Select Date:

क्या टाइफून दुजुआन के कारण रद्द हो जाएगा भारत-जापान मैच, जानें कैसा है मौसम के पल-पल का हाल

Updated on 22-09-2026 12:09 PM
साणो: जापान के साणो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार, 22 सितंबर को एक ऐतिहासिक मुकाबला खेला जाना है, जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली एक मजबूत भारतीय टीम सुजुकी कप के तहत एकमात्र टी20 मैच में केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग की जापानी टीम से लोहा लेगी। हालांकि, इस ऐतिहासिक मुकाबले पर टाइफून दुजुआन का बड़ा साया मंडरा रहा है। तोचिगी प्रांत में चक्रवाती तूफान के असर से आ रही तेज बारिश की वजह से मैच से पहले की प्रैक्टिस सेशन भी बाधित हुए हैं।


क्या बारिश में धुल जाएगा भारत बनाम जापान मुकाबला?

मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे मैच के रद्द होने की संभावना तो कम है, लेकिन बारिश के खलल और DLS के तहत छोटे मैच होने का खतरा काफी ज्यादा है। टाइफून दुजुआन कांतो क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है, जिसके कारण मैच के दौरान बारिश की संभावना 40% से 55% के बीच बनी रहेगी। अगर बारिश के कारण मैच में देरी होती है, तो ग्राउंड स्टाफ की कोशिश होगी कि कम से कम 5-5 ओवर का अनिवार्य मुकाबला कराया जा सके। हालांकि अभी मौसम साफ है और मैदान खेलने के लायक नजर आ रहा है। हालांकि मैज के दौरान अगर तेज बारिश आती है तो मैदान को भी तैयार करने में काफ समय लगेगा क्योंकि इस मैदान का इन्फ्रास्ट्रक्चर उतना बेहतर नहीं है।

साणो का मौसम हाल

  • सुबह 9:00 बजे (टॉस का समय): 27°C, बादल छाए रहेंगे, मैदान में नमी और 40% बारिश के आसार।
  • सुबह 9:30 से 11:30 बजे (पहली पारी): हल्का बूंदाबांदी का खतरा, 45% बारिश की संभावना।
  • सुबह 11:30 से दोपहर 1:00 बजे (दूसरी पारी): बारिश का खतरा बढ़कर 55% तक पहुंचेगा, मैच रुकने की आशंका।

दोनों टीमों की 15-सदस्यीय स्क्वॉड

भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, विपराज निगम, यश ठाकुर।


जापान टीम: केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), लाचलान यामामोतो-लेक, वाटारू मियाउची (विकेटकीपर), एलेक्स शिराई-पैटमोर (विकेटकीपर), इब्राहिम ताकाहाशी, रेओ साकुरालो-थॉमस, डेक्लन सुजुकी, चार्ली हारा-हिन्जे, माकोतो तानियामा, कोहेई कुबोता, बेंजामिन इतो-डेविस, एलेस्टर काडोवाकी-फ्लेमिंग, जेक कुसुदा-नायरन, शोमा सुगाया-स्लेटर, त्सुयोशी ताकादा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ऐसे में तमिलनाडु…
 23 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स पर एक बार फिर फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है। टीम के एक खिलाड़ी पर आईपीएल 2025 के दौरान प्लेइंग 11 और अन्य जानकारियां…
 23 September 2026
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 2 रन के अंतर से जीत हासिल की। मंगलवार को खेले गए इस मैच में बारिश…
 23 September 2026
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में महिला शूटिंग टीम ने भारत को आठवां पदक दिलाया। बुधवार को महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक मिला। जापान के आइची-नागोया…
 23 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय निशानेबाज मेघना सज्जनार ने बताया है कि बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने मुश्किल समय में उनकी मदद की थी। खास बात यह है कि उस समय वह…
 23 September 2026
एडिलेड: ऑस्ट्रेलिया में घरेलू क्रिकेट मैच के दौरान बुधवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां बल्लेबाज ने पहले आधी पिच तक पहुंचकर शॉट…
 22 September 2026
साणो: जापान के साणो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार, 22 सितंबर को एक ऐतिहासिक मुकाबला खेला जाना है, जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली एक मजबूत भारतीय टीम सुजुकी कप…
 22 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट इवेंट में पाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा लिया है। मंगलवार को खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मैच में पाकिस्तान की महिला टीम…
 22 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में सुचिका तारियाल ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। वह इस खेल में भारत को एशियन गेम्स पदक दिलाने वाली पहली खिलाड़ी हैं। सिंगापुर…
Advt.