Select Date:

भारत-रूस को लेकर अमेरिका के इस फैसले पर खुश हो गईं उद्धव ठाकरे गुट की नेता; बोलीं- ट्रेड डील भी होगी

Updated on 17-10-2026 11:11 AM
नई दिल्लीः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल खरीदने वाले देशों को निशाना बनाने वाले एक नए कानून के तहत टैरिफ लागू कर दिया है। हालांकि, उन्होंने एक ही आदेश में टैरिफ को तुरंत खत्म भी कर दिया। इससे भारत और चीन जैसे देशों पर 100 प्रतिशत का भारी-भरकम आयात शुल्क लगने से बच गया है। यह फैसला उस समय आया है जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत दौरे पर रवाना हो रहे हैं। वहीं उद्धव गुट के शिवसेना की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने अब भारत अमेरिका में व्यापार समझौता होने की पूरी संभावना जताई है।


अमेरिका ने नियमों में दी ढील, प्रियंका चतुर्वेदी हुईं खुश

प्रियंका चतुर्वेदी ने X पर लिखा, 'रूस से तेल खरीद से जुड़े नए अमेरिकी टैरिफ से भारत को छूट मिल गई है। जल्द ही एक व्यापार समझौता होने की पूरी संभावना है।'

ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान

  • बता दें कि व्हाइट हाउस की ओर से शुक्रवार देर रात जारी किए गए इस आदेश के जरिए 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शन्स रशिया एंड ईरान एक्ट 2026' को लागू किया गया।
  • ट्रंप ने इस कानून पर 18 सितंबर को हस्ताक्षर किए थे। कानून के मुताबिक, रूस से तेल और गैस खरीदने वाले सबसे बड़े देशों पर 30 दिनों के भीतर 100 प्रत‍िशत तक अतिरिक्त शुल्क लगाया जाना था। इसकी समयसीमा 18 अक्टूबर को पूरी हो रही है।
  • आदेश के अनुसार, अगर कोई देश 18 अक्टूबर 2026 या उसके बाद रूस से नया कच्चा तेल या प्राकृतिक गैस खरीदता है, तो रूसी तेल और गैस के पांच सबसे बड़े आयातकों से आने वाले सामान पर 100 प्रत‍िशत अतिरिक्त शुल्क लगाया जा सकता है।
  • इसी तरह, रूस पर लगे तेल प्रतिबंधों से बचने में मदद करने वाले शीर्ष पांच देशों या संस्थाओं के सामान पर भी 100 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने का प्रावधान है। वहीं, रूस से आने वाले सामान पर शुल्क 500 प्रत‍िशत तक बढ़ाने की बात भी कही गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे विरोध-प्रदर्शनों में शुक्रवार को एक नया मोड़ आया। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और…
 17 October 2026
आज का मौसम 17 अक्टूबर 2026: देश में मानसून के खत्म होने के बाद एक बार फिर से मौसम विभाग ने एक बार फिर से टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी…
 17 October 2026
नई दिल्ली: बीते शुक्रवार यानी 16 अक्टूबर की शाम को AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा और एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके को एहतियाती धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया था।…
 17 October 2026
नई दिल्लीः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 16 नवंबर को आसियान शिखर सम्मेलन के लिए मनीला जाएंगे। व्हाइट हाउस और फिलीपींस ने पुष्टि की है। आसियान में ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 17 October 2026
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रमों और मंचों पर वामपंथी छात्र संगठन 'आइसा' (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को तवज्जो मिलने से…
 17 October 2026
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने शुक्रवार को कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क तक तिरंगा मार्च का ऐलान किया था। इस मार्च से पहले ही पुलिस…
 17 October 2026
नई दिल्लीः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल खरीदने वाले देशों को निशाना बनाने वाले एक नए कानून के तहत टैरिफ लागू कर दिया है। हालांकि, उन्होंने एक ही…
 16 October 2026
दिल्ली पुलिस ने NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। वे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे।कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन NSUI…
 16 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) शुक्रवार शाम 5 बजे दिल्ली में कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली करने जा रही है। पार्टी की मांग मुख्य चुनाव आयुक्त…
Advt.