आयुष्मान खुराना ने चुपके से की मदद, अब शोर मचा रही मेघना की सफलता, फोटो शेयर कर बताया- एक खबर ने बदली जिंदगी
Updated on
23-09-2026 11:55 AM
नई दिल्ली: भारतीय निशानेबाज मेघना सज्जनार ने बताया है कि बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने मुश्किल समय में उनकी मदद की थी। खास बात यह है कि उस समय वह मेघना को जानते भी नहीं थे, लेकिन उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर में मेघना के बारे में पढ़ा और मदद करने का फैसला किया। उनकी मदद के दम पर मेघना इस मुकाम तक पहुंची हैं कि करोड़ों देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर रही है।
आयुष्मान की मदद से मेघना को विश्व स्तरीय राइफल मिली, जिससे उन्हें बिना किसी परेशानी के प्रतियोगिताओं की तैयारी और अभ्यास जारी रखने में मदद मिली। अब इसका फायदा पूरे देश को मिल रहा है। मेघना ने हाल ही में यहां कर्णी सिंह निशनेबाजी परिसर में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप की टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक और 10 मीटर एयर राइफल वर्ग में व्यक्तिगत कांस्य पदक जीता। इसके अलावा, उन्होंने काहिरा में आयोजित 2022 और 2025 विश्व चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक अपने नाम किए हैं।
सोशल मीडिया पर कहा धन्यवाद
आयुष्मान खुराना के साथ फोटो शेयर करते हुए मेघना सज्जनार ने उनका आभार जताया। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'हमारे खेल में, सटीकता ही सब कुछ है, लेकिन आपके हाथों और दिमाग में गियर भी उतना ही जरूरी है। एक साल पहले, मैं खुद को बेहतर करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वर्ल्ड क्लास इक्विपमेंट के बिना मुश्किल हो रही थी। इसके बाद टाइम्स ऑफ इंडिया के एक आर्टिकल ने सब कुछ बदल दिया।'
खबर पढ़कर आयुष्मान खुराना ने की मदद
मेघना ने आगे लिखा, 'आयुष्मान खुराना ने मेरे सफर के बारे में पढ़ा और अचानक मेरी राइफल को स्पॉन्सर और अपग्रेड करने के लिए आगे आए। वह मुझे नहीं जानते थे। हम कभी मिले नहीं थे। वह बस एक भारतीय एथलीट को ग्लोबल स्टेज पर जीतते देखना चाहते थे। उस राइफल ने मेरे लिए बराबरी का मौका दिया, जिससे मैं बिना किसी समझौते के ट्रेनिंग कर सकी, दुनिया के बेस्ट खिलाड़ियों से मुकाबला कर सकी और आज जो कुछ भी मेरे पास है, उसे हासिल कर सकी। आज, मैं आखिरकार उस आदमी से मिली, जिसने चुपचाप मेरे सपनों का साथ दिया जब मुझे सबसे ज्यादा सपोर्ट की जरूरत थी। कोई शोर नहीं, बस भारतीय खेलों के लिए पक्का सपोर्ट। आपको और ताकत मिले। जय हिंद!'
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ऐसे में तमिलनाडु…
नई दिल्ली: आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स पर एक बार फिर फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है। टीम के एक खिलाड़ी पर आईपीएल 2025 के दौरान प्लेइंग 11 और अन्य जानकारियां…
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में महिला शूटिंग टीम ने भारत को आठवां पदक दिलाया। बुधवार को महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक मिला। जापान के आइची-नागोया…
नई दिल्ली: भारतीय निशानेबाज मेघना सज्जनार ने बताया है कि बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने मुश्किल समय में उनकी मदद की थी। खास बात यह है कि उस समय वह…
एडिलेड: ऑस्ट्रेलिया में घरेलू क्रिकेट मैच के दौरान बुधवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां बल्लेबाज ने पहले आधी पिच तक पहुंचकर शॉट…
साणो: जापान के साणो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार, 22 सितंबर को एक ऐतिहासिक मुकाबला खेला जाना है, जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली एक मजबूत भारतीय टीम सुजुकी कप…
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट इवेंट में पाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा लिया है। मंगलवार को खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मैच में पाकिस्तान की महिला टीम…
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में सुचिका तारियाल ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। वह इस खेल में भारत को एशियन गेम्स पदक दिलाने वाली पहली खिलाड़ी हैं। सिंगापुर…