Select Date:

भारत को पैरा एशियन गेम्स में दिन का छठा गोल्ड:शूटर मोना को दूसरा स्वर्ण, हनी ने जेवलिन थ्रो में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

Updated on 23-10-2026 01:02 PM

भारत ने पैरा एशियन गेम्स के 5वें दिन शुक्रवार को 6 गोल्ड मेडल जीत लिए हैं। इससे उसके 27 गोल्ड मेडल हो गए हैं।

सुबह पहला गोल्ड हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने रिकर्व आर्चरी में दिलाया। फिर नीतेश कुमार और नवीन शिवकुमार ने बैडमिंटन में एक-एक स्वर्ण जीते।

एथलेटिक्स में हनी जेवलिन थ्रो और संदीप 100 मीटर दौड़ में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ एशियन चैंपियन बने। शूटर मोना अग्रवाल ने दूसरा स्वर्ण पदक जीता।

इंडिया को आज 6 गोल्ड, 7 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज सहित 15 मेडल मिल चुके हैं। भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर आ गया है। उसके पास कुल 103 मेडल हैं।

1. बैडमिंटन : नीतेश कुमार ने प्रमोद को हराकर जीता पुरुष SL3 गोल्ड

नीतेश कुमार ने बैडमिंटन की मेंस सिंगल्स SL3 कैटेगरी के फाइनल में अपने ही देश के हमवतन प्रमोद भगत को सीधे गेमों में 21-18, 21-16 से हराया।

नीतेश के पास अब थुलासिमथि के साथ मिक्स्ड डबल्स SL3-SU5 में भी गोल्ड जीतने का मौका है। वहीं, महिला SU5 में थुलासिमथि मुरुगेसन को सिल्वर मिला। उन्हें चीन की यांग क्यूशिया ने हराया।

2. बैडमिंटन : नवीन शिवकुमार ने गोल्ड मेडल जीता

नवीन शिवकुमार ने पैरा बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स SL4 फाइनल में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने इंडोनेशिया के फ्रेडी सेटियावान को सीधे गेम में 21-9, 21-17 से हराया।

SL4 कैटेगरी के खिलाड़ियों के पैरे के निचले अंगों (पैरों) में मामूली या मध्यम स्तर की विकलांगता होती है। यह कैटेगरी उन एथलीटों के लिए होती है, जो खड़े होकर खेलते हैं।

3. आर्चरी : हरविंदर-विजय ने चीन को 5-1 से हराया

रिकर्व आर्चरी की रिकर्व मेंस डबल्स कैटेगरी में हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने फाइनल में चीन को 5-1 से हराया।

भारतीय जोड़ी ने दूसरा और तीसरा सेट जीतकर खिताब अपने नाम किया। पहला गेम दोनों टीमों के बीच 35-35 से बराबर रहा। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने दूसरा गेम 37-36 से जीता। भारतीय जोड़ी ने तीसरा गेम 38-36 से जीता। उसने गेम के आधार पर मुकाबला 5-1 से अपने नाम कर लिया।

वहीं, महिला पैरा रिकर्व डबल्स में भारत को सिल्वर मेडल मिला। भावना चौधरी और पूजा जाटयान को फाइनल में चीन की गाओ जिहान और वांग शुएचियान ने 6-0 से हराया।

4. एथलेटिक्स : हनी ने 60.49 मीटर भाला फेंका, यह वर्ल्ड रिकॉर्ड

हनी (टॉप्स) ने पैरा एथलेटिक्स की पुरुष भाला फेंक F37/38 स्पर्धा में 60.49 मीटर का थ्रो करके गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने T37 कैटेगरी में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। हनी को 1,116 पॉइंट मिले।

5. एथलेटिक्स : संदीप ने भारत को 100वां मेडल दिलाया

पैरा एथलेटिक्स में भारत ने 100वां मेडल जीत लिया है। संदीप ने पुरुषों की 400 मीटर T64 स्पर्धा में 52.28 सेकेंड का समय लेकर गोल्ड मेडल जीता। अजय कुमार ने 53.61 सेकेंड के समय के साथ ब्रॉन्ज जीता।

डेब्यू कर रहे संदीप ने T44 कैटेगरी में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इस कैटेगरी में वे एथलीट्स आते हैं, जिनके पैर घुटने के नीचे प्रभावित हैं, लेकिन वे कृतिम अंगों का प्रयोग नहीं करते हैं।

6. शूटिंग: मोना ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

शूटर मोना अग्रवाल ने दूसरा गोल्ड जीता। उन्होंने महिलाओं के 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन SH1 इवेंट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

मोना ने 357.5 का स्कोर किया। उन्होंने स्वीडन की अन्ना बेन्सन का 356 का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने साउथ कोरिया की ली यूनरी का 355.7 का एशियन रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ा।

चीन की झांग कुइपिंग ने 353.7 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता। साउथ कोरिया की किम मियॉन्ग को 344.4 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मिला। भारत की अवनि लेखरा 333.2 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 October 2026
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने सबसे तेज वनडे दोहरा शतक लगा दिया है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज में 114 गेंदों पर दोहरा शतक बनाया।रावलपिंडी में ब्रूक ने…
 23 October 2026
श्रीलंका ने वनडे ट्राई सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ 429 रन चेज कर दिए। यह वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा रनचेज है। ट्राई सीरीज में तीसरी टीम मेजबान पाकिस्तान…
 23 October 2026
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इंडिया ए के खिलाफ 3 अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम जारी कर ली है। इस टीम में 11 इंटरनेशनल खिलाड़ी शामिल किए गए हैं।यह…
 23 October 2026
भारत ने पैरा एशियन गेम्स के 5वें दिन शुक्रवार को 6 गोल्ड मेडल जीत लिए हैं। इससे उसके 27 गोल्ड मेडल हो गए हैं।सुबह पहला गोल्ड हरविंदर सिंह और विजय…
 23 October 2026
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने दाईं जांघ के पिछले हिस्से (हैमस्ट्रिंग) की सर्जरी कराई है। वे करीब 2-3 महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे।19…
 23 October 2026
ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को होने वाले दूसरे T20I में नहीं खेलेंगे। भारतीय बल्लेबाज की दाईं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। BCCI ने शुक्रवार को…
 22 October 2026
टेस्ट क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एलेन बॉर्डर 11000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज ते। 1994 में एडिलेड के मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने यह कारनाम किया था। उसके बाद…
 22 October 2026
नई दिल्ली: टेनिस के पावर कपल में गिने जाने वाले एलिना स्वितोलिना और गेल मोनफिल्स ने तलाक लेने का फैसला किया है। यूक्रेन की स्टार टेनिस खिलाड़ी स्वितोलिना ने सोमवार…
 22 October 2026
नई दिल्ली: जापान में चल रहे एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय दल से जुड़ा एक विवाद सामने आया है। भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख को जापान में…
Advt.