बूटस्ट्रैप्ड रहकर पिछले साल (2025) सितंबर में इस ब्रांड को लॉन्च किया गया था। अपने बेहतरीन प्रोडक्ट्स, 750 रुपये के एवरेज ऑर्डर वैल्यू (AOV) और 30 से 35 लाख रुपये के मंथली रन रेट के दम पर इस स्टार्टअप ने लॉन्च के पहले साल में ही 1 करोड़ रुपये का रेवेन्यू पार कर लिया है। गजल गुप्ता अब लिप कैटेगरी में नए प्रोडक्टों के साथ इस ब्रांड को हर कामकाजी महिला के दैनिक जीवन का सहज हिस्सा बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। एक इंटरव्यू में गजल ने कहा, 'फाउंडर होना माइंडसेट है। चीजों को मुमकिन बनाने के लिए आपको एक खास हद तक जुनूनी होना पड़ता है।'

