मध्य प्रदेश पर्यटन की खास बातें ...

Updated on 17-08-2024 08:49 AM
भोपाल : वित्तीय साधनों को दृश्टिगत रखते हुए प्रदेश में स्थित पर्यटन केंद्रों में से निम्न 14 प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थानों को विकास के लिए चुना गया है । खजुराहो, कान्हा, साँची-भोपाल, माण्डू-इंदौर, ग्वालियर-शिवपुरी, पंचमढ़ी, बांधवगढ़, अमरकंटक, उज्जैन, ओंकारेश्वर, चित्रकूट है ।
इंदौर भगवान शिव के दो ज्योतिर्लिंगों- महाकाल और ओंकारेश्वर के बीच स्थित है।
जबलपुर, मध्य प्रदेश में मदन महल किला उन शासकों के जीवन की गवाही के रूप में खड़ा है, जिन्होंने 11 वीं शताब्दी ईस्वी में अच्छी संख्या में जबलपुर पर शासन किया था। शहर से कुछ किलोमीटर दूर एक पहाड़ी पर स्थित मदन महल किला राजा मदन सिंह द्वारा बनवाया गया था।
पंचमढ़ी भारत के मध्य प्रदेश राज्य के नर्मदापुरम जिले में स्थित एक पर्वतीय पर्यटक स्थल (हिल स्टेशन) है। यह ब्रिटिश राज के जमाने से एक छावनी रही है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण 1067 मीटर की ऊँचाई पर स्थित यह शहर अक्सर "सतपुड़ा की रानी" कहलाता है।
खजुराहो मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत छोटा शहर है, जो मध्यकालीन भारतीय वास्तुकला और संस्कृति का अद्भुत उदाहरण है। खजुराहो अपने मंदिरों के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। यूनेस्को ने यहां के मंदिरों को भी वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल किया है।
मध्य प्रदेश का पहला पर्यटक शहर खजुराहो विश्व धरोहर स्थल है। यह एक प्राचीन शहर है जो मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित है और इसका अत्यंत महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल है। खजुराहो में विश्व प्रसिद्ध खजुराहो मंदिर शामिल हैं, जो भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग हैं। 
मध्य प्रदेश में भगवान विष्णु के स्वरूपों के सर्वाधिक 11 हजार 542 मंदिर हैं, इनमें भी श्रीराम स्वरूप के सबसे ज्यादा 6821 मंदिर हैं, जबकि दूसरे स्थान पर भगवान शिव हैं, जिनके जिनके 3771 मंदिर स्थित हैं।
मध्य प्रदेश में उज्जैन महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, चित्रकूट , राजा राम नगरी ओरछा, खजुराहो के मंदिर, अमरकंटक, सांची का बौद्ध स्तूप, शारदा माता मंदिर मैहर, पीतांबरा पीठ दतिया , बिजयासन देवी सलकनपुर, माता टेकरी देवास प्रमुख धार्मिक स्थल हैं।
नर्मदा नदी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में बहती है। इसे अपने जीवनदायी महत्व के लिए "मध्य प्रदेश और गुजरात की जीवनरेखा" भी कहा जाता है।
मध्य प्रदेश की पर्यटन राजधानी ग्वालियर, समृद्ध इतिहास और संस्कृति से भरपूर है। किले, महल, मंदिर और बाज़ार, और कई वास्तुशिल्प चमत्कार, संगीत समारोह और सुंदर स्थलों सहित घूमने के लिए जगहों की अंतहीन सूची के साथ, यह शहर अपने आगंतुकों को चकित करना कभी बंद नहीं करता है।
खजुराहो मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत छोटा शहर है, जो मध्यकालीन भारतीय वास्तुकला और संस्कृति का अद्भुत उदाहरण है। मध्य प्रदेश में स्थित विश्व प्रसिद्ध खजुराहो अपने मंदिरों के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। यूनेस्को ने यहां के मंदिरों को भी वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल किया है। खजुराहो मध्य प्रदेश के अति प्राचीन पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां की बारीक नक्काशी और बेहतरीन मूर्तियां बेहद खूबसूरत हैं। मध्य प्रदेश में स्थित कामसूत्र की रहस्यमय भूमि भी अनादि काल से प्रसिद्ध है। जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।यहां आपको दो प्राचीन मंदिर, लक्ष्मण मंदिर और चित्रगुप्त मंदिर भी देखने को मिलेंगे। यहां का नजारा बेहद मनमोहक होता है। इसलिए आप जब भी मध्य प्रदेश जाएं तो खजुराहो के प्रसिद्ध मंदिर और रहस्यमयी भूमि को देखकर जरूर आएं। साथ ही साथ खजुराहो के इन जगहों पर भी अवश्य घूमें, विश्वनाथ मन्दिर, कंदरिया महादेव मन्दिर, वराह मन्दिर आदि।

 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2024
23. उज्जैनयह मध्यप्रदेश के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है उज्जैन. पवित्र शिप्रा नदी के तट पर बसे उज्जैन को ‘मंदिरों का शहर’ तथा “महाकाल की नगरी” भी कहा…
 17 August 2024
17.पाताल पानी झरना मध्य प्रदेशपातालपानी झरना भारत के मध्य प्रदेश राज्य में इंदौर जिले की महू तहसील में स्थित है। पाताल पानी झरना लगभग 300 फीट ऊंचा है और इंदौर-खंडवा…
 17 August 2024
12. अमरकंटकअमरकंटक हिंदुओं का प्रसिद्ध और बहुत ही महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है जो मध्य प्रदेश के अनूपपुर और शहडोल के तहसील पुष्पराजगढ़ में मेकल की पहाड़ियों के बीच बसा हुआ शहर…
 17 August 2024
6. उदयगिरि की गुफ़ाएँउदयगिरी की गुफाओं के बारे में बताया जाता है कि ये 10 वीं शताब्दी में जब उदयगिरी विदिशा धार के परमारों के हाथ में आ गया, तो…
 17 August 2024
1. ग्वालियर फोर्ट मध्य प्रदेशग्वालियर मध्य प्रदेश राज्य का एक ऐतिहासिक शहर है जिसकी स्थापना राजा सूरजसेन ने की थी। ग्वालियर अपने किले, स्मारकों, महलों और मंदिरों के लिए जाना…
 17 August 2024
बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान भारत का एक राष्ट्रीय उद्यान है, जो मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित है। 105 वर्ग किलोमीटर (41 वर्ग मील) क्षेत्रफल वाले बांधवगढ़ को 1968 में…
 17 August 2024
साल और बांसों से भरा कान्हा का जंगल, झूमते-लहराते घास के मैदानी और टेड़ी-मेढ़ी बहने वाली नदियों की निसर्ग भूमि है। सन् 1955 में एक विशेष कानून के द्वारा कान्हा…
 17 August 2024
ओरछा ओरछा राज्य की स्थापना 16वीं सदी में बुन्देला राजपूत रूद्रप्रताप ने की थी। ओरछा के प्रांगण में अनेक छोटे मकबरे और स्मारक हैं। इनमें से प्रत्येक का रोचक इतिहास है।…
 17 August 2024
भोजपुर : जनश्रुतियों और किंबदन्तियों के रूप में अमरता प्राप्त धार के महान सम्राट राजा भोज ने इसकी स्थापना की थी। यहां का भव्य शिवमंदिर मध्य भारत का सोमनाथ कहालाता…
Advt.