी और उसके सहायक नदी सिलयारी नदी पर धमतरी जिले में बने रविशंकर जलाशय (गंगरेल बांध) और मुरूमसिल्ली बांध की खूबसूरती सभी को लुभाती है। इसी…
Advt.