अगले दिन भी नेहा बोरा को राहुल गांधी के आवास पर देखा गया
वहीं, NSUI की भारी नाराजगी के बावजूद, अगले दिन नेहा बोरा को राहुल गांधी के आवास पर देखा गया। चुनाव आयोग, जंतर-मंतर, राजघाट, राष्ट्रपति भवन और सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने की कोशिशों के बाद, 13 अक्टूबर की शाम को राहुल गांधी ने INDIA गठबंधन के सभी सांसदों, कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं और नेहा बोरा समेत कुछ छात्र नेताओं को अपने आवास पर चाय पर बुलाया और उन्हें धन्यवाद दिया।कांग्रेस ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को भी न्योता भेजा था, लेकिन वे दिल्ली से बाहर होने के कारण इसमें शामिल नहीं हो सके। चाय के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें बोरा को भी बोलने का मौका दिया गया।

