ग्राहकों के लिए क्या मतलब?
अगर आपका खाता किसी सरकारी बैंक या RRB में है और आपको शाखा जाकर काम कराना है, तो आज आपके लिए अतिरिक्त मौका है। खासकर चेक, दस्तावेज जमा करने या ऐसे दूसरे काम जिन्हें शाखा जाकर पूरा करना जरूरी है, उन्हें हड़ताल से पहले निपटाया जा सकता है।हालांकि, बैंकिंग सेवाओं की वास्तविक उपलब्धता शाखा और संगठन के स्तर पर अलग हो सकती है। इसलिए घर से निकलने से पहले संबंधित शाखा की स्थिति की पुष्टि करना बेहतर रहेगा।

