आज का मौसम 17 अक्टूबर: 10 घंटे बाद 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 70 की रफ्तार से हवा; IMD का अपडेट जारी
Updated on
17-10-2026 11:17 AM
आज का मौसम 17 अक्टूबर 2026: देश में मानसून के खत्म होने के बाद एक बार फिर से मौसम विभाग ने एक बार फिर से टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 17 अक्टूबर को यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को बिल्कुल सतर्क रहने के लिए कहा गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चलने की चेतावनी है। कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। कुछ राज्यों में तो तेज आंधी के चलते बड़े-बड़े वृक्ष धाराशायी हो सकते हैं। इस खतरनाक बारिश के चलते किसानों के फसलों को नुकसान भी हो सकता है। वहीं हिमाचल, लद्दाख के कई इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी है। पहाड़ी राज्यों में यात्रा से पहले मौसम का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए।
इस बीच गंगा के किनारे बसे पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के तटीय इलाकों में कम दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके असर से अगले 3 दिनों तक पूर्वी भारत में भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में बन रहा है। तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में भी चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कि आज यानी 17 अक्टूबर को देश के बाकी राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम हर जिले के मुताबिक भी बारिश का हाल बताने जा रहे हैं...
देश के 13 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 17 अक्टूबर को देश के 13 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में मध्यम से लेकर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान आंधी की तेज रफ्तार लोगों की टेंशन बढ़ाने वाली है।
दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली(17 अक्टूबर अगस्त-मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में आज यानी 17 अक्टूबर को मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की स्पीड 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की प्रबल संभावना है। वहीं, दिल्ली में आज यानी 8 अगस्त को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।
यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा
यूपी(17 अक्टूबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): गाजियाबाद, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, लखनऊ, मिर्जापुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर,बुलंदशहर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, सोनभद्र, चंदौली, मऊ, वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी कर दी गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का भी अलर्ट है। वहीं, आज यानी 17 अक्टूबर को लखनऊ का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा
बिहार(17 अक्टूबर- बारिश का येलो अलर्ट): जहानाबाद, सारण, सिवान, बक्सर, गया, पटना, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सहरसा, सुपौल, खगड़िया, भागलपुर और लखीसराय में भारी बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पटना में आज यानी 17 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
झारखंड में आज मौसम कैसा रहेगा
झारखंड(17 अक्टूबर-बारिश-सतही हवा की चेतावनी): रांची, खूंटी, देवघर, धनबाद, साहेबगंज, जमशेदपुर, सरायकेला पलामू, लातेहार, रामगढ़ और लोहरदगा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, रांची में आज यानी 17 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड (17 अक्टूबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और चंपावत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, आज यानी 17 अक्टूबर को देहरादून का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस जाएगा।
हिमाचल में आज मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल (17 अक्टूबर-बारिश-आंधी का अलर्ट): चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, हमीरपुर, सोलन, कुल्लू, बिलासपुर और शिमला में जोरदार बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं, मनाली में आज यानी 17 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
जम्मू-कश्मीर में आज मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर (17 अक्टूबर- भारी बारिश की चेतावनी): पूंछ, कुलगाम, जम्मू, पुलवामा, उधमपुर, कठुआ, गांदरबल और कुपवाड़ा में तेज बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में आज यानी 17 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
राजस्थान में आज मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान (17 अक्टूबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): टोंक, कोटा, चित्तौड़गढ़, जयपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर और सीकर में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, आज यानी 17 अक्टूबर को जयपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
मध्य प्रदेश में आज मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश (8 अगस्त- भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): बालाघाट, डिंडोरी, मांडला, विदिशा, होशंगाबाद, छतरपुर और खरगोन में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, आज यानी 17 अक्टूबर को भोपाल में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
नई दिल्ली: दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे विरोध-प्रदर्शनों में शुक्रवार को एक नया मोड़ आया। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और…
नई दिल्ली: बीते शुक्रवार यानी 16 अक्टूबर की शाम को AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा और एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके को एहतियाती धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया था।…
नई दिल्लीः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 16 नवंबर को आसियान शिखर सम्मेलन के लिए मनीला जाएंगे। व्हाइट हाउस और फिलीपींस ने पुष्टि की है। आसियान में ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र…
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रमों और मंचों पर वामपंथी छात्र संगठन 'आइसा' (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को तवज्जो मिलने से…
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने शुक्रवार को कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क तक तिरंगा मार्च का ऐलान किया था। इस मार्च से पहले ही पुलिस…
नई दिल्लीः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल खरीदने वाले देशों को निशाना बनाने वाले एक नए कानून के तहत टैरिफ लागू कर दिया है। हालांकि, उन्होंने एक ही…
दिल्ली पुलिस ने NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। वे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे।कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन NSUI…
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) शुक्रवार शाम 5 बजे दिल्ली में कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली करने जा रही है। पार्टी की मांग मुख्य चुनाव आयुक्त…