नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस 30 अक्टूबर को जारी होगी। इसकी घोषणा 23 अक्टूबर को कृषि मंत्रालय ने की। पात्र किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये आएंगे। 20 जून 2026 के बाद से ही किसानों को इस किस्त का इंतजार था, जो अब 30 अक्टूबर को खत्म हो जाएगा। यह कैलेंडर ईयर 2026 की आखिरी किस्त और वित्त वर्ष 2027 की दूसरी किस्त है।

