इनके झुंड तेजी से बढ़ते हैं
अपने मूल इलाकों में एक्सिस हिरण बाघों, तेंदुओं और जंगली कुत्तों का शिकार बनते हैं लेकिन हवाई में ऐसे कोई शिकारी जानवर नहीं हैं। शिकारी जानवरों के ना होने से इन हिरणों की आबादी हर साल 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ सकती है।लानाई और मोलोकाई में कुछ मादा हिरण 4 से 6 महीने की कम उम्र में प्रजनन करने लगती हैं। जिन वर्षों में भोजन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होता है, उन वर्षों में 90 प्रतिशत से अधिक वयस्क मादा हिरण बच्चोको जन्म देती हैं।

