ग्वालियर राज्य की यह पुरातन राजधानी कह रही है आज भी अपने प्राचीन वैभव की कहानी

Updated on 17-08-2024 09:21 AM
ग्वालियर राज्य की यह पुरातन राजधानी आज भी अपने प्राचीन वैभव की कहानी कह रही है। ग्वालियर शहर सदियों तक अनेक राजवंशों का आश्रय स्थल रहा और प्रत्येक के राज्यकाल में इनमें नए आयाम जुड़े। यहां के योद्धाओं, राजाओं, कवियों, संगीतकारों और साधु-संतों ने अपने योगदान से इस नगर को अधिकाधिक समृद्धि और सम्पन्नता प्रदान की और यह नगर सारे देश में विख्यात हुआ। विशाल ग्वालियर दुर्ग का निर्माण सन् 525 ई. में राजा सूरजपाल ने कराया था। मध्यकाल के इतिहास में इस दुर्ग का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 

दर्शनीय स्थल
ग्वालियर दुर्ग बलुए पत्थर की सीधी चट्टानों पर खड़ा हुआ समूचे शहर की दृष्टि से ऊंचे आसन पर विराजमान है। गूजरी महल, राजा मानसिंह तोमर ने गुजर रानी मृगनयनी के प्रेम में बनवाया। मान मंदिर, सूरजकुंड, तेली का मंदिर, सास-बहू का मंदिर, जयविलास महल, रानी लक्ष्मीबाई की अश्वारोही मूर्ति, संग्रहालय, तानसेन की समाधी, गौस मोहम्मद का मकबरा, कला वीथिका, नगर पालिका संग्रहालय, चिड़ियाघर, गुरूद्वारा, सूर्य मंदिर आदि दर्शनीय हैं। प्रति वर्ष यहां मेला लगता है।

कैसे पहुंचे
वायु सेवा:- ग्वालियर के लिए दिल्ली, भोपाल, इंदौर और मुंबई से नियमित विमान सेवा है।
रेल सेवा:-ग्वालियर मध्य रेलवे की दिल्ली-मुबई और मुंबई-मद्रास मेन लाईन पर स्थित है।
सड़क मार्ग:- ग्वालियर के लिए आगरा, मथुरा, जयपुर, लखनऊ, भोपाल, चंदेरी, इंदौर, झांसी, खजुराहो, रीवा, उज्जैन और शिवपुरी से नियमित बस सेवा हैं।
ठहरने के लिए:- मध्यप्रदेश पर्यटन निगम के होटल, गैर सरकारी होटल तथा लॉज उपलबध हैं।

     


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2024
23. उज्जैनयह मध्यप्रदेश के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है उज्जैन. पवित्र शिप्रा नदी के तट पर बसे उज्जैन को ‘मंदिरों का शहर’ तथा “महाकाल की नगरी” भी कहा…
 17 August 2024
17.पाताल पानी झरना मध्य प्रदेशपातालपानी झरना भारत के मध्य प्रदेश राज्य में इंदौर जिले की महू तहसील में स्थित है। पाताल पानी झरना लगभग 300 फीट ऊंचा है और इंदौर-खंडवा…
 17 August 2024
12. अमरकंटकअमरकंटक हिंदुओं का प्रसिद्ध और बहुत ही महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है जो मध्य प्रदेश के अनूपपुर और शहडोल के तहसील पुष्पराजगढ़ में मेकल की पहाड़ियों के बीच बसा हुआ शहर…
 17 August 2024
6. उदयगिरि की गुफ़ाएँउदयगिरी की गुफाओं के बारे में बताया जाता है कि ये 10 वीं शताब्दी में जब उदयगिरी विदिशा धार के परमारों के हाथ में आ गया, तो…
 17 August 2024
1. ग्वालियर फोर्ट मध्य प्रदेशग्वालियर मध्य प्रदेश राज्य का एक ऐतिहासिक शहर है जिसकी स्थापना राजा सूरजसेन ने की थी। ग्वालियर अपने किले, स्मारकों, महलों और मंदिरों के लिए जाना…
 17 August 2024
बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान भारत का एक राष्ट्रीय उद्यान है, जो मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित है। 105 वर्ग किलोमीटर (41 वर्ग मील) क्षेत्रफल वाले बांधवगढ़ को 1968 में…
 17 August 2024
साल और बांसों से भरा कान्हा का जंगल, झूमते-लहराते घास के मैदानी और टेड़ी-मेढ़ी बहने वाली नदियों की निसर्ग भूमि है। सन् 1955 में एक विशेष कानून के द्वारा कान्हा…
 17 August 2024
ओरछा ओरछा राज्य की स्थापना 16वीं सदी में बुन्देला राजपूत रूद्रप्रताप ने की थी। ओरछा के प्रांगण में अनेक छोटे मकबरे और स्मारक हैं। इनमें से प्रत्येक का रोचक इतिहास है।…
 17 August 2024
भोजपुर : जनश्रुतियों और किंबदन्तियों के रूप में अमरता प्राप्त धार के महान सम्राट राजा भोज ने इसकी स्थापना की थी। यहां का भव्य शिवमंदिर मध्य भारत का सोमनाथ कहालाता…
Advt.