Select Date:

रानी कमलापति-निजामुद्दीन के बीच आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, रक्षाबंधन पर यात्रियों की भीड़ की वजह से लिया गया फैसला

Updated on 30-08-2026 12:58 PM

भोपाल। रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 02157 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन रविवार को रात 9:20 बजे रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी।

ऐसा है ट्रेन का रूट

यह विदिशा, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर और मथुरा जंक्शन पर ठहरते हुए अगले दिन सुबह 10:30 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02158 हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति विशेष ट्रेन सोमवार को दोपहर 12:10 बजे रवाना होगी। यह मथुरा, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना और विदिशा होते हुए रात 11:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

139/NTES से ली जा सकती है जानकारी

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की जाती है कि वे रक्षाबंधन पर्व के दौरान अतिरिक्त यात्री भीड़ को ध्यान में रखते हुए समय रहते अपनी यात्रा की योजना बनाएं तथा उपलब्धता के अनुसार आरक्षण सुनिश्चित करें। ट्रेन के समय एवं अन्य अद्यतन जानकारी के लिए यात्री अधिकृत रेलवे माध्यमों 139/NTES से जानकारी प्राप्त करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 August 2026
निवेश के नाम पर देशभर में 3200 करोड़ रुपए की ठगी के आरोपी लविश उर्फ लविश चौधरी को दुबई से भारत लाने के लिए मप्र एसटीएफ ने प्रत्यर्पण की प्रक्रिया…
 31 August 2026
भोपाल, प्रदेश के स्कूलों, छात्रावासों, पंचायतों, अस्पतालों और अन्य विभागों में काम कर रहे अस्थायी व अंशकालीन कर्मचारी न्यूनतम वेतन और स्थायीकरण की मांग को लेकर 7 सितंबर को भाजपा प्रदेश…
 31 August 2026
दिल्ली/भोपाल, मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह से जुड़े मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट पिछली सुनवाइयों में कड़ा रुख अपनाते…
 31 August 2026
भोपाल, भोपाल के शाहजहांनाबाद स्थित दारुल शफकत यतीमखाने की करीब 2.7 एकड़ जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब और गहरा गया है। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड संपत्ति को 1961 से…
 31 August 2026
भोपाल, भोपाल के रहवासी इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी करने पर सोमवार सुबह 9 बजे से सीलिंग की कार्रवाई शुरू हो गई है। रचना नगर में जूंबा डांस हाउस को सील कर…
 31 August 2026
भोपाल। सावन में पूजा और घरों में उपयोग होने वाले दूध-घी से लेकर पनीर और मावे तक में मिलावट का बड़ा खेल सामने आया है। खाद्य सुरक्षा विभाग के विशेष…
 31 August 2026
 भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने…
 31 August 2026
 राजधानी भोपाल में लगातार हो रही मानसूनी बारिश ने मच्छरों से होने वाली बीमारियों का खतरा काफी बढ़ा दिया है। इस साल अगस्त महीने में डेंगू और चिकनगुनिया के मामलों…
 31 August 2026
भोपाल । आवासीय क्षेत्रों में धड़ल्ले से चल रहे व्यावसायिक कारोबार पर नगर निगम सोमवार से सीलिंग की कार्रवाई करने जा रहा है। सीलिंग कार्रवाई के पहले चरण में रहवासी…
Advt.