'विदेशी नागरिक सिर्फ दर्शक नहीं बल्कि भागीदार'
जब उनसे पूछा गया कि क्या विदेशी नागरिकों की भागीदारी से विदेशों में भारतीयों द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शनोंकी वैधता पर असर पड़ सकता है तो शेखावत ने लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर पहले हुए उन प्रदर्शनों का हवाला दिया जिनमें खालिस्तानी और पाकिस्तानी समूह शामिल थे।उन्होंने दावा किया कि इससे पहले भी खालिस्तानी समूह, भारत-विरोधी प्रदर्शनों में पाकिस्तानी प्रदर्शनकारियों के साथ शामिल रहे हैं। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि इस विरोध प्रदर्शन में कोई भी खालिस्तानी शामिल नहीं था। उन्होंने कहा 'खालिस्तानी हमेशा से पाकिस्तानी भीड़ के साथ घुल-मिलकर रहते आए हैं। लेकिन कल उस विरोध प्रदर्शन में एक भी खालिस्तानी शामिल नहीं था।'

