Select Date:

जज पिता पर केस दर्ज करने हाईकोर्ट की मंजूरी:केरलम में नाबालिग बेटे ने मर्सिडीज से स्कूटर सवार को मारी थी टक्कर, मौत

Updated on 27-10-2026 12:43 PM
कोच्चि, केरल हाईकोर्ट ने 17 साल के बेटे की कार से दुकानदार की मौत के मामले में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज और मर्सिडीज के मालिक पिता के खिलाफ केस दर्ज करने की परमिशन दे दी है। हाईकोर्ट ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 199ए के तहत मामला दर्ज करने की अनुमति दी है और मामले में रिपोर्ट भी मांगी है।

हादसे में 55 साल के दुकानदार जयबालकृष्णन की मौत हो गई थी। पुलिस ने पहले लापरवाही से मौत का केस दर्ज कर नाबालिग को जमानत दे दी। विरोध के बाद गैर-इरादतन हत्या की धारा जोड़ी गई और उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया गया। हालांकि, बोर्ड ने उसे फिर जमानत दे दी।

इससे नाराज मृतक के परिवार ने थाने के सामने धरना दिया। मामला केरल विधानसभा में भी उठा, जहां गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने माना कि पुलिस की शुरुआती कार्रवाई सही नहीं थी।

मृतक का परिवार बोला- शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए

मृतक की रिश्तेदार जयलक्ष्मी थंकराज ने कहा कि जयबालकृष्णन उनके अंकल थे। वह मैकेनिकल इंजीनियर थे और अपने शौक के कारण डोसा की दुकान चलाते थे। हादसे के समय वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए।

जयलक्ष्मी ने सरकार और पुलिस से आरोपी का पासपोर्ट और दूसरे दस्तावेज जब्त करने की मांग की। उनका कहना है कि आरोपी प्रभावशाली परिवार से है और देश छोड़कर भाग सकता है। उन्होंने अधिकारियों से आरोपी के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का आरोप लगाने और गंभीर धाराएं जोड़ने की भी मांग की।

30 साल से चला रहे थे खाने का स्टॉल, घर लौटते समय हादसा

मृतक जयबालकृष्णन करीब 30 साल से अपनी पत्नी मंजू के साथ सड़क किनारे वेज खाने का स्टॉल चला रहे थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, जयबालकृष्णन ने शनिवार रात चित्तूर मंदिर के पास अपना स्टॉल बंद किया था। वह रोज शाम करीब 4 बजे दुकान खोलते थे।

जयबालकृष्णन और उनकी पत्नी रोज स्कूटी से करीब 20 किलोमीटर का सफर तय करके दुकान पहुंचते थे।

उनकी पत्नी वैरिकोज वेन्स के इलाज के कारण एक सप्ताह की छुट्टी पर थीं। हादसे के समय जयबालकृष्णन अकेले घर लौट रहे थे।

मंत्री बोले- पुलिस से चूक हुई, जमानत रद्द कराने के निर्देश दिए

केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने सोमवार को माना कि पुलिस की शुरुआती कार्रवाई में चूक हुई है। सोमवार को विधानसभा में उन्होंने कहा कि पुलिस को शुरुआत में ही गैर-इरादतन हत्या समेत उचित धाराएं लगानी चाहिए थीं।

चेन्निथला ने कहा कि DGP और ADGP ने मामले में दखल किया। इसके बाद केस में संबंधित धारा जोड़ी गई। उन्होंने पुलिस को नाबालिग की जमानत रद्द करने का निर्देश दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली, माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। कंपनी ने इसके बदले ग्रेड के मुताबिक एक साल तक की सैलरी एकमुश्त देने की बात…
 27 October 2026
सुप्रीम कोर्ट में SIR के खिलाफ आज सुनवाई होगी। राहुल गांधी समेत 13 विपक्षी नेताओं ने 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला था। फिर याचिका दाखिल की थी।…
 27 October 2026
चेन्नई : मशहूर अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह अपनी फिल्मों या नए प्रोजेक्ट्स की वजह से नहीं बल्कि कोयंबटूर में हुए उनके वेलकम…
 27 October 2026
सुल्तानपुर: विशेष MP/MLA कोर्ट ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बड़ी राहत देते हुए 2018 के मानहानि मामले में बरी कर दिया है। अपर सिविल…
 27 October 2026
लखनऊ: श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपावली पर आयोजित होने वाले 10वें भव्य दीपोत्सव की तैयारियां तेजी के साथ शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सप्तपुरियों…
 27 October 2026
कोच्चि, केरल हाईकोर्ट ने 17 साल के बेटे की कार से दुकानदार की मौत के मामले में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज और मर्सिडीज के मालिक पिता के खिलाफ केस दर्ज करने की…
 27 October 2026
पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के गायघाटा में 17 साल की छात्रा से रेप और हत्या के आरोपी 23 साल के युवक की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो…
 27 October 2026
चेन्नई, तमिलनाडु के थेनी जिले की सब-जेल से सोमवार देर रात पुलिसकर्मियों पर हमले के बाद 17 कैदी फरार हो गए। इन्हें पकड़ने के लिए 17 स्पेशल टीमें बनाई गई हैं।…
 27 October 2026
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को धमकी देने के मामले में एक्टिविस्ट राकेश हांडू को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया। वह भी कश्मीरी पंडित है। राकेश ने 2008…
Advt.