Select Date:

साबुन के रैपर पर छपता था अखंड भारत का नक्‍शा, मुगल-ए-आजम की अनारकली ने लगा दिए थे चार चांद

Updated on 18-10-2026 12:16 PM
नई दिल्‍ली: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और स्वदेशी आंदोलन की पृष्ठभूमि में एक साबुन का जन्‍म हुआ। इसका नाम था 'वतनी'। वनस्‍पति तेलों से बना यह गोदरेज का पहला साबुन था। इसने देश के घरेलू बाजार में अपनी मजबूत और अमिट पहचान बनाई। यह महात्मा गांधी के आत्मनिर्भर भारत के सपने का भी हिस्सा बना। इसने देश की आजादी की लड़ाई को एक नई आर्थिक दिशा दी। 1950 के दशक में उस जमाने की मशहूर अभिनेत्री मधुबाला ने इसके प्रचार-प्रसार में चार चांद लगा दिए। आइए, यहां 'गोदरेज वतनी' की पूरी कहानी जानते हैं।

वनस्‍पति तेलों से बना पहला साबुन

बंगाल विभाजन के विरोध में उपजे स्वदेशी आंदोलन के वक्‍त भारतीयों ने ब्रिटिश सामानों का बहिष्कार करना शुरू किया। तब उद्यमी अर्देशिर गोदरेज ने देशवासियों के लिए स्वदेशी और स्वावलंबी उत्पाद बनाने का बीड़ा उठाया। उन्होंने और उनके भाई पिपरोश ने मिलकर गोदरेज कंपनी की नींव रखी। दुनिया का ऐसा पहला साबुन पेश किया जो एनिमल फैट यानी पशु चर्बी के बजाय पूरी तरह वनस्पति तेलों से तैयार किया गया था। 'अहिंसा' और 'स्वदेशी' के इस अनूठे मेल ने बाजार में धूम मचा दी। आगे चलकर 'वतनी' (जिसका अर्थ 'वतन से' है) इसी परंपरा का सबसे लोकप्रिय प्रतीक बनकर उभरा।

जनता की पहली पसंद बना

1920 के दशक के अंत या 1930 के दशक की शुरुआत में वतनी लॉन्च हुआ था। यह साबुन अपनी बेहतरीन क्‍वालिटी और कम कीमत (मात्र तीन आना प्रति बट्टी) के कारण आम जनता की पहली पसंद बन गया था। इसे बढ़ावा देने के लिए हरे और सफेद रंग के रैपर पर 'मेड इन इंडिया, फॉर इंडियंस, बाय इंडियंस' लिखा गया। सबसे खास बात यह थी कि देश के विभाजन और स्वतंत्रता के कई वर्षों बाद तक भी इस साबुन के रैपर पर अखंड भारत का नक्शा छपा रहता था। यह इसके ऐतिहासिक और भावनात्मक जुड़ाव को गहराई से दिखाता है।

मधुबाला बनीं ब्रांड का चेहरा

1950 के दशक के शुरुआती सालों में उस दौर की मशहूर अभिनेत्री मधुबाला इस ब्रांड का चेहरा बनीं। उन्‍होंने इसके प्रचार-प्रसार में चार चांद लगा दिए। माथे पर सटीक बिंदी, बालों की खूबसूरत चोटी, कानों में सुनहरे झुमके और एक एलिगेंट साड़ी पहने मधुबाला 'मुगल-ए-आजम' की अनारकली की तरह इस विज्ञापन में नजर आईं। ब्रांड की लोकप्रिय पंचलाइन थी- 'इट्स सुपीरियर, इट्स स्वदेशी।' इस विज्ञापन ने ग्राहकों को सामुदायिक हित में स्वदेशी अपनाने के लिए गहराई से प्रभावित किया।

यादों में अमर हो गया साबुन

पारदर्शिता और कम लागत में बेहतरीन क्‍वालिटी देने के गोदरेज बंधु के विजन ने इस ब्रांड को अमर बना दिया। वैसे तो समय के साथ साबुन के निर्माण में तकनीकी सुधार हुए। साथ ही 1952 में इसी प्रक्रिया और शोध से 'सिंथॉल' जैसे आधुनिक और लोकप्रिय ब्रांड का जन्म हुआ। लेकिन, 'वतनी' और मधुबाला के विज्ञापनों से जुड़ी वे पुरानी यादें आज भी भारतीय विज्ञापन जगत और स्वतंत्रता काल के स्वर्णिम इतिहास का एक अहम हिस्सा हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
नई दिल्‍ली: भारतीयों की कई पीढ़ियों के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ही शेयर बाजार से उनका पहला परिचय थी। इसके संस्थापक धीरूभाई अंबानी ने मध्यम आय वाले बचतकर्ताओं को…
 18 October 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और स्वदेशी आंदोलन की पृष्ठभूमि में एक साबुन का जन्‍म हुआ। इसका नाम था 'वतनी'। वनस्‍पति तेलों से बना यह गोदरेज का पहला साबुन था।…
 18 October 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है प्रसाद रामचवरे की। वह महाराष्ट्र के अकोला जिले से हैं। मास्टर ऑफ फार्मेसी (M.Pharm) करने के बाद कॉर्पोरेट नौकरियों को छोड़ उन्‍होंने कृषि में अपना…
 18 October 2026
नई दिल्ली: गुजरात के साबरमती में वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव के लिए 307 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक मेंटेनेंस हब बनाया जा रहा है। पश्चिम रेलवे के…
 18 October 2026
नई दिल्ली: भारत में अगर कोई व्यक्ति महीने के करीब 80,000 रुपये कमाता है, तो वह देश के सबसे ज्यादा कमाने वाले 10% लोगों में शामिल हो सकता है। लेकिन…
 18 October 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते बड़ी गिरावट आई है। सोना 3004 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 10191 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई है।…
 17 October 2026
एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट यानी ED ने दो लिस्टेड कंपनियों RM ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स सिस्टम्स लिमिटेड और R&B डेनिम्स लिमिटेड के शेयरों में हेरफेर के मामले में कार्रवाई की है। एजेंसी ने…
 17 October 2026
सोने की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच भारतीय ग्राहकों के गहने खरीदने के तरीके में बड़ा बदलाव आया है। अब ज्वेलरी की खरीदारी भावनाओं या बिना सोचे-समझे नहीं, बल्कि काफी…
 17 October 2026
इलॉन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने कहा है कि वह भारत में हाई-स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X…
Advt.