परमाणु हथियार दागने वाले हथियार पर नजर
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन बैलिस्टिक मिसाइल के साथ ही देश की नौसैनिक क्षमताओं को मजबूत करने पर लग गए हैं। कुछ समय पहले ही उत्तर कोरिया ने 5000 टन वजनी दो विध्वंसक पोत को नेवी में शामिल किया गया है। प्योंगयांग ऐसी पनडुब्बियों को विकसित कर रहा है, जिनसे रणनीतिक हथियार लॉन्च किए जा सकें।टॉरपीडो परीक्षण के एक दिन पहले बुधवार को उत्तर कोरिया ने एक पनडुब्बी प्लेटफॉर्म से 2 रणनीतिक क्रूज मिसाइलों का परीक्षण किया गया था। यह परीक्षण देश के पूर्वी जलक्षेत्र में किए गए थे और प्योंगयांग का दावा है कि यह सामरिक हथियार दागने में सक्षम है।

