अब कितना बड़ा कारोबार?
Tracxn के वित्तीय आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 में 153.2 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया। इसमें कंपनी का नेट प्रॉफिट 16.7 करोड़ रुपये था।प्रभाकर कामथ का 2021 में मंगलुरु में स्कूटर दुर्घटना के बाद सिर में चोट लगने से निधन हो गया था। उन्हें प्यार से 'Ideal Pabba' भी कहा जाता था। उन्होंने करीब पांच दशक पहले जिस कारोबार की शुरुआत की थी, उसे उनके परिवार ने आगे बढ़ाया। एक छोटे पार्लर से शुरू हुआ आइडियल आइसक्रीम आज दक्षिण भारत के कई इलाकों में अपनी पहचान बना चुका है।

