Select Date:

RM ड्रिप-R&B डेनिम्स पर ED की छापेमारी:मुंबई समेत 6 शहरों के 29 ठिकानों पर रेड, शेयरों में हेराफेरी से 1-लाख निवेशकों को घाटा

Updated on 17-10-2026 11:48 AM

एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट यानी ED ने दो लिस्टेड कंपनियों RM ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स सिस्टम्स लिमिटेड और R&B डेनिम्स लिमिटेड के शेयरों में हेरफेर के मामले में कार्रवाई की है। एजेंसी ने शुक्रवार को मुंबई, नासिक, अहमदाबाद समेत छह शहरों में 29 ठिकानों पर छापेमारी की।

ED की जांच में सामने आया है कि फर्जी वॉट्सएप ग्रुप्स के जरिए दिए गए टिप्स के जाल में फंसकर 1 लाख से ज्यादा रिटेल निवेशकों ने पैसे गंवाए हैं।

ED के छापों के दायरे में दोनों कंपनियों के कॉर्पोरेट दफ्तर, उनके प्रमोटरों के आवास, कम कीमत पर शेयर पाने वाले व्यक्तियों के घर, स्टॉक-ब्रोकिंग और फाइनेंस फर्मों के ऑफिस शामिल हैं।

इसके अलावा प्रमोटर वॉट्सएप ग्रुप चलाने के संदिग्धों के ठिकानों की भी तलाशी ली गई। कार्रवाई में कई संदिग्ध दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस, शेयर लेनदेन के रिकॉर्ड और प्रॉपर्टी से जुड़े कागजात जब्त किए गए हैं।

शेयर बाजार में आज यानी 16 अक्टूबर को तेजी रही। सेंसेक्स 413 अंक चढ़कर 74,729 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 148 अंक ऊपर 23,146 पर बंद हुआ। आईटी और मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी हुई।

3.5 करोड़ से ज्यादा शेयर और वारंट जारी किए गए

PMLA के तहत हुई जांच में खुलासा हुआ कि अप्रैल 2023 से मार्च 2024 के बीच दोनों कंपनियों ने चुनिंदा व्यक्तियों और संस्थाओं को 3.5 करोड़ से ज्यादा शेयर और कन्वर्टिबल वारंट जारी किए थे।

इन शेयरों के लिए पेमेंट की गई राशि का एक बड़ा हिस्सा जुड़े हुए व्यक्तियों, फर्मों और लेंडर्स के एक छोटे से दायरे से आया था। इसके बाद के महीनों में शेयरों के भाव लगातार ऊपर बढ़ाए गए, जबकि शेयर ज्यादातर उन्हीं लोगों के पास बने रहे।

भावनगर से चल रही थीं फर्जी वॉट्सएप कम्युनिटीज

जांच में आगे पता चला कि दिसंबर 2025 के आखिरी से फरवरी 2026 के बीच मल्टीबैगर स्टॉक्स जैसे नामों से वॉट्सएप कम्युनिटीज बनाई गईं। इन ग्रुप्स के जरिए सीधे-साधे रिटेल निवेशकों को रोजाना ये शेयर खरीदने की टिप्स भेजी जाती थीं।

ये ग्रुप्स हरियाणा और मुंबई के दूसरे लोगों के नाम पर जारी किए गए सिम कार्ड्स का इस्तेमाल करके चलाए जा रहे थे, लेकिन इनका संचालन गुजरात के भावनगर से किया जा रहा था।

फर्जी टिप्स से 3,400 से 1 लाख के पार पहुंचे खरीदार

फर्जी टिप्स के लालच में आकर इन दोनों कंपनियों के शेयरों को खरीदने वाले निवेशकों की संख्या तेजी से बढ़ी। शुरुआत में खरीदारों की संख्या करीब 3,400 थी, जो अचानक बढ़कर 1 लाख के पार पहुंच गई।

25 फरवरी को अचानक डिलीट किए गए वॉट्सएप ग्रुप्स

ED सूत्रों के मुताबिक, 25 फरवरी 2026 को सभी वॉट्सएप ग्रुप्स को अचानक डिलीट कर दिया गया। इसके तुरंत बाद दोनों कंपनियों के शेयर लोअर सर्किट में आ गए और महज कुछ ही दिनों के भीतर इनकी कीमत में लगभग 70% की गिरावट आ गई।

इससे 1 लाख से ज्यादा छोटे निवेशकों को नुकसान हुआ और वे ऐसे शेयरों के साथ अटक गए जिन्हें बेचा भी नहीं जा सकता था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट यानी ED ने दो लिस्टेड कंपनियों RM ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स सिस्टम्स लिमिटेड और R&B डेनिम्स लिमिटेड के शेयरों में हेरफेर के मामले में कार्रवाई की है। एजेंसी ने…
 17 October 2026
सोने की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच भारतीय ग्राहकों के गहने खरीदने के तरीके में बड़ा बदलाव आया है। अब ज्वेलरी की खरीदारी भावनाओं या बिना सोचे-समझे नहीं, बल्कि काफी…
 17 October 2026
इलॉन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने कहा है कि वह भारत में हाई-स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X…
 17 October 2026
नई दिल्‍ली: रूह अफजा। यह सिर्फ एक लाल शरबत नहीं है। इसके बजाय भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के करोड़ों लोगों की यादों का पिटारा है। साल 1906 में पुरानी दिल्ली…
 17 October 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी एम. चन्‍नाकेशव की है। वह कर्नाटक के तुमकुरु जिले के मास्‍नापुरा गांव के रहने वाले हैं। 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद 2003 में वह अपने…
 17 October 2026
नई दिल्ली: भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने को लेकर एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक और मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। Starlink…
 16 October 2026
नई दिल्‍ली: वह 1970 और 80 का दशक था। भारतीय सड़कों पर एक स्‍कूटर का सिक्‍का चलने लगा था। नाम था प्रिया। इसने देश के करोड़ों मिडिल क्लास परिवारों के…
 16 October 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत लगातार 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बनी हुई है। इस बीच सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर 'विंडफॉल गेन्स टैक्स' बढ़ाकर 2.5 रुपये…
 16 October 2026
नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन के बीच म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री ने बड़ा कदम उठाया है। मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के मौखिक निर्देशों के बाद म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री ने आज से सभी…
Advt.