Select Date:

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट में 75% अंक लाना होगा:पहले 60% अंक जरूरी था, कार्ड में नाम-पता बदलवाना फ्री

Updated on 23-10-2026 01:12 PM

अगर आपको नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना है, तो अब टेस्ट में पास होने के लिए 75% अंक लाना होगा। पहले टेस्ट में पास होने के लिए कम से कम 60% अंक जरूरी था।

परिवहन मंत्रालय ने ड्राइविंग लाइसेंस के नियमों का नया ड्राफ्ट तैयार किया है। इसके तहत कम से कम 30 मिनट का 'सेफ-ड्राइविंग ट्यूटोरियल' देखने के बाद टेस्ट पास करना जरूरी होगा।

इसके अलावा सरकार ने आधार वेरिफिकेशन के जरिए ऑनलाइन मिलने वाली कुछ सर्विस की फीस माफ करने का प्रस्ताव दिया है। इसमें कार्ड में नाम, पता बदलवाने जैसी सर्विस शामिल हैं।

वाटरप्रूफ PVC कार्ड मिलेगा

अब नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने या पुराना रिन्यू कराने पर आपको साधारण कागज के बजाय 'फॉर्म 7' वाला मजबूत और वाटरप्रूफ PVC कार्ड ही मिलेगा।

ये दस्तावेज मान्य होंगे: पहचान, उम्र और पते के सबूत के तौर पर आप आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर ID, ई-राशन कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ड्राइविंग लाइसेंस में 15 दिन में नाम-पता बदले जाएंगे

अगर आप ड्राइविंग लाइसेंस में अपना नाम, पता या कोई अन्य जानकारी बदलवाने के लिए आवेदन करते हैं, तो RTO अधिकारी को 15 दिन के अंदर आपका काम पूरा करना होगा या आवेदन खारिज करना होगा। यदि आपका आवेदन किसी वजह से रिजेक्ट किया जाता है, तो RTO को उसका सही और स्पष्ट कारण भी लिखित में बताना होगा।

आधार वेरिफिकेशन से फ्री में नाम-पता बदलवाएं

अगर आप ऑनलाइन अपने आधार वेरिफिकेशन के जरिए ड्राइविंग लाइसेंस में नाम या पता बदलवाते हैं, तो आपसे एक भी रुपया फीस नहीं ली जाएगी।

डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने नाम, पता और अन्य पर्सनल डिटेल्स अपडेट करने का शुल्क पूरी तरह माफ करने का प्रस्ताव रखा है।

30 दिन में सुझाव और आपत्तियां मांगी गईं

सरकार ने इस नए नियम का ड्राफ्ट जारी कर दिया है और आम जनता व विशेषज्ञों से 30 दिनों के भीतर सुझाव या आपत्तियां मांगी हैं। लोगों से मिले फीडबैक की समीक्षा करने के बाद ही इन नए नियमों को अंतिम रूप से लागू किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 October 2026
फेस्टिव सीजन में आप दो से ज्यादा आईफोन नहीं खरीद पाएंगे, क्योंकि एपल ने ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर से एक ग्राहक के लिए अधिकतम 2 आईफोन खरीदने की लिमिट तय कर…
 23 October 2026
अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का 2026-27 की दूसरी तिमाही का मुनाफा 148% बढ़कर ₹1,323 करोड़ पर पहुंच गया है। ये बीते साल की समान तिमाही में ₹534 करोड़ रहा था। कंपनी…
 23 October 2026
नई दिल्ली: चीन साल 2010 में जापान को पछाड़कर दुनिया की दूसरी बड़ी इकॉनमी बना था और तबसे उसी पोजीशन पर बना हुआ है। अभी अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी…
 23 October 2026
अगर आपको नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना है, तो अब टेस्ट में पास होने के लिए 75% अंक लाना होगा। पहले टेस्ट में पास होने के लिए कम से कम 60%…
 23 October 2026
देश का सबसे बड़ा आईपीओ 'जियो प्लेटफॉर्म्स' को सब्सक्राइब करने का आज 23 अक्टूबर को आखिरी दिना है। सुबह 10 बजे तक ये IPO 6 गुना से ज्यादा भर चुका…
 23 October 2026
शेयर बाजार में आज यानी 23 अक्टूबर को गिरावट है। सेंसेक्स सुबह 300 अंक से ज्यादा चढ़कर 73,500 के पार कारोबार कर रहा था। लेकिन अब ये 650 अंक गिरकर…
 22 October 2026
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के करीब 4,000 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक हो गया है। बैंक ने डेटा लीक की जांच भी…
 22 October 2026
देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC बैंक के 2 सीनियर अफसरों पर बिजनेस सीक्रेट्स (गोपनीय जानकारी) लीक करने का आरोप लगा है। बैंक ने इस मामले की जांच शुरू…
 22 October 2026
डिजिटल सुरक्षा देने वाली कंपनी ई-मुद्रा (eMudhra) में एक तकनीकी गड़बड़ी सामने आने के बाद IT मंत्रालय ने इसकी जांच के लिए स्पेशल टीम बनाई है।सरकार ने बताया कि गड़बड़ी…
Advt.