धनतेरस-दिवाली से पहले सोना हुआ सस्ता, इस हफ्ते चांदी भी 10000 रुपये लुढ़की, जानें 24K, 22K, 18K गोल्ड का नया भाव
Updated on
18-10-2026 12:08 PM
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते बड़ी गिरावट आई है। सोना 3004 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 10191 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,46,426 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। इससे पहले इसकी कीमत 1,49,430 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
इस हफ्ते 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में भी कमी आई है। 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,36,878 रुपये से घटकर 1,34,126 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,12,073 रुपये से कम होकर 1,09,820 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।
इस हफ्ते कैसा रहा भाव?
आईबीजेए के आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोने का सबसे ऊंचा भाव 12 अक्टूबर को सुबह के सत्र में 1,48,425 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं, 15 अक्टूबर को सुबह के सत्र में इसका भाव गिरकर 1,45,564 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।
चांदी भी 10,000 रुपये से ज्यादा सस्ती
सोने के साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी का भाव 10,191 रुपये घटकर 2,10,918 रुपये प्रति किलो रह गया है। इससे पहले यह 2,21,109 रुपये प्रति किलो पर थी।
इस हफ्ते चांदी का सबसे ऊंचा भाव 12 अक्टूबर को सुबह के सत्र में 2,20,874 रुपये प्रति किलो रहा। वहीं, 15 अक्टूबर को सुबह के सत्र में इसकी कीमत घटकर 2,07,098 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। IBJA रोजाना सुबह और शाम के सत्र में सोने और चांदी के भाव जारी करता है।
क्यों गिर रही हैं सोने-चांदी की कीमतें?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव करीब 4,186 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव लगभग 57 डॉलर प्रति औंस था। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से डॉलर मजबूत हो रहा है। इससे सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव पड़ रहा है। इसके अलावा, महंगाई बढ़ने के कारण ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका भी निवेशकों को इन कीमती धातुओं से दूरी बनाने के लिए प्रेरित कर रही है। इसी वजह से सोने और चांदी में बिकवाली बढ़ रही है।
नई दिल्ली: भारतीयों की कई पीढ़ियों के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ही शेयर बाजार से उनका पहला परिचय थी। इसके संस्थापक धीरूभाई अंबानी ने मध्यम आय वाले बचतकर्ताओं को…
नई दिल्ली: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और स्वदेशी आंदोलन की पृष्ठभूमि में एक साबुन का जन्म हुआ। इसका नाम था 'वतनी'। वनस्पति तेलों से बना यह गोदरेज का पहला साबुन था।…
नई दिल्ली: यह कहानी है प्रसाद रामचवरे की। वह महाराष्ट्र के अकोला जिले से हैं। मास्टर ऑफ फार्मेसी (M.Pharm) करने के बाद कॉर्पोरेट नौकरियों को छोड़ उन्होंने कृषि में अपना…
नई दिल्ली: गुजरात के साबरमती में वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव के लिए 307 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक मेंटेनेंस हब बनाया जा रहा है। पश्चिम रेलवे के…
एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट यानी ED ने दो लिस्टेड कंपनियों RM ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स सिस्टम्स लिमिटेड और R&B डेनिम्स लिमिटेड के शेयरों में हेरफेर के मामले में कार्रवाई की है। एजेंसी ने…
सोने की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच भारतीय ग्राहकों के गहने खरीदने के तरीके में बड़ा बदलाव आया है। अब ज्वेलरी की खरीदारी भावनाओं या बिना सोचे-समझे नहीं, बल्कि काफी…
इलॉन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने कहा है कि वह भारत में हाई-स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X…