LNG सप्लाई कीमतों पर डाल सकती है असर
गोल्डमैन सैक्श को लंबे समय में स्थिति काफी अलग रहने की उम्मीद है। अमेरिका और कतर में LNG उत्पादन की नई क्षमता विकसित होने से ग्लोबल LNG मार्केट में सप्लाई जरूरत से ज्यादा हो सकती है।बैंक का अनुमान है कि 2030-2035 के दौरान यूरोप में नेचुरल गैस की कीमतें औसतन 19 यूरो/MWh तक गिर सकती हैं। हालांकि, लंबे समय का यह अनुमान इस बात पर निर्भर करता है कि होर्मुज स्ट्रेट खुला रहे और LNG की सप्लाई सामान्य हो जाए।
फिलहाल, गोल्डमैन सैक्श का कहना है कि यूरोप में औद्योगिक उपभोक्ताओं ने काफी हद तक हेजिंग (कीमतों में उतार-चढ़ाव से बचाव) रोक दी है। कारण है कि सर्दियों की मौजूदा कीमतें आकर्षक नहीं हैं। वहीं, निवेशक कीमतों में अचानक बदलाव की संभावना को देखते हुए सीधे 'लॉन्ग पोजीशन' (भविष्य में कीमत बढ़ने की उम्मीद में निवेश) लेने में सावधानी बरत रहे हैं।

