डीजल के एक्सपोर्ट पर टैक्स में भारी कटौती, महंगा हो गया पेट्रोल का निर्यात
Updated on
16-10-2026 11:36 AM
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत लगातार 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बनी हुई है। इस बीच सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर 'विंडफॉल गेन्स टैक्स' बढ़ाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। वहीं, डीजल पर लगने वाले इस टैक्स को 16 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 8.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। ये बदलाव 16 अक्टूबर से लागू होंगे। घरेलू खपत के लिए उपलब्ध पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली मौजूदा ड्यूटी दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
सरकारी अधिसूचना के मुताबिक एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर लगने वाले 'विंडफॉल टैक्स' में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स (CBIC) ने एक बयान में कहा कि ये बदलाव 16 अक्टूबर से प्रभावी होंगे। विंडफॉल गेन्स टैक्स की दरों में हर 15 दिन में बदलाव किया जाता है। यह पिछले 15 दिनों में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की औसत कीमतों पर निर्भर करता है।
कच्चे तेल का हाल
LSEG शिपिंग और ऑयल प्राइस डेटा के अनुसार अमेरिका-ईरान और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण माल ढुलाई (फ्रेट) और बीमा की दरें बढ़ गई हैं। आज कच्चा तेल मामूली गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। ब्रेंट क्रूड 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 105.7 डॉलर प्रति बैरल पर है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.34 फीसदी नीचे 97.64 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। दो दिन पहले इंडियन बास्केट 121.1 डॉलर प्रति बैरल पर था।
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत लगातार 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बनी हुई है। इस बीच सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर 'विंडफॉल गेन्स टैक्स' बढ़ाकर 2.5 रुपये…
नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन के बीच म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री ने बड़ा कदम उठाया है। मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के मौखिक निर्देशों के बाद म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री ने आज से सभी…
विजय केडियावित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले दिनों एक कार्यक्रम में कहा था कि सरकार बजट से पहले होने वाली चर्चाओं में लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) टैक्स हटाने पर…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भारत में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक का स्वागत किया है। यह कंपनी दुनिया के कई देशों में सैटकॉम…
सोना की कीमतों में आज यानी 14 अक्टूबर को लगातार तीसरे दिन गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,272 रुपए गिरकर…
नई दिल्ली: दिवालिया हो चुकी NMC हेल्थकेयर के फाउंडर और यूएई के बिजनसमैन बीआर शेट्टी ने बैंक ऑफ बड़ौदा पर 15 अरब डॉलर का मुकदमा दायर किया है। उन्होंने आरोप…