फ्रांस में ऐसा लग रहा है जैसे जंगल राज हो
- प्रदर्शनकारियों का गिरोह शहर की सड़कों पर घूम रहे हैं और उत्पात मचा रहे हैं। वो पुलिसवालों पर हमले कर रहे हैं और जगह-जगह आग लगा रहे हैं। बंद दुकानों के शटर तोड़कर उनके अंदर घुस रहे हैं और सामान लूट रहे हैं।
- पेरिस, मार्सिले, नीस, नान्तेस, बोर्डो, लिमोज, लिले, टूलूज़ और स्ट्रासबर्ग में कई दुकानों को लूटा गया है। इनमें सुपरमार्केट, फार्मेसी, लग्जरी बुटीक, कपड़ों की दुकानें, चश्मे की दुकानें, कॉस्मेटिक की दुकानें और इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर शामिल थे।
- पेरिस में AFP के पत्रकारों ने बताया है कि नकाबपोश दर्जन युवाओं के समूह एक सुनियोजित तरीके से दुकानों को निशाना बनाया। उन्होंने मास्क और दस्ताने पहन रखे थे। उन्होंने पहले सीसीटीवी कैमरों को बंद किया और फिर खिड़कियां तोड़कर अंदर घुस गये।

