दुर्लभ वन्य प्राणियों ओर पक्षियों के लिए यहां के आकर्षक अभ्यारण्य ने बना दिया है शिवपुरी के शानदार अतीत को अत्यंत स्पंदनशील

Updated on 17-08-2024 09:25 AM
ग्वालियर रियासत के सिंधिया राजाओं की ग्रीष्मकालीन राजधानी रह चुकी शिवपुरी आज भी अपने सुन्दर राजप्रासादों तथा संगमरमर से निर्मित अलंकृत छतरियों के द्वारा विगत राजसी विरासत की याद दिलाती है। दुर्लभ वन्य प्राणियों ओर पक्षियों के लिए यहां के आकर्षक अभ्यारण्य ने शिवपुरी के शानदार अतीत को अत्यंत स्पंदनशील बना दिया है।

दर्शनीय स्थल
माधव राष्ट्रीय उद्यान: 156 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला यह उद्यान विभिन्न प्रकार की वनस्पति एवं विविध प्राणियों से समृद्ध है। हिरण की बहुलता वाले इस क्षेत्र में चिंकारा, भारतीय कलपूंछ और चीतल सहज ही दृष्टिगोचर हो जाते हैं। इसके अलावा नीगाय, सांभर, चौसिंघा, कृष्णमृग, रीछ, चीता ओर बंदर प्रमुख हैं। राष्ट्रीय उद्यान के अतिरिक्त सिंधिया राजवंश की कलात्मक छतरियां, गुलाबी रंग का माधव बिलास प्रसाद, अभ्यारण्य के बीच उसके सर्वोच्च बिन्दु पर स्थित कगूरेेदार जार्ज कैसल, सख्या सागर, बोट क्लब, भदैया कुण्ड तथा वीर तात्या टोपे की विशाल मूर्ति यहां के अन्य दर्शनीय स्थल है।

कैसे पहुंचे
वायु सेवा:- निकटतम हवाई अड्डा ग्वालियर (112 कि.मी.) है। यहां के लिए दिल्ली भोपाल, इंदौर और मुंबई से उड़ाने उपलब्ध है।
रेल सेवा:- दिल्ली-मुंबई एवं दिल्ली-मद्रास रेल मार्ग पर झांसी (101 कि.मी.) एवं ग्वालियर (112 कि.मी.) प्रमुख नजदीकी रेलवे स्टेशन हैं।
सड़क मार्ग:- ग्वालियर, इंदौर, भोपाल, झांसी और उज्जैन से शिवपुरी के लिए नियमित बसें चलती हैं।
ठहरने के लिए:- म.प्र. पर्यटन विकास निगम होटल तथा इसके अलावा गैर सरकारी होटल और लॉज उपलब्ध हैं।

     


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2024
23. उज्जैनयह मध्यप्रदेश के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है उज्जैन. पवित्र शिप्रा नदी के तट पर बसे उज्जैन को ‘मंदिरों का शहर’ तथा “महाकाल की नगरी” भी कहा…
 17 August 2024
17.पाताल पानी झरना मध्य प्रदेशपातालपानी झरना भारत के मध्य प्रदेश राज्य में इंदौर जिले की महू तहसील में स्थित है। पाताल पानी झरना लगभग 300 फीट ऊंचा है और इंदौर-खंडवा…
 17 August 2024
12. अमरकंटकअमरकंटक हिंदुओं का प्रसिद्ध और बहुत ही महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है जो मध्य प्रदेश के अनूपपुर और शहडोल के तहसील पुष्पराजगढ़ में मेकल की पहाड़ियों के बीच बसा हुआ शहर…
 17 August 2024
6. उदयगिरि की गुफ़ाएँउदयगिरी की गुफाओं के बारे में बताया जाता है कि ये 10 वीं शताब्दी में जब उदयगिरी विदिशा धार के परमारों के हाथ में आ गया, तो…
 17 August 2024
1. ग्वालियर फोर्ट मध्य प्रदेशग्वालियर मध्य प्रदेश राज्य का एक ऐतिहासिक शहर है जिसकी स्थापना राजा सूरजसेन ने की थी। ग्वालियर अपने किले, स्मारकों, महलों और मंदिरों के लिए जाना…
 17 August 2024
बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान भारत का एक राष्ट्रीय उद्यान है, जो मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित है। 105 वर्ग किलोमीटर (41 वर्ग मील) क्षेत्रफल वाले बांधवगढ़ को 1968 में…
 17 August 2024
साल और बांसों से भरा कान्हा का जंगल, झूमते-लहराते घास के मैदानी और टेड़ी-मेढ़ी बहने वाली नदियों की निसर्ग भूमि है। सन् 1955 में एक विशेष कानून के द्वारा कान्हा…
 17 August 2024
ओरछा ओरछा राज्य की स्थापना 16वीं सदी में बुन्देला राजपूत रूद्रप्रताप ने की थी। ओरछा के प्रांगण में अनेक छोटे मकबरे और स्मारक हैं। इनमें से प्रत्येक का रोचक इतिहास है।…
 17 August 2024
भोजपुर : जनश्रुतियों और किंबदन्तियों के रूप में अमरता प्राप्त धार के महान सम्राट राजा भोज ने इसकी स्थापना की थी। यहां का भव्य शिवमंदिर मध्य भारत का सोमनाथ कहालाता…
Advt.