भारत में सैटेलाइट इंटरनेट की जंग क्यों अहम?
सैटेलाइट इंटरनेट के जरिए उन इलाकों में भी इंटरनेट पहुंचाया जा सकता है, जहां मोबाइल नेटवर्क या फाइबर ब्रॉडबैंड पहुंचाना मुश्किल है। स्टारलिंक की एंट्री से भारत में इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है।हालांकि, सेवा शुरू करने के लिए जरूरी सरकारी मंजूरियों, सुरक्षा नियमों और कीमतों से जुड़े फैसले अहम होंगे। ऐसे में भारतीय बाजार में स्टारलिंक और जियो की सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं के बीच मुकाबला कब और किस रूप में शुरू होगा, यह इन प्रक्रियाओं के पूरा होने पर निर्भर करेगा।

