हेल्थ को लेकर बढ़ती जागरूकता
लोगों में सेहत और खानपान को लेकर बढ़ती जागरूकता भी डार्क चॉकलेट की मांग बढ़ा रही है। Ferrero Rocher India Subcontinent के मार्केटिंग हेड जोहर कापुसवाला के मुताबिक, डार्क चॉकलेट की ग्रोथ पूरे चॉकलेट बाजार की तुलना में 3.8 गुना तेज है। इसके पीछे सेहत को लेकर जागरूकता और नए स्वाद आजमाने की बढ़ती आदत है।हालांकि, डार्क चॉकलेट की मांग अभी मुख्य रूप से उन शहरी इलाकों में केंद्रित है, जहां की आबादी 10 लाख से ज्यादा है। इसकी ऊंची कीमत, लोगों की पसंद और सीमित वितरण नेटवर्क के कारण ग्रामीण इलाकों में इसकी पहुंच अभी कम है।

