छत्तीसगढ़ मध्य भारत का विशाल वनों वाला राज्य है, जो अपने मंदिरों और झरनों के लिए बेहद मशहूर है

Updated on 14-07-2024 09:48 AM
छत्तीसगढ़ मध्य भारत का विशाल वनों वाला राज्य है, जो अपने मंदिरों और झरनों के लिए बेहद महसूर है। छत्तीसगढ़ को मुख्य रूप से कोसल के रूप में भी जाना जाता है, जिसके बारे में रामायण और महाभारत में भी उल्लेख है। जब हम अपने परिवार वालों के साथ घूमने की प्लानिंग करते हैं, तो सबसे कठिन जो कार्य लगता है, वो है कुछ खास जगहों की प्लानिंग करना। परिवार में मौजूद बुजुर्गों को मंदिरों, स्मारकों और अभ्यारण्यों में जाना पसंद होता है, तो वही बच्चों को चाहिए होता है खूब सारा मनोरंजन और मौज मस्ती। छत्तीसगढ़ भारत का एक ऐसा राज्य है, जहां आपको एक ही जगह पर ये सब चीजें देखने को मिल सकती हैं। स्मारकों से लेकर शानदार परिदृश्यों, झरनों, गुफाओं और विरासत मंदिरों तक, छत्तीसगढ़ एक बेस्ट डेस्टिनेशन साबित होता है। आप भी वैसे इस लेख में बताई गई जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

 छत्तीसगढ़ का बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य -महासमुंद जिले के उत्तरी भाग में स्थित, वन्यजीव अभयारण्य 1976 के दौरान 245 वर्ग किमी के विशाल क्षेत्र में स्थापित किया गया है। ये अभयारण्य एक बेहद ही लोकप्रिय है और रायपुर के लोकप्रिय आकर्षणों में सातवें स्थान पर आता है। बार्नवापारा वन्यजीव अभयारण्य सुबह 7 बजे से शाम 6 तक खुला रहता है। मानसून के मौसम में अभयारण्य 1 जुलाई से 31 अक्टूबर तक बंद रहता है।

छत्तीसगढ़ का रायपुर - छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर राज्य का सबसे बड़ा शहर है। सैकड़ों से अधिक इस्पात मिलों और छह इस्पात संयंत्रों के साथ रायपुर देश के सबसे बड़े औद्योगिक केंद्रों में से एक है। स्टील के अलावा, यह एल्यूमीनियम और कोयला उद्योगों का भी घर है। यह शहर अपने मंदिरों, झीलों, कारखानों, शैक्षिक केंद्रों के साथ-साथ नया रायपुर के विकास के लिए जाना जाता है। नया रायपुर एक नव नियोजित शहर है और वर्तमान शहर से लगभग 17 किमी दूर है। बरनवापारा वन्यजीव अभयारण्य, दंडक गुफाएं, बिलासपुर, चित्रकूट जलप्रपात, अमरकंटक, भिलाई, कान्हा राष्ट्रीय उद्यान और सीतानदी वन्यजीव अभयारण्य यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

छत्तीसगढ़ का MM Fun सिटी एम्यूजमेंट पार्क - विशाल एकड़ भूमि में फैला रायपुर का ये वाटर कम फन एम्यूजमेंट पार्क सबसे पसंदीदा मनोरंजन स्थल है। परिवार और दोस्तों के साथ आनंद लेने के लिए यह एक अद्भुत मजेदार जगह है। फन सिटी अपने विभिन्न फन वॉटर स्लाइड्स, रेन डांस, किड्स जोन, रेस्तरां, वेव पूल और फैमिली पूल के लिए जाना जाता है। यहां मौजूद वाटर राइड्स का क्लस्टर विभिन्न आकृतियों और मॉडलों के साथ बना हुआ, जो आपकी राइड्स को और मजेदार बना देगा। यहां अन्य लोकप्रिय स्पॉट जैसे रेन डांस, बैंक्वेट, रेस्तरां और लॉन हैं। यहां आपके और आपके परिवार वालों के लिए आराम करने की सुविधा भी उपलब्ध है, साथ ही आप अपना सामान सुरक्षित तरीके से लॉकर में भी रख सकते हैं। सप्ताह के दिनों में सुबह 10.30 बजे से शाम 7 बजे तक और सप्ताहांत में सुबह 10.30 बजे से शाम 8 बजे तक खुला रहता है 

छत्तीसगढ़ का दंतेवाड़ा - मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ के गठन के बाद दंतेवाड़ा वर्ष 1998 में अस्तित्व में आया था। बस्तर जिले में स्थित, दंतेवाड़ा से खूबसूरत नदियां, जगमगाते झरने, चोटियां और हरे-भरे घास के मैदानों का मनोरम दृश्य दिखाई देता है। ऐतिहासिक रूप से, शहर का नाम शक्ति के अवतार देवता दंतेश्वरी के नाम पर रखा गया था। दंतेवाड़ा को प्रागैतिहासिक काल में तरलपाल और दंतावली के नाम से जाना जाता था। हालाँकि, वर्तमान में, यह क्षेत्र नक्सलवाद से प्रभावित है।

छत्तीसगढ़ का चित्रकूट वॉटरफॉल्स - भारत का सबसे बड़ा वॉटरफॉल चित्रकूट अपनी चौड़ाई के कारण लोकप्रिय रूप से भारत के नाइग्रा फाल्स के रूप में जाना जाता है। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में जगदलपुर के पश्चिम में स्थित यह जलप्रपात इंद्रावती नदी से निकलता है। चित्रकूट जलप्रपात 985 फीट की चौड़ाई के साथ लगभग 30 मीटर की ऊंचाई पर है, और मानसून के दौरान, आप इसकी खूबसूरती को और अच्छे से देख सकते हैं। गर्मियों के दौरान 3 धाराओं में चट्टान के ऊपर से झरना गिरता है। फॉल के नीचे एक महत्वपूर्ण आकर्षण भगवान शिव का मंदिर है जिसमें कई छोटे शिवलिंग हैं। झरने की यात्रा का सबसे अच्छा समय जुलाई और अक्टूबर के महीनों के बीच का महीना है।

छत्तीसगढ़ में मैनपाट - मैनपाट हरे भरे चरागाहों, गहरी घाटियों, लुभावने झरनों, घने जंगलों और अछूते नालों के साथ एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। हिल स्टेशन अभी तक पूरी तरह से व्यवसायीकरण नहीं हुआ है और यही वजह है कि लोग इस जगह के बारे में कम जानते हैं। मैनपाट को अक्सर छत्तीसगढ़ का शिमला और मिनी तिब्बत कहा जाता है। तिब्बत पर चीनी आक्रमण के बाद तिब्बती शरणार्थियों का मैनपाट में पुनर्वास किया गया था और तब से वे मैनपाट में रहने लगे हैं। अपनी व्यस्त जीवनशैली से निकलकर आप यहां कुछ शांति और सुकून के पल बिता सकते हैं।

छत्तीसगढ़ का धमतरी - 14 वीं शताब्दी के चालुक्य साम्राज्य का घर, धमतरी छत्तीसगढ़ का एक महत्वपूर्ण पर्यटन शहर है, जो अपने मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। शहर की आबादी लगभग 82000 है। यहां हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। धमतरी महानदी और उसकी सहायक नदियों पैरी, सेंदूर, सोंदूर, जोन, खारुन और शिवनाथ के किनारे स्थित है। इन भूमियों में धान की खेती आम है। इस जिले में अभी भी आदिवासी बस्तियां और संगीत, स्थानीय स्वादिष्ट व्यंजन और नृत्य जैसी चीजें देखी जा सकती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2024
23. उज्जैनयह मध्यप्रदेश के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है उज्जैन. पवित्र शिप्रा नदी के तट पर बसे उज्जैन को ‘मंदिरों का शहर’ तथा “महाकाल की नगरी” भी कहा…
 17 August 2024
17.पाताल पानी झरना मध्य प्रदेशपातालपानी झरना भारत के मध्य प्रदेश राज्य में इंदौर जिले की महू तहसील में स्थित है। पाताल पानी झरना लगभग 300 फीट ऊंचा है और इंदौर-खंडवा…
 17 August 2024
12. अमरकंटकअमरकंटक हिंदुओं का प्रसिद्ध और बहुत ही महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है जो मध्य प्रदेश के अनूपपुर और शहडोल के तहसील पुष्पराजगढ़ में मेकल की पहाड़ियों के बीच बसा हुआ शहर…
 17 August 2024
6. उदयगिरि की गुफ़ाएँउदयगिरी की गुफाओं के बारे में बताया जाता है कि ये 10 वीं शताब्दी में जब उदयगिरी विदिशा धार के परमारों के हाथ में आ गया, तो…
 17 August 2024
1. ग्वालियर फोर्ट मध्य प्रदेशग्वालियर मध्य प्रदेश राज्य का एक ऐतिहासिक शहर है जिसकी स्थापना राजा सूरजसेन ने की थी। ग्वालियर अपने किले, स्मारकों, महलों और मंदिरों के लिए जाना…
 17 August 2024
बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान भारत का एक राष्ट्रीय उद्यान है, जो मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित है। 105 वर्ग किलोमीटर (41 वर्ग मील) क्षेत्रफल वाले बांधवगढ़ को 1968 में…
 17 August 2024
साल और बांसों से भरा कान्हा का जंगल, झूमते-लहराते घास के मैदानी और टेड़ी-मेढ़ी बहने वाली नदियों की निसर्ग भूमि है। सन् 1955 में एक विशेष कानून के द्वारा कान्हा…
 17 August 2024
ओरछा ओरछा राज्य की स्थापना 16वीं सदी में बुन्देला राजपूत रूद्रप्रताप ने की थी। ओरछा के प्रांगण में अनेक छोटे मकबरे और स्मारक हैं। इनमें से प्रत्येक का रोचक इतिहास है।…
 17 August 2024
भोजपुर : जनश्रुतियों और किंबदन्तियों के रूप में अमरता प्राप्त धार के महान सम्राट राजा भोज ने इसकी स्थापना की थी। यहां का भव्य शिवमंदिर मध्य भारत का सोमनाथ कहालाता…
Advt.