Select Date:

दिल्ली पुलिस ने NSUI अध्यक्ष को हिरासत में लिया:कार्यकर्ताओं पर हमले में FIR की मांग को लेकर प्रदर्शन; दो दिन पहले राहुल ने ये मुद्दा उठाया

Updated on 16-10-2026 11:02 AM

दिल्ली पुलिस ने NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। वे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे।

कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन NSUI ने आरोप लगाया कि उसकी महिला कार्यकर्ताओं से 10 अक्टूबर के प्रदर्शन के दौरान मारपीट की गई थी। संगठन ने आरोपी महिला पुलिस अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की।

NSUI के मुताबिक, उसके सदस्य इसी मांग को लेकर धरने पर बैठे थे। संगठन ने कहा कि बुधवार को एडिशनल DCP समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिलने के बावजूद शिकायत पर FIR दर्ज नहीं हुई।

जाखड़ ने पुलिस पर लगाए आरोप

मीडिया से बात करते हुए विनोद जाखड़ ने आरोप लगाया कि NSUI की महिला कार्यकर्ताओं से मारपीट की गई। उन्होंने दावा किया कि कुछ कार्यकर्ताओं को एक अंधेरे कमरे में ले जाया गया।

जाखड़ के मुताबिक, वहां उन पर जूते और बूट से हमला किया गया। उन्होंने कहा, “हम यहां सिर्फ FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर आए हैं, लेकिन DCP न हमसे बात कर रहे हैं और न हमारी बात सुन रहे हैं। क्या अपनी महिला कार्यकर्ताओं के लिए न्याय मांगना अपराध है?”

राहुल के प्रेस कॉन्फ्रेंंस में छात्र, कार्यकर्ताओं और कंटेंट क्रिएटर्स आए

राहुल गांधी की बुधवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में NSUI के छात्र, कार्यकर्ताओं और कंटेंट क्रिएटर्स ने अपने साथ घटनाएं बताईं। एक छात्रा ने प्राइवेट पार्ट पर लात मारने का आरोप लगाया, जबकि दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा अदिरा ने दावा किया कि पुलिस की पिटाई से उसके एक कान से सुनने की क्षमता चली गई।

एक अन्य प्रदर्शनकारी ने आरोप लगाया कि पुलिस RSS और भाजपा से जुड़े लोगों के कहने पर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले रही थी।

राहुल गांधी ने छात्रों से घटनाओं के वीडियो और दूसरे सबूत सुरक्षित रखने को कहा। उन्होंने कहा कि इन सबूतों के आधार पर पुलिसकर्मियों से लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त तक, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उसने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तारीख नहीं मिली तो फिर आंदोलन करेंगे। CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका और सौरव दास सोमवार को प्रदर्शन की अनुमति मांगने पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 October 2026
दिल्ली पुलिस ने NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। वे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे।कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन NSUI…
 16 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) शुक्रवार शाम 5 बजे दिल्ली में कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली करने जा रही है। पार्टी की मांग मुख्य चुनाव आयुक्त…
 16 October 2026
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने गुरुवार को सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियां उनका पीछा कर रही थी और…
 16 October 2026
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत से उनके एक बयान पर स्पष्टीकरण मांग लिया है। उस बयान…
 16 October 2026
नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के तौर पर डिनोटिफाई किए जाने को लेकर विपक्ष सवाल उठा रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी की बातों को कांग्रेस ने भी…
 16 October 2026
नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस समेत कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश के नौजवानों को अराजकता की राजनीति का…
 14 October 2026
नई दिल्ली: क्या नेहा बोरा कांग्रेस का नया युवा चेहरा बन सकती हैं? INDIA ब्लॉक की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिस तरह राहुल गांधी और गांधी परिवार के अन्य सदस्य…
 14 October 2026
नई दिल्लीः रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में नेताओं की आपसी बहस अब परिवार के रिश्तों तक पहुंच गई है। बिहार के नेता तेज प्रताप यादव और पूर्व बीजेपी…
 14 October 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने सौरव दास, आशुतोष रंका और अजिंक्य शिंदे के…
Advt.