Select Date:

भोपाल में नाबालिग की हत्या, मां-मामा गिरफ्तार:पसंद की शादी को लेकर विवाद, दुपट्टे से गला घोंटने का आरोप

Updated on 30-08-2026 01:04 PM
भोपाल, भोपाल के पिपलानी इलाके में 17 साल की नाबालिग आयुषी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की FIR दर्ज कर उसकी मां कमला और मामा विजय राय को गिरफ्तार किया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आयुषी अपनी पसंद के युवक से शादी करना चाहती थी, जबकि उसकी मां कमला बेटी की शादी अपनी पसंद के युवक से करवाना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की जांच ऑनर किलिंग के एंगल से भी कर रही है।

शादी को लेकर मां-बेटी में चल रहा था विवाद

पुलिस के मुताबिक आयुषी अपनी मां के साथ घरों में काम करती थी। परिवार में उसकी शादी को लेकर बातचीत चल रही थी। मां कमला चाहती थी कि आयुषी उसकी पसंद के युवक से शादी करे, जबकि आयुषी अपनी पसंद के युवक से शादी करना चाहती थी। इसी बात को लेकर मां-बेटी के बीच लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई थी।

26 अगस्त को विवाद के बाद हत्या का आरोप

पुलिस की जांच के अनुसार 26 अगस्त को शादी की बात को लेकर घर में एक बार फिर विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान कमला और उसके भाई विजय राय ने आयुषी का दुपट्टे से गला घोंट दिया। इससे उसकी मौत हो गई।

हालांकि घटना के पूरे क्रम और दोनों आरोपियों की भूमिका को लेकर पुलिस विस्तृत जांच कर रही है।

अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे परिजन

आयुषी की मौत के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे। इसी दौरान पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

29 अगस्त को PM रिपोर्ट से खुला हत्या का राज

29 अगस्त की शाम पुलिस को आयुषी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली। इसमें गला घोंटने से मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद पिपलानी पुलिस ने रविवार तड़के मां कमला और मामा विजय राय के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पसंद की शादी को लेकर हत्या का शक

पुलिस की शुरुआती जांच में आयुषी की शादी को लेकर मां के साथ चल रहा विवाद हत्या की वजह के तौर पर सामने आया है। आयुषी अपनी पसंद के युवक से शादी करना चाहती थी, जबकि उसकी मां इसके खिलाफ थी। इसी वजह से पुलिस मामले को ऑनर किलिंग के एंगल से भी जांच रही है। पुलिस अब हत्या के पूरे घटनाक्रम, आरोपियों की भूमिका और शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी से जुड़े पहलुओं की पड़ताल कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 August 2026
भोपाल, भोपाल के पिपलानी इलाके में 17 साल की नाबालिग आयुषी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की FIR दर्ज कर उसकी मां कमला और मामा…
 30 August 2026
भोपाल। रहवासी इलाकों में घरों को कारोबार का ठिकाना बनाने वालों पर अब नगर निगम सीधे सीलिंग की कार्रवाई करने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर शहरभर में…
 30 August 2026
भोपाल। भारतीय मंदिर और मूर्तिकला परंपरा में देवी-देवताओं के अनेक रूपों का अंकन मिलता है, लेकिन एक ही प्रस्तर स्तंभ पर शिव और विष्णु के विभिन्न स्वरूपों को इतनी कलात्मकता…
 30 August 2026
भोपाल। देशभर के 500 जिलों को एक्सपोर्ट हब के तौर पर विकसित करने की तैयारी के बीच जबलपुर को इस सूची में शामिल नहीं किए जाने पर राज्यसभा सदस्य एवं…
 30 August 2026
 भोपाल। भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती-2025 और रिक्त पदों को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन (Teacher Recruitment Aspirants Protest) जारी है। शनिवार को कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद आंदोलन स्थल…
 30 August 2026
भोपाल। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग ने कॉलेजों की मान्यता की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें प्रदेश के पांच शासकीय और 16 निजी आयुर्वेद कॉलेजों को मान्यता मिल…
 30 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव सितंबर में कराए जाने हैं, लेकिन चुनाव की तारीख नजदीक आने के बावजूद सरकार अभी तक यह तय नहीं…
 30 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 02157…
 30 August 2026
भोपाल। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक रविवार से श्रीराम राजा की नगरी ओरछा में शुरू होगी। दो दिवसीय यह बैठक प्रात: नौ बजे से शुरू होगी, जो देर शाम…
Advt.