पत्नी ने पति की आंखों में दवाई डाली फिर बेडरूम में किलर को भेज बाहर उसकी मौत का इंतजार करने लगी

Updated on 12-05-2025 12:53 PM
भोपाल। भेल के रिटायर्ड जीएम जार्ज कुरियन की सनसनीखेज हत्या से पर्दा उठने के बाद अब हत्या के कारणों को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। जॉर्ज कुरियन की नजदीकियां किरायेदार रेखा सूर्यवंशी से बढ़ गई थीं। उसे रेखा के प्रेमी संजय पाठक से उसका बात करना पसंद नहीं था

उसने संजय का रेखा के घर आना-जाना बंद करा दिया था। साथ ही रेखा के मोबाइल पर उसका नंबर भी ब्लाक करवा दिया था। वह अक्सर फोन कर संजय से अभद्रता करता था। साथ ही रेखा से उसके बारे में अनाप-शनाप बातें करता था।यहां तक की मौत से दो दिन पहले जार्ज कुरियन ने फोन पर बहस के दौरान संजय को उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने की धमकी तक दे डाली थी। पुलिस को पूछताछ में संजय ने बताया कि इसके बाद उसने जार्ज की हत्या करने की ठान ली थी।

चुपके से घर आ गया था संजय

बाद में जार्ज की रोजाना की मारपीट से परेशान पत्नी बिट्टी और रेखा हत्या की पूरी साजिश में शामिल हो गई। बिट्टी ने अपने पति की हत्या के लिए संजय को दस लाख रुपये में सुपारी दी। साजिश के तहत 18 अप्रैल को बिट्टी ने रात को सोते समय जार्ज की आंखों में दवा डाली, तभी संजय चुपके से घर आ गया था।

बिट्टी ने जार्ज की हत्या के लिए संजय को बेडरूम में भेज दिया और खुद बाहर से कमरा बंद कर रेखा के साथ पति की मौत का इंतजार करने लगी। कुछ देर संजय और जार्ज के बीच मारपीट चली, फिर संजय ने एक कपड़े से जार्ज का मुंह दबा दिया और तब तक दबाए रखा जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। इधर मामले में मुख्य आरोपित संजय पाठक को रविवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

इस तरह करीब बाए थे जॉर्ज और रेखा

पूरे मामले का पर्दाफाश करने वाले एसआई संतोष रघुवंशी के अनुसार किरायेदार रेखा सूर्यवंशी मूलत: भोपाल की रहने वाली है। उसकी शादी सीहोर निवासी बीएएमएस डॉक्टर विजय सूर्यवंशी से हुई थी। 2017 को विजय की मौत हो गई थी, जिसके बाद रेखा अपने इकलौते बेटे के साथ मायके में रहने लगी थी।

रेखा के पिता जॉर्ज के दोस्त थे। उन्होंने रेखा की परिस्थितियों के बार में जॉर्ज को बताया तो उन्होंने अपने घर में उन्हें पेयिंग गेस्ट के तौर पर रखा। बाद में रेखा अपने बेटे को भी उनके ही घर में ले आई थी।

बिट्टी ने बताया कि रेखा लंबे समय से घर में रह रही थी, लेकिन कभी उससे किराया नहीं लिया था। बाद में जॉर्ज ने रेखा के पति की सीहोर स्थित जमीन के विवाद में उसकी मदद की तो दोनों और भी करीब आ गए थे।

सबक सिखाने संजय ने किया था हमला

एसआई रघुवंशी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि जार्ज को सबक सिखाने 18 मार्च 2025 को पहली बार सीहोर के इछावर में संजय पाठक ने जॉर्ज कुरियन पर हमला किया था। जॉर्ज कुरियन तब रेखा के साथ उनके जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए इछावर गया था। रेखा ने संजय को पूरे रूट की जानकारी दे दी थी।

तब संजय अपने साथियों के साथ आया और उसने लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया था। बाद में कुछ दिन तक उसका अस्पताल में इलाज चला। लेकिन इस घटना को लेकर रेखा के कहने पर जॉर्ज ने एफआईआर नहीं करवाई। तब रेखा ने उसे गुमराह किया था कि कोई अनजाने बदमाशों ने मारपीट की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 May 2025
मप्र के सभी पुलिस ट्रेनिंग स्कूल-कॉलेज और अकादमियों में चलने वाली कक्षाओं में क्या और कैसे पढ़ाया जा रहा है, इसकी मॉनिटरिंग एडीजी ट्रेनिंग ऑनलाइन कर रहे हैं। रोजाना किसी…
 12 May 2025
इस साल पीएम आवास, किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत, ग्रामीण कौशल, पेंशन योजना और राष्ट्रीय शिक्षा योजना के संचालन में फंड की कमी नहीं आएगी। जिन योजनाओं में 60% हिस्सेदारी…
 12 May 2025
मप्र में जल्द ही रेत सहित कई तरह के खनन पर अब तकनीक की मदद से नजर रखी जाएगी। इसके लिए खनिज विभाग ने 7500 से अधिक खदानों की जियो…
 12 May 2025
शुगर की जांच के लिए खून की कुछ बूंदें चाहिए होती हैं, लेकिन आने वाले कुछ समय में यह जरूरी नहीं होगी। मरीज को सिर्फ एक डिवाइस में फूंक मार…
 12 May 2025
डेटिंग एप के जरिए दोस्ती के बाद रेप का मामला सामने आया है। आरोपी बीएससी एग्रीकल्चर का छात्र है। जबकि पीड़िता विवाहित है। पिपलानी पुलिस ने केस दर्ज करने के…
 12 May 2025
भोपाल के एक निजी कॉलेज में छात्राओं के साथ हुए रेप, ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद के मामले में पुलिस की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपियों ने एक…
 12 May 2025
चुनावों में हार और दलबदल के बाद अब कांग्रेस अपने कैडर मैनेजमेंट पर फोकस कर रही है। अपने सभी विधायकों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, विधानसभा प्रभारियों को अब कांग्रेस आवासीय…
 12 May 2025
भोपाल । मध्य प्रदेश के सभी विभागों में कर्मचारियों की भर्ती के नियम समान करने की तैयारी है। इसके लिए आदर्श भर्ती नियमावली बनाई जा रही है। शासन ने इसकी जिम्मेदारी…
 12 May 2025
भोपाल। भेल के रिटायर्ड जीएम जार्ज कुरियन की सनसनीखेज हत्या से पर्दा उठने के बाद अब हत्या के कारणों को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। जॉर्ज कुरियन की नजदीकियां किरायेदार…
Advt.