भारत ने कैसे डिफेंस किया टी20I इतिहास का सबसे छोटा स्कोर, वाइड बॉल पर बवाल, जानें क्या कहते हैं नियम
Updated on
23-09-2026 11:57 AM
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 2 रन के अंतर से जीत हासिल की। मंगलवार को खेले गए इस मैच में बारिश का साया रहा। इससे कई घंटे की देरी से मैच शुरू हुआ। ऐसे में अंपायरों ने दोनों पारियों में ओवरों की संख्या घटाकर 5-5 कर दी थी। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 32 रन बनाए। इसके बाद जापान को 30 रन पर रोककर मैच जीत लिया। इसी के साथ भारत टी20 में सबसे छोटे स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव करने वाली टीम बन गई।
इस मैच के आखिरी ओवर में जमकर ड्रामा हुआ और भारतीय टीम के विरोध के बाद अंपायर ने वाइड का फैसला भी बदल दिया। हालांकि, अगर अंपायर सही नियम से चलते तो भारत यह मैच 3 रन के अंतर से जीत सकता था।
फाइनल ओवर में क्या हुआ?
33 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जापान ने 4 ओवर में 3 विकेट खोकर 25 रन बनाए थे। आखिरी ओवर अक्षर पटेल को मिला। उनकी शुरुआती 2 गेंद में एक रन बना। तीसरे गेंद पर जापानी बल्लेबाज ने रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद से संपर्क नहीं कर सके। गेंद घूमकर उनके लेग स्टंप के बाहर निकल गई और जापानी अंपायर ने इसे वाइड करार दिया। अगली गेंद में भी ठीक ऐसा ही हुआ तो भारतीय टीम ने विरोध करना शुरू कर दिया, जब कप्तान श्रेयस ने विरोध जताया तो लेग अंपायर की जगह खड़े न्यूजीलैंड के क्रिस ब्राउन मुख्य अंपायर के पास पहुंचे और उन्होंने वाइड का फैसला बदल दिया। जापानी अंपायर के पास सिर्फ 17 टी20 मैच का अनुभव था, जबकि क्रिस ब्राउन आईसीसी के अंपायरों के एलीट पैनल का हिस्सा हैं। इसी वजह से उन्होंने जापानी अंपायर से सही फैसला देने को कहा।
क्या कहते हैं नियम?
नियम के अनुसार यदि कोई बल्लेबाज अपनी शुरुआती जगह से हिलता है और गेंद वहीं से निकलकर विकेटकीपर के पास जाती है तो इसे वाइड नहीं माना जाएगा। लंबे समय से ऐसी गेंदों को सामान्य माना जाता है। जापानी अंपायर ने 2 गेंदों को वाइड करार दिया था। अगर उनकी जगह अनुभवी अंपायर होता तो दोनों गेंदे लीगल मानी जाती। इस स्थिति में भारत 3 रन से मैच जीत सकता था।
खराब पिच के कारण मजा किरकिरा
इस मैच में खराब पिच के कारण टी20 मैच का पूरा मजा किरकिरा हो गया। जहां फैंस चौके-छक्के देखने पहुंचे थे। वहां, स्पिन पिच पर पूरे मैच में सिर्फ 4 चौके लगे। सभी 10 ओवर स्पिन गेंदबाजों ने किए और यहां रन बनाना बेहद मुश्किल था। इसी वजह से भारत भी पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 32 रन बना सका। इसके बाद जापान के खिलाफ छोटे स्कोर का बचाव करने में भी सफल रहा।
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ऐसे में तमिलनाडु…
नई दिल्ली: आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स पर एक बार फिर फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है। टीम के एक खिलाड़ी पर आईपीएल 2025 के दौरान प्लेइंग 11 और अन्य जानकारियां…
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में महिला शूटिंग टीम ने भारत को आठवां पदक दिलाया। बुधवार को महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक मिला। जापान के आइची-नागोया…
नई दिल्ली: भारतीय निशानेबाज मेघना सज्जनार ने बताया है कि बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने मुश्किल समय में उनकी मदद की थी। खास बात यह है कि उस समय वह…
एडिलेड: ऑस्ट्रेलिया में घरेलू क्रिकेट मैच के दौरान बुधवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां बल्लेबाज ने पहले आधी पिच तक पहुंचकर शॉट…
साणो: जापान के साणो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार, 22 सितंबर को एक ऐतिहासिक मुकाबला खेला जाना है, जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली एक मजबूत भारतीय टीम सुजुकी कप…
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट इवेंट में पाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा लिया है। मंगलवार को खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मैच में पाकिस्तान की महिला टीम…
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में सुचिका तारियाल ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। वह इस खेल में भारत को एशियन गेम्स पदक दिलाने वाली पहली खिलाड़ी हैं। सिंगापुर…