महीने में 80000 रुपये कमाने वाले भारत के टॉप 10% में शामिल, फिर भी अमेरिका-कनाडा के गरीबों से पीछे
Updated on
18-10-2026 12:09 PM
नई दिल्ली: भारत में अगर कोई व्यक्ति महीने के करीब 80,000 रुपये कमाता है, तो वह देश के सबसे ज्यादा कमाने वाले 10% लोगों में शामिल हो सकता है। लेकिन दुनिया के अमीर देशों से तुलना करें, तो भारत के अपेक्षाकृत अमीर लोगों का जीवन स्तर भी वहां के सबसे कम कमाई करने वाले लोगों से नीचे है। विश्व बैंक के 2026 के गरीबी और असमानता से जुड़े आंकड़े भारत और विकसित देशों के बीच आय के बड़े अंतर को दिखाते हैं।
हालांकि, भारत ने पिछले एक दशक में गरीबी कम करने के मामले में बड़ी प्रगति की है। इसके बावजूद देश में लोगों की आय बढ़ाना और बेहतर रोजगार उपलब्ध कराना अब भी बड़ी चुनौती है।
रोजाना खपत करीब 951 रुपये
विश्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में सबसे ज्यादा खर्च करने वाले 10% लोगों के समूह में शामिल होने की सीमा 2021 की खरीदारी क्षमता के हिसाब से करीब 10 डॉलर यानी 951 रुपये प्रतिदिन है। वहीं अमेरिका, कनाडा, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में सबसे कम खर्च करने वाले 10% लोगों का रोजाना उपभोग भी करीब 25 से 31 डॉलर यानी 2,377 से 2,948 रुपये के बराबर है।
दूसरी ओर, भारत के सबसे गरीब 10% लोगों का रोजाना उपभोग करीब 3 डॉलर यानी 285 रुपये प्रति व्यक्ति है। इससे पता चलता है कि भारत में अपेक्षाकृत अच्छी कमाई करने वाले लोगों और अमीर देशों के गरीब तबके के जीवन स्तर में भी बड़ा अंतर है। हालांकि, इन आंकड़ों की तुलना करते समय यह ध्यान रखना जरूरी है कि अलग-अलग देशों में वस्तुओं और सेवाओं की कीमतें अलग होती हैं।
हर देश में नहीं होती बराबर खरीदारी
जानकारों के मुताबिक अलग-अलग देशों में आय और जीवन स्तर की सीधी तुलना करने की कुछ सीमाएं हैं। इसकी वजह यह है कि एक ही रकम से हर देश में समान मात्रा में सामान और सेवाएं नहीं खरीदी जा सकतीं।
उदाहरण के लिए, अमेरिका में मैकडॉनल्ड्स का एक बर्गर करीब 5 डॉलर यानी करीब 500 रुपये का हो सकता है, जबकि भारत में इसकी कीमत 150 से 200 रुपये के बीच हो सकती है। ऐसे में सिर्फ कमाई के आंकड़ों से दोनों देशों के लोगों के जीवन स्तर का सही अंदाजा लगाना मुश्किल है।
13 साल में तेजी से घटी गरीबी
विश्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, भारत में प्रतिदिन 3 डॉलर की गरीबी सीमा से नीचे रहने वाली आबादी का हिस्सा 2011-12 में 27.1% था। 2023-24 में यह घटकर 2.6% रह गया।
वहीं, प्रतिदिन 4.2 डॉलर यानी करीब 400 रुपये की निम्न-मध्यम आय वाली गरीबी सीमा से नीचे रहने वाले लोगों का अनुपात इसी अवधि में 57.7% से घटकर 16.1% रह गया। इस बदलाव के साथ करीब 50 करोड़ लोग इस सीमा से ऊपर आए। हालांकि, इसके बावजूद करीब 23.3 करोड़ भारतीय अब भी 4.2 डॉलर प्रतिदिन की इस सीमा से नीचे जीवन बिता रहे हैं।
आय का बड़ा अंतर
विश्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 10% लोगों के समूह में शामिल होने की सीमा रोजाना करीब 10 डॉलर है।
इसके मुकाबले अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 10% लोगों के समूह की निचली सीमा करीब 173 डॉलर यानी 16,454 रुपये प्रतिदिन है। कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में यह लगभग 129 डॉलर यानी 12,269 रुपये, जबकि जर्मनी में 128 डॉलर यानी 12,174 रुपये है। ये आंकड़े दिखाते हैं कि भारत में अपेक्षाकृत संपन्न लोगों की आर्थिक स्थिति भी विकसित देशों के मुकाबले काफी पीछे है।
नई दिल्ली: भारतीयों की कई पीढ़ियों के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ही शेयर बाजार से उनका पहला परिचय थी। इसके संस्थापक धीरूभाई अंबानी ने मध्यम आय वाले बचतकर्ताओं को…
नई दिल्ली: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और स्वदेशी आंदोलन की पृष्ठभूमि में एक साबुन का जन्म हुआ। इसका नाम था 'वतनी'। वनस्पति तेलों से बना यह गोदरेज का पहला साबुन था।…
नई दिल्ली: यह कहानी है प्रसाद रामचवरे की। वह महाराष्ट्र के अकोला जिले से हैं। मास्टर ऑफ फार्मेसी (M.Pharm) करने के बाद कॉर्पोरेट नौकरियों को छोड़ उन्होंने कृषि में अपना…
नई दिल्ली: गुजरात के साबरमती में वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव के लिए 307 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक मेंटेनेंस हब बनाया जा रहा है। पश्चिम रेलवे के…
एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट यानी ED ने दो लिस्टेड कंपनियों RM ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स सिस्टम्स लिमिटेड और R&B डेनिम्स लिमिटेड के शेयरों में हेरफेर के मामले में कार्रवाई की है। एजेंसी ने…
सोने की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच भारतीय ग्राहकों के गहने खरीदने के तरीके में बड़ा बदलाव आया है। अब ज्वेलरी की खरीदारी भावनाओं या बिना सोचे-समझे नहीं, बल्कि काफी…
इलॉन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने कहा है कि वह भारत में हाई-स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X…