Select Date:

श्रीलंका का वनडे में दूसरा सबसे बड़ा रनचेज:इंग्लैंड के खिलाफ 430 रन बनाए, लियानागे ने छक्का लगाकर जीत दिलाई

Updated on 23-10-2026 01:06 PM

श्रीलंका ने वनडे ट्राई सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ 429 रन चेज कर दिए। यह वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा रनचेज है। ट्राई सीरीज में तीसरी टीम मेजबान पाकिस्तान है।

रावलपिंडी में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट पर 429 रन बनाए। कप्तान हैरी ब्रूक ने 116 गेंद पर 202 रन बनाए। उन्होंने वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक लगाया।

जवाब में श्रीलंका ने 49.5 ओवर में 8 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पवन रत्नायके ने 106 गेंद पर 130 रन बनाए। दासुन शनाका और असिथा फर्नांडो ने भी 97-97 रन की पारी खेली। वहीं जनिथ लियानागे 27 गेंद पर 61 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।

आखिरी ओवर का ड्रामा

  • पहली गेंद: जोश टंग की गेंद पर लियानागे ने डीप मिडविकेट की ओर शॉट खेलकर 1 रन लिया। अब वेलालागे स्ट्राइक पर थे। श्रीलंका को बनाने थे- 5 गेंद पर 7 रन।
  • दूसरी गेंद: दुनिथ वेल्लालागे ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन बोल्ड हो गए। सातवां विकेट गिरा। ईशान मलिंगा बैटिंग के लिए उतरे। अब श्रीलंका को 4 गेंद पर 7 रन चाहिए थे।
  • तीसरी गेंद: मलिंगा भी बोल्ड हो गए। टंग ने लगातार दूसरी गेंद पर विकेट लिया। लियानागे अब भी नॉन-स्ट्राइक पर थे और श्रीलंका को बनाने थे- 3 गेंद पर 7 रन।
  • चौथी गेंद: असिथा फर्नांडो ने थर्ड मैन की ओर शॉट खेलकर 1 रन लिया। अब लियानागे स्ट्राइक पर लौटे। श्रीलंका को 2 गेंद पर 6 रन चाहिए थे।
  • पांचवीं गेंद: लियानागे ने लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से छक्का लगाया और श्रीलंका को मिली एक ऐतिहासिक जीत।

ENG Vs SL मैच की रिपोर्ट…

बैंटन ने शुरुआत दी, ब्रूक ने 400 के पार पहुंचाया

  • इंग्लैंड के ओपनर्स टॉम बैंटन और बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। बैंटन ने 51 गेंदों पर 50 रन बनाए, जिसमें 9 चौके शामिल थे। डकेट 39 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए।
  • डकेट के आउट होने के बाद जो रूट क्रीज पर आए। उन्होंने बैंटन के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। बैंटन 13.2 ओवर में 74 के स्कोर पर आउट हुए, जबकि डकेट का विकेट 15.6 ओवर में 85 रन पर गिरा।
  • इसके बाद रूट और ब्रूक ने तीसरे विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी की। रूट ने 66 गेंदों पर 69 रन बनाए, जिसमें 8 चौके थे। वह 37.1 ओवर में 244 के स्कोर पर आउट हुए।
  • आखिरी ओवर में जनिथ लियानगे की गेंद पर ब्रूक ने पहले छक्का लगाया। इसके बाद चौथी गेंद पर उन्होंने घुटने के बल बैठकर विकेटकीपर के ऊपर से स्कूप शॉट खेला और चौका हासिल किया। इसी के साथ उन्होंने 200 रन पूरे किए। ब्रूक 202 रन बनाकर आउट हुए।
  • ब्रूक को आखिरी ओवरों में विल जैक्स का साथ मिला। जैक्स ने 30 गेंद पर नाबाद 66 रन बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए सिर्फ 77 गेंद पर 185 रन जोड़े।
  • रत्नायके का शतक, शनाका की तेज पारी और लियानागे का विजयी छक्का

    • श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 24 रन तक 2 विकेट गंवा दिए। कामिंदु मेंडिस 18 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान कुसल मेंडिस खाता नहीं खोल सके।
    • इसके बाद अविष्का फर्नांडो और पवन रत्नायके ने पारी संभाली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 137 गेंद पर 166 रन जोड़े। फर्नांडो 83 गेंद पर 97 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के लगाए।
    • रत्नायके ने इसके बाद दासुन शनाका के साथ चौथे विकेट के लिए 79 गेंद पर 133 रन की साझेदारी की। रत्नायके ने 15 चौके और 3 छक्कों की मदद से 130 रन बनाए।
    • शनाका ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने 8 छक्कों की मदद से 50 गेंद पर 97 रन बना दिए। वे शतक से सिर्फ 3 रन दूर रह गए।
    • शनाका के आउट होने के बाद लियानागे ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने लगभग हर ओवर में बाउंड्री लगाते रहे। उन्होंने 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 27 गेंद पर नाबाद 61 रन बनाए। उन्होंने आखिरी ओवर की पांचवी गेंद पर छक्का जड़ टीम को जीत दिला दी।
    • इंग्लैंड की ओर से जोश टंग ने 3 विकेट लिए। सैम करन को 2 विकेट मिले, जबकि जेमी ओवरटन और लियाम डॉसन ने 1-1 विकेट हासिल किया
    • इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने सबसे तेज वनडे दोहरा शतक लगा दिया। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज में 114 गेंदो पर दोहरा शतक बनाया। इसके साथ ही ब्रूक ने भारत के शुभमन गिल के सबसे तेज दोहरा शतक का रिकॉर्ड तोड़ा। गिल ने 21 दिन पहले 30 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ 117 बॉल पर डबल सेंचुरी लगाई थी। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 October 2026
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने सबसे तेज वनडे दोहरा शतक लगा दिया है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज में 114 गेंदों पर दोहरा शतक बनाया।रावलपिंडी में ब्रूक ने…
 23 October 2026
श्रीलंका ने वनडे ट्राई सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ 429 रन चेज कर दिए। यह वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा रनचेज है। ट्राई सीरीज में तीसरी टीम मेजबान पाकिस्तान…
 23 October 2026
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इंडिया ए के खिलाफ 3 अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम जारी कर ली है। इस टीम में 11 इंटरनेशनल खिलाड़ी शामिल किए गए हैं।यह…
 23 October 2026
भारत ने पैरा एशियन गेम्स के 5वें दिन शुक्रवार को 6 गोल्ड मेडल जीत लिए हैं। इससे उसके 27 गोल्ड मेडल हो गए हैं।सुबह पहला गोल्ड हरविंदर सिंह और विजय…
 23 October 2026
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने दाईं जांघ के पिछले हिस्से (हैमस्ट्रिंग) की सर्जरी कराई है। वे करीब 2-3 महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे।19…
 23 October 2026
ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को होने वाले दूसरे T20I में नहीं खेलेंगे। भारतीय बल्लेबाज की दाईं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। BCCI ने शुक्रवार को…
 22 October 2026
टेस्ट क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एलेन बॉर्डर 11000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज ते। 1994 में एडिलेड के मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने यह कारनाम किया था। उसके बाद…
 22 October 2026
नई दिल्ली: टेनिस के पावर कपल में गिने जाने वाले एलिना स्वितोलिना और गेल मोनफिल्स ने तलाक लेने का फैसला किया है। यूक्रेन की स्टार टेनिस खिलाड़ी स्वितोलिना ने सोमवार…
 22 October 2026
नई दिल्ली: जापान में चल रहे एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय दल से जुड़ा एक विवाद सामने आया है। भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख को जापान में…
Advt.