चीन ने लद्दाख पर क्या कहा?
भारत ने हाल ही में लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में मौजूद 28 जगहों के नाम बदल दिए थे। भारत के गृह मंत्रालय ने 2 अक्टूबर को इन नामों के मानकीकरण की घोषणा की। इसका उद्देश्य सर्वे ऑफ इंडिया के नक्शे पर इन जगहों और भौगोलिक विशेषताएं की औपचारिक पहचान करना था, ताकि लोग इन्हें सही ढंग से पहचान सकें और इनके बारे में बेहतर जानकारी रख सकें।भारत के इस कदम से चीन तिलमिला गाया और इसे अवैध करार दिया। चीन ने दावा किया कि चीन-भारत सीमा का पश्चिमी सेक्टर चीन का हिस्सा है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा, "चीन ने कभी भी भारत द्वारा एकतरफा और अवैध रूप से बनाए गए तथाकथित लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश को मान्यता नहीं दी है। हम भारत द्वारा जारी किए गए इन तथाकथित मानक नामों का कड़ा विरोध करते हैं।"

