Select Date:

TCS-HCL के बाद Infosys का भी मुनाफा बढ़ा, क्या आईटी सेक्टर देगा शेयर बाजार को नई ऊंचाई? सोमवार पर रहेगी नजर

Updated on 24-10-2026 11:56 AM
नई दिल्ली: आईटी कंपनियों के तिमाही नतीजे मुनाफे वाले आ रहे हैं। कंपनियों ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में जमकर कमाई की है। टीसीएस और एचसीएल के बाद अब इंफोसिस का भी मुनाफा बढ़ गया है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि भारतीय शेयर बाजार गिरावट के दौर से उबर कर नई ऊंचाई पर पहुंच सकता है। अब निवेशकों की नजर सोमवार को बाजार खुलने पर होगी।

आईटी कंपनी इंफोसिस ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही की नतीजा जारी किया। इस तिमाही में कंपनी ने 7,823 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। यह पिछले साल की इसी तिमाही के 7,364 करोड़ रुपये के मुकाबले 6% ज्यादा है। हालांकि, कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष के लिए रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान घटा दिया है। कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

रेवेन्यू में 11% की तेजी

इंफोसिस का ऑपरेशंस से रेवेन्यू जुलाई-सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 11% बढ़कर 49,244 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी अवधि में यह 44,485 करोड़ रुपये था। जून तिमाही के मुकाबले कंपनी का नेट प्रॉफिट 0.7% बढ़ा है। पिछली तिमाही में यह 7,769 करोड़ रुपये था। वहीं, रेवेन्यू में तिमाही आधार पर 2% की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर 10.4% बढ़कर 10,330 करोड़ रुपये रहा। ऑपरेटिंग मार्जिन 21% रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के बराबर है। कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष के लिए ऑपरेटिंग मार्जिन का अनुमान 20% से 22% पर बरकरार रखा है।

26 रुपये डिविडेंड की घोषणा

इंफोसिस ने शेयरधारकों के लिए 26 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके लिए 3 नवंबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। रिकॉर्ड डेट के आधार पर तय होगा कि किन शेयरधारकों को डिविडेंड मिलेगा।

AI से होने वाला रेवेन्यू 29% बढ़ा

इंफोसिस के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कारोबार में भी तेजी आई है। कंपनी का AI रेवेन्यू पिछली तिमाही के मुकाबले 29% बढ़ा और कुल रेवेन्यू में इसकी हिस्सेदारी 10.5% रही। कंपनी के मुताबिक, ग्राहक काम को ऑटोमेट करने, उत्पादकता बढ़ाने और तकनीक के जरिए कारोबार में बदलाव लाने के लिए AI का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं।

टीसीएस का कितना बढ़ा मुनाफा?

वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में देश की सबसे बड़ी आईटी सर्विसेज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने भी मुनाफा कमाया है। कंपनी ने कुछ दिनों पहले नतीजे जारी किए थे। टीसीएस ने 13,884 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। यह जून तिमाही के 13,349 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 4% ज्यादा है। एआई कारोबार से टीसीएस का रेवेन्यू 3 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। कंपनी ने शेयरधारकों के लिए 12 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

एचसीएल का कैसा रहा रिजल्ट?

एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Tech) का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 21.2% बढ़कर 5,132 करोड़ रुपये हो गया। पिछली तिमाही में यह 4,626 करोड़ रुपये था। कंपनी ने शेयरधारकों को हर इक्विटी शेयर पर 12 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है।

कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू जून तिमाही के 34,579 करोड़ रुपये से करीब 3% बढ़कर सितंबर तिमाही में 35,620 करोड़ रुपये हो गया। सालाना आधार पर इसमें 11.5% की बढ़ोतरी हुई। कंपनी ने एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से 219 मिलियन डॉलर का रेवेन्यू हासिल किया। यह पिछली तिमाही के मुकाबले 28.4% और सालाना आधार पर 78% ज्यादा है।

शेयर बाजार को तेजी की उम्मीद

आईटी कंपनियों के वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजों से सोमवार को शेयर बाजार में आईटी शेयरों पर खास नजर रह सकती है। टीसीएस, एचसीएल टेक और इंफोसिस के मुनाफे में बढ़ोतरी से निवेशकों का भरोसा मजबूत हो सकता है। खासकर एआई से बढ़ती कमाई और बड़ी डील मिलने की खबरें आईटी सेक्टर के लिए सकारात्मक संकेत हैं। हालांकि, इंफोसिस ने कमजोर मांग का हवाला देते हुए रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान घटाया है, जो चिंता का विषय हो सकता है।

सोमवार को बाजार की शुरुआत तेजी के साथ होगी, इसकी गारंटी नहीं है। शुक्रवार को सेंसेक्स 0.17% और निफ्टी 0.39% गिरकर बंद हुए थे। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और कमजोर वैश्विक संकेत बाजार पर दबाव डाल सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
नई दिल्ली। आज शनिवार का दिन है और अगर अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने ब्रांच जाने की योजना बना रहे हैं, तो उससे पहले आपको एक…
 24 October 2026
 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस 30 अक्टूबर को जारी होगी। इसकी घोषणा 23 अक्टूबर को कृषि मंत्रालय ने की। पात्र किसानों के खाते में 2-2 हजार…
 24 October 2026
नई दिल्ली: माता-पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए उन्होंने कारोबार शुरू किया। कभी रेनकोट और पटाखे बेचने वाले एस प्रभाकर कामथ ने आगे चलकर मंगलुरु…
 24 October 2026
नई दिल्ली: भारत में लोगों के खानपान की पसंद बदल रही है। अब लोग सामान्य चॉकलेट के साथ डार्क चॉकलेट भी पसंद करने लगे हैं। इसकी मांग तेजी से बढ़…
 24 October 2026
नई दिल्ली: आईटी कंपनियों के तिमाही नतीजे मुनाफे वाले आ रहे हैं। कंपनियों ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में जमकर कमाई की है। टीसीएस और एचसीएल के बाद…
 23 October 2026
फेस्टिव सीजन में आप दो से ज्यादा आईफोन नहीं खरीद पाएंगे, क्योंकि एपल ने ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर से एक ग्राहक के लिए अधिकतम 2 आईफोन खरीदने की लिमिट तय कर…
 23 October 2026
अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का 2026-27 की दूसरी तिमाही का मुनाफा 148% बढ़कर ₹1,323 करोड़ पर पहुंच गया है। ये बीते साल की समान तिमाही में ₹534 करोड़ रहा था। कंपनी…
 23 October 2026
नई दिल्ली: चीन साल 2010 में जापान को पछाड़कर दुनिया की दूसरी बड़ी इकॉनमी बना था और तबसे उसी पोजीशन पर बना हुआ है। अभी अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी…
 23 October 2026
अगर आपको नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना है, तो अब टेस्ट में पास होने के लिए 75% अंक लाना होगा। पहले टेस्ट में पास होने के लिए कम से कम 60%…
Advt.