भारत में विरोध-प्रदर्शन का समर्थन
जयपाल ने वोटर लिस्ट से नाम हटाने की तुलना भारत की तुलना अमेरिका की राजनीतिक घटनाओं से की। उन्होंने ने कहा कि ये घटनाक्रम अमेरिका में ट्रंप प्रशाससन के मतदान अधिकारों की दबाने के लिए अपनाई गई रणनीतियों से काफी मिलते-जुलते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीयों को भी अमेरिकियों की तरह, एक पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया का अधिकार है।डेमोक्रिटिक सांसद ने इसके विरोध के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शनों का भी समर्थन किया। जयपाल ने कहा, ऐसे समय में अहिंसाक प्रतिरोध आंदोलन बहुत जरूरी हैं। मैं उन भारतीयों के साथ खड़ी हूं जो भारत में लोकतंत्र विरोधी प्रयासों का विरोध करने के लिए अहिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं।

