राजस्थान के लोकप्रिय पर्यटक स्थल...

Updated on 16-05-2024 11:12 AM

अजमेर

ईद के दौरान सजाई गई अजमेर शरीफ दरगाह राजस्थान में देखने लायक एक और महत्वपूर्ण जगह है

अरावली पहाड़ियों से घिरा यह शहर मुईनुद्दीन चिशती की, दरगाह शरीफ के लिए मशहूर है। राजस्थान आकर अगर, आप मुगल वास्तुकला के गवाह बनना चाहते हैं तो, अजमेर बेहद शांतिपूर्ण व आध्यात्मिक शहर है। राजस्थान के हृदय में.बसा अजमेर हिंदू व मुस्लिम श्रद्धालुओं का स्थान है। यहाँ प्रत्येक वर्ष भारी भीड़ उमड़ती है। इस शहर की एक और खासियत है, और वो है यहाँ की संस्कृति व शिल्प कौशल। यह एक धार्मिक स्थान है जहाँ आकर आपके मन को शांति मिल सकती है।

ठहरने के स्थान: होटल न्यू जन्नत, द रॉयल मेलांज अजमेर होटल, होटल साहिल, होटल मून स्टार, होटल प्लाजा इन
निकटतम हवाई अड्डा: सांगानेर हवाई अड्डा-140.1 किमी
निकटतम रेलवे स्टेशन: अजमेर जंक्शन-1.6 किमी
घूमने का सबसे अच्छा समय: पूरे साल भर
अजमेर में प्रमुख आकर्षण: दरगाह शरीफ, अना सागर झील, नाग पत्थर पर्वतमाला
अजमेर में करने के लिए चीजें: दरगाह शरीफ में कव्वाली में भाग लें, सूफी संत की कब्र पर चादर चढ़ाएं
अजमेर किसके लिए प्रसिद्ध: दरगाह शरीफ


रणथंभोर

राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक रणथंभोर के झील का दृश्य खूबसूरत लगता है

भारत के श्रेष्ठ टाईगर रिज़र्व में शामिल ये स्थान बहुत से पशु-पक्षी व पेड़-पौधों के लिए भी मशहूर है। विंध्य व अरावली की तलहटी में बसा यह स्थान राष्ट्रीय उद्यान, रणथंभोर किले के लिए भी प्रचलित है। छुट्टियाँ मनाने के लिए एक बेहतरीन स्थान जो आपकी सूची में शामिल होना चाहिए। राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थल में शामिल ये जगह वन्यजीवों की तस्वीरें खींचने के शौकीन यात्रियों का केंद्र है। 392 किमी के क्षेत्र में फैला राष्ट्रीय उद्यान अद्भुत पक्षियों व जानवरों को उनके प्राकृतिक निवास में रहते देखने का सबसे अच्छा स्थान है।

ठहरने के स्थान: अमन-ए-खास, शेर बाग, वन्य विलास, नाहरगढ़ होटल, ताज सवाई माधोपुर लॉज निकटतम हवाई अड्डा: सांगानेर हवाई अड्डा-181.3 किमी
निकटतम रेलवे स्टेशन: सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन-13.0 किमी
रणथंभोर घूमने का सबसे अच्छा समय: अक्टूबर- फरवरी
रणथंभोर में प्रमुख आकर्षण: रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान,रणथंभौर का किला,जोगी महल,सुरवार झील, त्रिनेत्र गणेश मंदिर,काचिदा घाटी,राजीव गांधी क्षेत्रीय संग्रहालय
रणथंभोर में करने के लिए चीजें: बाघों को देखने के लिए रणथंभौर टाइगर रिजर्व जाएं,जंगल सफारी पर घने जंगल में घूमें।


पुष्कर

पुष्कर राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थल है

यह सबसे प्राचीन शहरों में से एक है, जो पाँच पवित्र धामों में से एक है। यही एकलौता शहर है जहाँ ब्रह्मा को समर्पित एक मंदिर है और इसी के लिए यह प्रसिद्ध है। नवंबर में यहाँ भारत का सबसे बड़ा ऊँटों के मेले का आयोजन होता है। छोटी-छोटी रंग-बिरंगी दुकानों पर सस्ते दामों पर शिल्प कौशल से बनी वस्तुऐंमिलती हैं। यहाँ की संस्कृति पर्यटकों को आकर्षित करती है। राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थल में इस शहर का नाम भी बड़ी प्रसन्नता से लिया जाता है। क्योंकि इस शहर में वो खासियत है, जो यात्रियों का ध्यान अपनी तरफ केंद्रित कर सके।

ठहरने के स्थान: होटल ब्रह्मा होराइजन, पुष्कर बाग, भंवर सिंह पैलेस, होटल सन सेट कैफे, होटल मास्टर पैराडाइज
निकटतम हवाई अड्डा: सांगानेर हवाई अड्डा-154.3 किमी
निकटतम रेलवे स्टेशन: अजमेर जंक्शन-14.0 किमी
यात्रा का सबसे अच्छा समय: विश्व प्रसिद्ध पुष्कर ऊंट मेले के लिए अक्टूबर-नवंबर
पुष्कर में प्रमुख आकर्षण: विश्व प्रसिद्ध ऊंट मेला, शांत पुष्कर झील और मीराबाई मंदिर
पुष्कर में करने लायक चीज़ें: झील में नौकायन, मेले में फोटोग्राफी
पुष्कर किसके लिए प्रसिद्ध: ऊँट मेला


भरतपुर

भरतपुर पैलेस राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थल है

इस शहर को “पक्षियों के स्वर्ग” के नाम से जाना जाता है। यह संस्कृति से भरपूर शहर है, जो इसके सादगीपन में इज़ाफा करता है, ये केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के लिए मशहूर है। यहाँ पशु-पक्षियों की 370 प्रजातियाँ हैं पर, यह बर्ड सेंक्चुरी के नाम से ज़्यादा प्रचलित है। आपको यहाँ ढेर सरे अनोखे पक्षी देखने को मिलेंगे। यहाँ पक्षियों की 230 प्रजातियाँ हैं, 200 प्रकार के अन्य जानवर जैसे-मछली, कछुए, साँप, छिपकलियाँ, आदि व 350 प्रकार के फूलों के पौधों का स्थान है।

ठहरने के स्थान: द बर्डर्स इन, द बाग, शिव विलास पैलेस, होटल द राज पैलेस, लक्ष्मी विलास पैलेस
निकटतम हवाई अड्डा: दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा-208.3 किमी
निकटतम रेलवे स्टेशन: भरतपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन-3.6 किमी
भरतपुर घूमने का सबसे अच्छा समय: अगस्त से नवंबर
भरतपुर में प्रमुख आकर्षण: भरतपुर पैलेस और संग्रहालय, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, लोहागढ़ किला, डीग और बहुत कुछ
भरतपुर में करने के लिए चीजें: केवलादेव में पक्षियों को देखने जाएं, महलों को देखें, काकुंड नदी के पास पिकनिक मनाएं
भरतपुर किसके लिए प्रसिद्ध: केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान


बूंदी

राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थल बूंदी पैलेस से शहर का दृश्य खूबसूरत लगता है

राजस्थान का एक और बहुत ही महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल, जब राजस्थान में घूमने लायक स्थानों की बात आती है तो यह शहर अक्सर पीछे छूट जाता है। जयपुर से 210 किमी दूर, बूंदी कभी बूंदा मीना नामक जनजाति का मूल स्थान हुआ करता था और इसलिए इसे यह नाम विरासत में मिला है। यह शहर अपने शानदार किलों, बावड़ियों, झीलों और प्राचीन वास्तुकला के लिए जाना जाता है।

ठहरने के स्थान: होटल बूंदी हाउस, होटल बूंदी हवेली, हवेली तारागढ़ पैलेस, हवेली ब्रज भूषणजी, कसेरा हेरिटेज व्यू
निकटतम हवाई अड्डा: सांगानेर हवाई अड्डा- 210.1 किमी
निकटतम रेलवे स्टेशन: बूंदी रेलवे स्टेशन-3.2 किमी
घूमने का सबसे अच्छा समय: पूरे साल भर
बूंदी में प्रमुख आकर्षण: नवल सागर, सुख महल, दभाई कुंड, तारागढ़ किला, बूंदी पैलेस और कई अन्य खड़े कुएं जलाशय
बूंदी में करने के लिए चीजें: तत्कालीन अफीम व्यापार को प्रदर्शित करने वाली प्राचीन पेंटिंग के लिए तारागढ़ किले के अंदर बादल महल का पता लगाएं, बावड़ियों का दौरा करें और जल संचयन की प्राचीन तकनीक को समझें, किलों और महलों का पता लगाएं
बूंदी किसके लिए प्रसिद्ध: महल, झीलें, जलाशय



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2024
23. उज्जैनयह मध्यप्रदेश के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है उज्जैन. पवित्र शिप्रा नदी के तट पर बसे उज्जैन को ‘मंदिरों का शहर’ तथा “महाकाल की नगरी” भी कहा…
 17 August 2024
17.पाताल पानी झरना मध्य प्रदेशपातालपानी झरना भारत के मध्य प्रदेश राज्य में इंदौर जिले की महू तहसील में स्थित है। पाताल पानी झरना लगभग 300 फीट ऊंचा है और इंदौर-खंडवा…
 17 August 2024
12. अमरकंटकअमरकंटक हिंदुओं का प्रसिद्ध और बहुत ही महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है जो मध्य प्रदेश के अनूपपुर और शहडोल के तहसील पुष्पराजगढ़ में मेकल की पहाड़ियों के बीच बसा हुआ शहर…
 17 August 2024
6. उदयगिरि की गुफ़ाएँउदयगिरी की गुफाओं के बारे में बताया जाता है कि ये 10 वीं शताब्दी में जब उदयगिरी विदिशा धार के परमारों के हाथ में आ गया, तो…
 17 August 2024
1. ग्वालियर फोर्ट मध्य प्रदेशग्वालियर मध्य प्रदेश राज्य का एक ऐतिहासिक शहर है जिसकी स्थापना राजा सूरजसेन ने की थी। ग्वालियर अपने किले, स्मारकों, महलों और मंदिरों के लिए जाना…
 17 August 2024
बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान भारत का एक राष्ट्रीय उद्यान है, जो मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित है। 105 वर्ग किलोमीटर (41 वर्ग मील) क्षेत्रफल वाले बांधवगढ़ को 1968 में…
 17 August 2024
साल और बांसों से भरा कान्हा का जंगल, झूमते-लहराते घास के मैदानी और टेड़ी-मेढ़ी बहने वाली नदियों की निसर्ग भूमि है। सन् 1955 में एक विशेष कानून के द्वारा कान्हा…
 17 August 2024
ओरछा ओरछा राज्य की स्थापना 16वीं सदी में बुन्देला राजपूत रूद्रप्रताप ने की थी। ओरछा के प्रांगण में अनेक छोटे मकबरे और स्मारक हैं। इनमें से प्रत्येक का रोचक इतिहास है।…
 17 August 2024
भोजपुर : जनश्रुतियों और किंबदन्तियों के रूप में अमरता प्राप्त धार के महान सम्राट राजा भोज ने इसकी स्थापना की थी। यहां का भव्य शिवमंदिर मध्य भारत का सोमनाथ कहालाता…
Advt.