Select Date:

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की तैयारियां तेज, CM योगी आदित्‍यनाथ बोले- इस साल भी बनेगा नया विश्व रिकॉर्ड

Updated on 27-10-2026 12:44 PM
लखनऊ: श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपावली पर आयोजित होने वाले 10वें भव्य दीपोत्सव की तैयारियां तेजी के साथ शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सप्तपुरियों में श्रेष्ठ अयोध्या धाम अपने 10वें दीपोत्सव के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। इस साल भी लाखों दीपों के प्रज्वलन के साथ एक नया ऐतिहासिक विश्व कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने देशवासियों को इस अलौकिक महोत्सव का साक्षी बनने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि लाखों दीपों की आभा से जगमगाते सरयू तट, रामायण के प्रसंगों को जीवंत करती मनोहारी झांकियां, भव्य शोभायात्राएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां त्रेतायुग की स्मृतियों को एक बार फिर अयोध्या की धरती पर साक्षात साकार करेंगी।
'2017 से पहले उपेक्षा और बदहाली झेल रही थी अयोध्या'

सीएम योगी ने अपने संदेश में पूर्ववर्ती सरकारों की तुष्टीकरण की नीतियों पर कड़ा हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि 2017 से पहले अयोध्या केवल उपेक्षा, अव्यवस्था और बदहाली का दंश झेलने को मजबूर थी। निर्दोष रामभक्तों पर बर्बरतापूर्वक गोलियां चलवाने वाली और हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का महापाप करने वाली सत्ता को 'राम की अयोध्या' के मान-सम्मान और विकास से कभी कोई सरोकार नहीं था। भाजपा सरकार बनने के बाद अयोध्या धाम में सांस्कृतिक पुनर्जागरण और सर्वांगीण विकास का एक नया सूर्योदय हुआ है
सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार के निरंतर प्रयासों से रामनगरी अपने त्रेतायुगीन प्राचीन वैभव को पुनः प्राप्त कर रही है। भव्य-दिव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर, महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, सुसज्जित रामपथ, नव्य घाट, आधुनिक जनसुविधाएं और सोलर सिटी के रूप में विकसित हो रही अयोध्या आज आस्था, अध्यात्म और अत्याधुनिक विकास की एक अद्भुत संगम स्थली बन चुकी है। उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2017 में मात्र 1.71 लाख दीपों से शुरू हुई दीपोत्सव की यह यात्रा आज देश और दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं के अटूट विश्वास का वैश्विक उत्सव बन चुकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली, माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। कंपनी ने इसके बदले ग्रेड के मुताबिक एक साल तक की सैलरी एकमुश्त देने की बात…
 27 October 2026
सुप्रीम कोर्ट में SIR के खिलाफ आज सुनवाई होगी। राहुल गांधी समेत 13 विपक्षी नेताओं ने 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला था। फिर याचिका दाखिल की थी।…
 27 October 2026
चेन्नई : मशहूर अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह अपनी फिल्मों या नए प्रोजेक्ट्स की वजह से नहीं बल्कि कोयंबटूर में हुए उनके वेलकम…
 27 October 2026
सुल्तानपुर: विशेष MP/MLA कोर्ट ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बड़ी राहत देते हुए 2018 के मानहानि मामले में बरी कर दिया है। अपर सिविल…
 27 October 2026
लखनऊ: श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपावली पर आयोजित होने वाले 10वें भव्य दीपोत्सव की तैयारियां तेजी के साथ शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सप्तपुरियों…
 27 October 2026
कोच्चि, केरल हाईकोर्ट ने 17 साल के बेटे की कार से दुकानदार की मौत के मामले में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज और मर्सिडीज के मालिक पिता के खिलाफ केस दर्ज करने की…
 27 October 2026
पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के गायघाटा में 17 साल की छात्रा से रेप और हत्या के आरोपी 23 साल के युवक की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो…
 27 October 2026
चेन्नई, तमिलनाडु के थेनी जिले की सब-जेल से सोमवार देर रात पुलिसकर्मियों पर हमले के बाद 17 कैदी फरार हो गए। इन्हें पकड़ने के लिए 17 स्पेशल टीमें बनाई गई हैं।…
 27 October 2026
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को धमकी देने के मामले में एक्टिविस्ट राकेश हांडू को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया। वह भी कश्मीरी पंडित है। राकेश ने 2008…
Advt.