त्रिशा ने नहीं दिया आधिकारिक बयान
कोयंबटूर में अभिनेत्री का भव्य स्वागत होने के बाद ये चर्चाएं और तेज हो गईं। सिनेमा जगत में त्रिशा की पहले से ही बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। कुछ लोग यह जानने के लिए काफी उत्सुक हैं कि राजनीति में उनका अगला कदम क्या होगा। हालांकि, प्रशंसकों के समर्थन या किसी बड़े कार्यक्रम में जुटी भीड़ से यह पक्का नहीं हो जाता कि कोई राजनीति में आएगा ही। ध्यान देने वाली बात यह है कि अभिनेत्री त्रिशा ने इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।कार्यक्रम खत्म होने के बाद पत्रकारों ने त्रिशा से राजनीति में आने के बारे में पूछा। उन्होंने इस सवाल का कोई सीधा जवाब नहीं दिया। बस मुस्कुराईं और वहां से चली गईं। उनकी इस प्रतिक्रिया ने लोगों के बीच और भी ज्यादा उत्सुकता पैदा कर दी है।

