मेहरदाद अखलाघी बेहद अहम हैं क्योंकि ईरान को अपने रणनीतिक हथियारों- खासकर मिसाइलों और ड्रोनों की संख्या और गुणवत्ता बढ़ाने की जरूरत है।
ईरान को दिए हैं कई हथियार
अखलाघी को स्पेस लॉन्चर, रिसर्च रॉकेट और सेमनान स्थित 'इमाम खुमैनी स्पेस सेंटर' से जुड़े बुनियादी ढांचे में भी विशेषज्ञता हासिल है। ये सभी ईरान के इजरायल और अमेरिका के खिलाफ युद्धों में अहम तत्व रहे हैं।अखलाघी ने इस महीने संसद सदस्यों को बताया कि उन्होंने वरिष्ठ सैन्य कमांडरों से मुलाकात की है। इनमें IRGC के कमांडर-इन-चीफ जनरल अहमद वाहिदी भी हैं। इसका मकसद युद्ध के की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझना था।

