Select Date:

कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को धमकी देने वाला एक्टिविस्ट गिरफ्तार

Updated on 27-10-2026 12:40 PM
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को धमकी देने के मामले में एक्टिविस्ट राकेश हांडू को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया। वह भी कश्मीरी पंडित है। राकेश ने 2008 में फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था और हार गए थे।

बारामूला और स्थानीय पुलिस ने 17 अक्टूबर को उसे घर से हिरासत में लिया। इसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर जम्मू-कश्मीर लाया गया। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ सबूत मिले हैं। उस पर आतंकवाद और साइबर अपराध से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज है।

7 अगस्त से 1 सितंबर के बीच कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को तीन धमकी भरे पत्र मिले। इनमें उनके नाम, घर के पते और गाड़ियों के नंबर व रंग जैसी निजी जानकारी दर्ज थी।

धमकियों के बाद प्रधानमंत्री के विशेष रोजगार पैकेज के तहत नियुक्त सैकड़ों कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को करीब तीन सप्ताह तक काम पर न आने को कहा गया था।

हांडू ने 2008 में विधानसभा चुनाव लड़ा था

हांडू बारामूला का रहने वाला है, लेकिन अभी फरीदाबाद में रहता है। कश्मीरी पंडितों से जुड़े मामलों में सक्रिय रहा है। उसने 2008 के विधानसभा चुनाव में श्रीनगर की हजरतबल सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गया था।

पुलिस ने 21 सितंबर को FIR दर्ज की थी और हांडू को 26 सितंबर को बारामूला में पेश होने के लिए कहा था। सूत्रों के मुताबिक, बार-बार बुलाने के बावजूद वह पेश नहीं हुआ। 17 अक्टूबर को उसकी पत्नी को दिए गए दस्तावेजों में गिरफ्तारी की जानकारी दी गई। पुलिस ने उसे गैर-जमानती अपराध के मामले में गिरफ्तार किया।

धमकी के बाद कश्मीरी पंडितों को WFH दिए

कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को यूनाइटेड लिबरेशन काउंसिल (ULC) के नाम से टेलीग्राम के जरिए धमकी भरे पत्र भेजे गए थे। खुफिया एजेंसियां इसे लश्कर का मुखौटा संगठन मानती हैं। इसके बाद सरकार ने कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम (WFH) के निर्देश दिए थे।

6,000 कश्मीरी पंडितों को सरकारी नौकरी मिली

  • रोजगार योजना: 2010 में शुरू हुए विशेष रोजगार पैकेज के तहत करीब 6,000 कश्मीरी पंडितों को सरकारी नौकरियां दी गईं। इसका उद्देश्य 1990 में आतंकवाद के कारण घाटी से विस्थापित हुए लोगों की वापसी और पुनर्वास में मदद करना था।
  • 2022 में विरोध प्रदर्शन: आतंकियों के हमलों में पांच कश्मीरी पंडितों की हत्या के बाद पैकेज के तहत नियुक्त कर्मचारियों ने सुरक्षा कारणों से जम्मू में तैनाती की मांग की। इसके लिए उन्होंने सात महीने तक प्रदर्शन किया।
  • सरकार का फैसला: सरकार ने जम्मू स्थानांतरित करने की मांग नहीं मानी और कर्मचारियों को श्रीनगर व घाटी के अन्य प्रमुख शहरों में तैनात किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली, माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। कंपनी ने इसके बदले ग्रेड के मुताबिक एक साल तक की सैलरी एकमुश्त देने की बात…
 27 October 2026
सुप्रीम कोर्ट में SIR के खिलाफ आज सुनवाई होगी। राहुल गांधी समेत 13 विपक्षी नेताओं ने 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला था। फिर याचिका दाखिल की थी।…
 27 October 2026
चेन्नई : मशहूर अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह अपनी फिल्मों या नए प्रोजेक्ट्स की वजह से नहीं बल्कि कोयंबटूर में हुए उनके वेलकम…
 27 October 2026
सुल्तानपुर: विशेष MP/MLA कोर्ट ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बड़ी राहत देते हुए 2018 के मानहानि मामले में बरी कर दिया है। अपर सिविल…
 27 October 2026
लखनऊ: श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपावली पर आयोजित होने वाले 10वें भव्य दीपोत्सव की तैयारियां तेजी के साथ शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सप्तपुरियों…
 27 October 2026
कोच्चि, केरल हाईकोर्ट ने 17 साल के बेटे की कार से दुकानदार की मौत के मामले में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज और मर्सिडीज के मालिक पिता के खिलाफ केस दर्ज करने की…
 27 October 2026
पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के गायघाटा में 17 साल की छात्रा से रेप और हत्या के आरोपी 23 साल के युवक की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो…
 27 October 2026
चेन्नई, तमिलनाडु के थेनी जिले की सब-जेल से सोमवार देर रात पुलिसकर्मियों पर हमले के बाद 17 कैदी फरार हो गए। इन्हें पकड़ने के लिए 17 स्पेशल टीमें बनाई गई हैं।…
 27 October 2026
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को धमकी देने के मामले में एक्टिविस्ट राकेश हांडू को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया। वह भी कश्मीरी पंडित है। राकेश ने 2008…
Advt.