होर्मुज स्ट्रेट में तैर रहे iPhone 18, लग्जरी आइटम, समुद्री माइन की चपेट में आकर डूबा जहाज, ईरानी लूट रहे सामान, वीडियो
Updated on
17-10-2026 11:20 AM
अबू धाबी: होर्मुज जलडमरूमध्य में अजीब नजारा देखने को मिला है। अरब जगत के मीडिया जगत ने कई फुटेज प्रसारित किए हैं, जिसमें इस इलाके में शिपिंग कंटेनरों के पास आईफोन और लग्जरी परफ्यूम की बोतलें तैरती दिखाई दे रही हैं। यह घटना इस इलाके में जहाजों पर ईरान के हालिया हमलों में से एक के बाद आई है। ईरान ने बताया कि एक समुद्री माइन की चपेट में आने से UAE का एक कार्गो जहाज डूब गया।
आईफोन के पैकेट पानी में तैर रहे
वीडियो में समुद्र में तैरते हुए शिपिंग कंटेनर दिख रहे हैं। इनके आसपास परफ्यूम की बोतलों के पैकेट और आईफोन के डिब्बे तैरते हुए दिख रहे हैं। छोटी नावों पर सवार लोग समुद्र से इन सामानों को उठाते हुए नजर आ रहे हैं। इनमें से एक नाव पर आईफोन के बॉक्स लदे हुए नजर आ रहे हैं। एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इसमें एप्पल का लेटेस्ट मॉडल 'iPhone' 18 है।
शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि सिंगापुर के झंडे वाला कंटेनर जहाज GFS प्राइड दुबई से सामान लेकर आ रहा था, जब समुद्री बारूदी सुरंगों की चपेट में आ गया। रिपोर्टों में कहा गया है कि पानी में तैर रहा सामान इसी जहाज का है लेकिन स्वतंत्र रूप से इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। इसके साथ ही बक्सों में लेटेस्ट आईफोन 18 मॉडल होने के दावे भी अभी तक साबित नहीं हुए हैं।
द सन के अनुसार, जहाज पर लगभग 2500 कंटेनर लदे थे, जिनमें लग्जरी परफ्यूम और आईफोन शामिल थे। फुटेज में जहाज डूबने के बाद सामान को पानी में बिखरा हुए देखा जा सकता है।
कैसे डूबा सिंगापुर का जहाज?
इसके पहले ईरान ने एक जहाज के समुद्री बारूदी सुरंग की चपेट में आकर डूबने की बात कही थी। हालांकि, रॉयटर्स ने समुद्री इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया था कि सिंगापुर के झंटे वाला कंटेनर जहाज GFS प्राइड एक प्रक्षेपास्त्र से टकराने के बाद डूब गया। इससे पता चलता है कि जहाज बारूदी सुरंग से नहीं टकराया था, बल्कि इस पर सीधे हमला किया गया था। जहाज पर मौजूद 21 क्रू को सुरक्षित निकाल लिया गया था।
ईरान लगातार कर रहा जहाजों पर हमले
इसके पहले 23 सितम्बर को हुए एक हमले में बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बाद एंटीगुआ और बारबुडा के झंडे वाला एक जहाज केप दाओ भी डूब गया था। ईरान ने अमेरिका और इजरायल से युद्ध शुरू होने के बाद से होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर कई हमले किए हैं, लेकिन इन हमलों के चलते जहाजों का डूबना बहुत दुर्लभ घटना है। फरवरी के अंत में युद्ध शुरू होने के बाद से इन दो नए मामलों को मिलाकर अब तक कुल तीन जहाज डूबे हैं।
प्योंगयोंग: उत्तर कोरिया ने ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस एक नए टॉरपीडो का परीक्षण करने का दावा किया है। ZAM 2.0 नाम की यह टॉरपीडो खुद ही लक्ष्यों का पता…
इस्लामाबाद: लद्दाख पर चीन के बयान के बयान के बाद उसके दोस्त पाकिस्तान ने भी बीजिंग के सुर में सुर मिलाया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर को…
वॉशिंगटन: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार रहे और नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को अमेरिका में हिलेरी रॉडहम क्लिंटन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। अमेरिकी की पूर्व…
वॉशिंगटन: भारत में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन पर अमेरिका के 6 सांसदों ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो को एक चिट्ठी लिखी है। इसमें भारत में चल रहे…
न्ययॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की तीसरी समिति के 81वें सत्र के दौरान भारत ने यूएन की विशेष प्रतिवेदक (Special Rapporteur) जीना रोमेरो (Gina Romero) के दावों को सिरे से…
अबू धाबी: होर्मुज जलडमरूमध्य में अजीब नजारा देखने को मिला है। अरब जगत के मीडिया जगत ने कई फुटेज प्रसारित किए हैं, जिसमें इस इलाके में शिपिंग कंटेनरों के पास…
इस्लामाबाद/नई दिल्ली: हेग स्थिति मध्यस्थता न्यायालय (CoA) ने 31 अगस्त को सिंधु जल संधि (IWT) पर पाकिस्तान के पक्ष में फैसला सुनाया था। उसने कहा था कि सिंधु जल संधि…
वॉशिंगटन: भारत में चुनावी प्रक्रिया पर अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल के हालिया बयानों का अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने करारा जवाब दिया है। भारतीय राजदूत ने…