महिला स्कीट शूटिंग टीम ने दिलाया भारत को आठवां मेडल, राइजा और परिनाज ने किया कमाल
Updated on
23-09-2026 11:56 AM
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में महिला शूटिंग टीम ने भारत को आठवां पदक दिलाया। बुधवार को महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक मिला। जापान के आइची-नागोया में भारत को कुल 8 मेडल मिले हैं और इनमें से 6 शूटिंग में आए हैं। इसी से भारतीय शूटर्स के दबदबे का अंदाजा लगाया जा सकता है। शूटिंग के स्कीट इवेंट में तीन दिन के क्वालीफाइंग राउंड के बाद, भारतीय तिकड़ी माहेश्वरी चौहान, परिनाज धालीवाल और रायजा ढिल्लों ने 331 के संयुक्त स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
चीनी टीम चे यूफेई, जियान यिटिंग और जियांग चाओयू ने 347 के स्कोर के साथ स्वर्ण और कजाकिस्तान की असेम ओरिनबे, जोया पिस्कुन और एडेल सदाकबायेवा ने 336 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता। ढिल्लों और धालीवाल ने भी इंडिविजुअल फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अगल मेडल इवेंट में ये दोनों अच्छा प्रदर्शन करती हैं तो भारत की झोली में 2 और मेडल आ सकते हैं।
10 मीटर एयर पिस्टल में चूका भारत
ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने 579-20x के कुल स्कोर के साथ क्वालिफिकेशन में तीसरा स्थान हासिल करके 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। हालांकि, टीम फाइनल में भारतीय तिकड़ी ईशा, मनु और सुरुचि को निराशा झेलनी पड़ी थी। भारतीय तीसरे स्थान के लिए वियतनाम से पिछड़ गई। बाद में मनु भाकर व्यक्तिगत इवेंट में भी मेडल नहीं जीत पाईं। वह पांचवें स्थान पर रहीं।
सॉफ्ट टेनिस में मेडल पक्का
जय मीना ने क्वार्टर-फाइनल में शेरविन नुगुइट पर शानदार वापसी करते हुए एशियन गेम्स में सॉफ्ट टेनिस में भारत का पहला पदक पक्का किया। फाइनल गेम से पहले 3-3 से बराबरी पर चल रहे मीना फाइनल गेम में 3-5 से पीछे चल रहे थे, लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए अगले चार पॉइंट जीते और आखिर में क्वार्टर-फाइनल 4-3 से जीतकर आखिरी चार में जगह बनाई, जहां उनका सामना जापान के ताकुया कुरोसाका और चीनी ताइपे के यू-सुंग चांग के बीच क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा। हारने वाले सेमीफाइनलिस्ट कांस्य पदक जीतेंगे, जबकि जीतने वाले स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला करेंगे।
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ऐसे में तमिलनाडु…
नई दिल्ली: आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स पर एक बार फिर फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है। टीम के एक खिलाड़ी पर आईपीएल 2025 के दौरान प्लेइंग 11 और अन्य जानकारियां…
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में महिला शूटिंग टीम ने भारत को आठवां पदक दिलाया। बुधवार को महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक मिला। जापान के आइची-नागोया…
नई दिल्ली: भारतीय निशानेबाज मेघना सज्जनार ने बताया है कि बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने मुश्किल समय में उनकी मदद की थी। खास बात यह है कि उस समय वह…
एडिलेड: ऑस्ट्रेलिया में घरेलू क्रिकेट मैच के दौरान बुधवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां बल्लेबाज ने पहले आधी पिच तक पहुंचकर शॉट…
साणो: जापान के साणो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार, 22 सितंबर को एक ऐतिहासिक मुकाबला खेला जाना है, जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली एक मजबूत भारतीय टीम सुजुकी कप…
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट इवेंट में पाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा लिया है। मंगलवार को खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मैच में पाकिस्तान की महिला टीम…
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में सुचिका तारियाल ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। वह इस खेल में भारत को एशियन गेम्स पदक दिलाने वाली पहली खिलाड़ी हैं। सिंगापुर…