Select Date:

सोना हुआ महंगा तो चांदी बनी मिडिल क्लास की पसंद, दिवाली पर खरीदारी में 18% तक उछाल की उम्मीद

Updated on 27-09-2026 03:18 PM
नई दिल्ली: सोने की कीमतें लंबे समय से ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। इससे खासकर मिडिल क्लास खरीदारों के लिए सोने की ज्वेलरी खरीदना महंगा हो गया है। ऐसे में चांदी धीरे-धीरे लोगों की पसंद बनती जा रही है। नवरात्रि से शुरू होने वाले फेस्टिव सीजन में ज्वेलर्स और ट्रेडर्स को चांदी की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।

ज्वेलर्स अब चांदी के आभूषणों के अलावा मूर्तियां, गिफ्ट आइटम और यहां तक कि फर्नीचर तक बेच रहे हैं। इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का मानना है कि इस फेस्टिव सीजन ज्वेलरी खरीदारी में चांदी की हिस्सेदारी बढ़ सकती है।

चांदी की ओर बढ़ रहे ग्राहक

सूरत के तीसरी पीढ़ी के डायमंड ज्वेलर और एसएन ज्वेलर्स के नागनेश पच्चीगर ने बताया कि अब उनकी कमाई में चांदी की हिस्सेदारी डायमंड से ज्यादा हो गई है। उनके कारोबार के सालाना रेवेन्यू में चांदी की हिस्सेदारी करीब 35% तक पहुंच गई है।

उन्होंने कहा कि महंगे सोने के बीच मिडिल क्लास ग्राहक किफायती गिफ्ट के तौर पर चांदी के उत्पादों की ओर बढ़ रहे हैं। इस साल फेस्टिव सीजन में भी उन्हें चांदी की बिक्री से काफी उम्मीद है।

1.5 लाख रुपये में कितना सोना और चांदी?

मौजूदा कीमतों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1.5 लाख रुपये बताई गई है। इसी रकम में करीब 650 ग्राम चांदी खरीदी जा सकती है। कीमतों में इस बड़े अंतर के कारण चांदी उन ग्राहकों के लिए ज्यादा किफायती विकल्प बन रही है, जो कीमती धातु खरीदना चाहते हैं लेकिन सोने पर ज्यादा रकम खर्च नहीं करना चाहते।

पच्चीगर के मुताबिक, नवरात्रि से शुरू होने वाले करीब एक महीने के फेस्टिव सीजन में उनकी सालाना चांदी बिक्री का करीब 40% हिस्सा आ सकता है। उनका कहना है कि चांदी अब ग्राहकों के लिए सोने का एक विकल्प बनती जा रही है।

दिवाली पर कितनी बढ़ सकती है खरीदारी?

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के नेशनल सेक्रेटरी सुरेंद्र मेहता के मुताबिक, इस साल दिवाली सीजन में चांदी की खरीदारी पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 17% से 18% बढ़ने का अनुमान है।

उनके मुताबिक चांदी की उपलब्धता को लेकर भी फिलहाल बड़ी दिक्कत नहीं है। सरकार ने जुलाई में चांदी के आयात पर मई में लगाए गए प्रतिबंधों में ढील दी थी। यह कदम विदेशी मुद्रा के बाहर जाने को नियंत्रित करने के लिए उठाए गए उपायों का हिस्सा था।

आयात 1 अरब डॉलर के पार

सरकार की ओर से आयात नियमों में ढील का असर चांदी के आयात पर भी दिखाई दिया। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में भारत का चांदी आयात 1 अरब डॉलर से अधिक रहा। इसमें सालाना आधार पर करीब 127% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है गजल गुप्‍ता की। वह मुंबई की रहने वाली हैं। उन्‍होंने मार्केट सेगमेंट में एक खाली कोना पकड़कर सफल ब्रांड खड़ा कर दिया है। इसका नाम…
 27 September 2026
नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन में अगर आप AC, TV, फ्रिज या वॉशिंग मशीन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपकी जेब पर असर पड़ सकता है। कॉपर, स्टील, एल्युमीनियम…
 27 September 2026
नई दिल्ली: सोने की कीमतें लंबे समय से ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। इससे खासकर मिडिल क्लास खरीदारों के लिए सोने की ज्वेलरी खरीदना महंगा हो गया है। ऐसे…
 27 September 2026
नई दिल्‍ली: जुलाई के बाद से यूरोप में नेचुरल गैस की कीमतें लगभग 70% बढ़ गई हैं। कारण है मिडिल ईस्ट से LNG सप्लाई में रुकावट। साथ ही नॉर्थवेस्ट यूरोप…
 27 September 2026
नई दिल्ली: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो आज यानी रविवार 27 सितंबर 2026 को आपको बैंक जाने का मौका मिल सकता है। आमतौर पर रविवार…
 27 September 2026
नई दिल्ली: जब से E20 पेट्रोल आया है, सरकार की ब्लेंडिंग फ्यूल नीति पर संकट के बादल दिखाई दे रहे हैं। ब्लेंडिंग फ्यूल के लिए भारत ने तेजी से इथेनॉल…
 26 September 2026
नई दिल्ली: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि वित्त वर्ष 2015 से 2026 तक देश में कुल 843 अरब डॉलर का फॉरेन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट (FDI)…
 26 September 2026
नई दिल्ली: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई मर्चेंट भुगतान पर 15 अक्टूबर से एमडीआर लागू किए जाने के विरोध में चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज (CTI) ने 2 अक्टूबर…
 26 September 2026
नई दिल्ली: बैंक खाते में बड़ी रकम नकद जमा करने के बाद अगर इनकम टैक्स विभाग नोटिस भेज दे तो परेशानी बढ़ना स्वाभाविक है। बेंगलुरु के बालकृष्णमूर्ति रामचंद्रबाबू के साथ…
Advt.