Select Date:

बंगाल में रेप-मर्डर के आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में मौत

Updated on 27-10-2026 12:42 PM

पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के गायघाटा में 17 साल की छात्रा से रेप और हत्या के आरोपी 23 साल के युवक की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। सोमवार रात क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मी की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी।

पश्चिम बंगाल में 1 मई से 24 सितंबर तक रेप के 2,454 मामले दर्ज हुए। यानी इन पांच महीनों में हर दिन औसतन करीब 17 रेप के मामले सामने आए। क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान पुलिस की रिवॉल्वर छीनकर फायरिंग करने वाले आरोपी की मौत की यह तीन महीने में दूसरी घटना है।

पुलिस के मुताबिक, गोली लगने के बाद आरोपी को चांदपाड़ा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी ने रिवॉल्वर कैसे छीनी और फायरिंग तक घटनाक्रम कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा सकती है।

फायरिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने पास की नहर में छिपकर बचाव किया। इस घटना में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। आरोपी के परिजन अस्पताल पहुंचे और घटना पर नाराजगी जताई। इलाके में सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

म्यूजिक प्रोग्राम में गई थी छात्रा, अगली सुबह शव मिला

पुलिस के मुताबिक, 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा अपने नाना-नानी के साथ रहती थी। वह शनिवार रात अपने घर के पास एक म्यूजिक प्रोग्राम में गई थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे फोन आने के बाद वह प्रोग्राम से चली गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी।

रविवार सुबह उसका शव गायघाटा इलाके में एक पड़ोसी के घर के बाहर मिला। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी युवक को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। शुरुआती जांच में छात्रा के सिर और चेहरे समेत शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं।

जुलाई में बच्ची से रेप-मर्डर के आरोपी का एनकाउंटर हुआ था

जुलाई में दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 11 साल की बच्ची से रेप और हत्या के मामले के मुख्य आरोपी की भी पुलिस एनकाउंटर में मौत हुई थी।

पुलिस के मुताबिक, क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान उसने एक पुलिस अधिकारी की रिवॉल्वर छीनकर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी थी।

बंगाल में 5 महीने में रेप के 2,454 और हत्या के 600 मामले

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद 1 मई से 24 सितंबर के बीच रेप के 2,454, हत्या के 600, हत्या की कोशिश के 13,114 और गंभीर चोट पहुंचाने के 32,341 मामले दर्ज हुए।

ये आंकड़े राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (SCRB) के हवाले से RTI के जवाब में सामने आए हैं। RTI आवेदन TMC नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद साकेत गोखले ने दाखिल किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली, माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। कंपनी ने इसके बदले ग्रेड के मुताबिक एक साल तक की सैलरी एकमुश्त देने की बात…
 27 October 2026
सुप्रीम कोर्ट में SIR के खिलाफ आज सुनवाई होगी। राहुल गांधी समेत 13 विपक्षी नेताओं ने 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला था। फिर याचिका दाखिल की थी।…
 27 October 2026
चेन्नई : मशहूर अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह अपनी फिल्मों या नए प्रोजेक्ट्स की वजह से नहीं बल्कि कोयंबटूर में हुए उनके वेलकम…
 27 October 2026
सुल्तानपुर: विशेष MP/MLA कोर्ट ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बड़ी राहत देते हुए 2018 के मानहानि मामले में बरी कर दिया है। अपर सिविल…
 27 October 2026
लखनऊ: श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपावली पर आयोजित होने वाले 10वें भव्य दीपोत्सव की तैयारियां तेजी के साथ शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सप्तपुरियों…
 27 October 2026
कोच्चि, केरल हाईकोर्ट ने 17 साल के बेटे की कार से दुकानदार की मौत के मामले में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज और मर्सिडीज के मालिक पिता के खिलाफ केस दर्ज करने की…
 27 October 2026
पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के गायघाटा में 17 साल की छात्रा से रेप और हत्या के आरोपी 23 साल के युवक की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो…
 27 October 2026
चेन्नई, तमिलनाडु के थेनी जिले की सब-जेल से सोमवार देर रात पुलिसकर्मियों पर हमले के बाद 17 कैदी फरार हो गए। इन्हें पकड़ने के लिए 17 स्पेशल टीमें बनाई गई हैं।…
 27 October 2026
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को धमकी देने के मामले में एक्टिविस्ट राकेश हांडू को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया। वह भी कश्मीरी पंडित है। राकेश ने 2008…
Advt.