Select Date:

आयुष म्हात्रे ने जांघ के पिछले हिस्से की सर्जरी कराई:2-3 महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे, रणजी मैच में चोट लगी थी

Updated on 23-10-2026 01:01 PM

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने दाईं जांघ के पिछले हिस्से (हैमस्ट्रिंग) की सर्जरी कराई है। वे करीब 2-3 महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे।

19 साल के आयुष 11 अक्टूबर को रणजी ट्रॉफी में चंडीगढ़ के खिलाफ रन लेने के दौरान चोटिल हो गए। वे मुंबई की रणजी टीम के उपकप्तान भी हैं।

मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में गुरुवार को उनकी सर्जरी हुई। BCCI के एक सूत्र के मुताबिक, सर्जरी डॉ. दिनशॉ पार्डीवाला ने की।

सूत्र ने बताया कि सर्जरी सफल रही है। म्हात्रे अच्छी तरह रिकवर कर रहे हैं और शुक्रवार सुबह बैसाखी के सहारे धीरे-धीरे चलना भी शुरू कर दिया।

IPL के दौरान भी चोटिल हुए थे म्हात्रे

यह म्हात्रे का IPL के दौरान बाईं हैमस्ट्रिंग में लगी चोट के बाद पहला मैच था। उन्हें 18 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए चोट लगी थी।

बाईं हैमस्ट्रिंग की चोट के बाद म्हात्रे ने बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में तीन महीने बिताए थे। वहां उनका इलाज और रिहैबिलिटेशन हुआ।

मुंबई को ओपनिंग जोड़ी बदलनी पड़ी

म्हात्रे की चोट के कारण मुंबई को इस रणजी ट्रॉफी सीजन में दो मैचों में दूसरी ओपनिंग जोड़ी उतारनी पड़ी। चंडीगढ़ के खिलाफ म्हात्रे ने यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग की थी।

भारतीय ओपनर के राष्ट्रीय टीम की ड्यूटी पर जाने के बाद हिमाचल प्रदेश के खिलाफ अंगकृष रघुवंशी और दिव्यांश सक्सेना ने पारी की शुरुआत की। म्हात्रे की जगह सूर्यांश शेडगे को टीम से जोड़ा किया है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इंडिया ए के खिलाफ 3 अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम जारी कर ली है। इस टीम में 11 इंटरनेशनल खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। यह सीरीज 24 अक्टूबर से शुरू होगी। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 October 2026
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने सबसे तेज वनडे दोहरा शतक लगा दिया है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज में 114 गेंदों पर दोहरा शतक बनाया।रावलपिंडी में ब्रूक ने…
 23 October 2026
श्रीलंका ने वनडे ट्राई सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ 429 रन चेज कर दिए। यह वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा रनचेज है। ट्राई सीरीज में तीसरी टीम मेजबान पाकिस्तान…
 23 October 2026
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इंडिया ए के खिलाफ 3 अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम जारी कर ली है। इस टीम में 11 इंटरनेशनल खिलाड़ी शामिल किए गए हैं।यह…
 23 October 2026
भारत ने पैरा एशियन गेम्स के 5वें दिन शुक्रवार को 6 गोल्ड मेडल जीत लिए हैं। इससे उसके 27 गोल्ड मेडल हो गए हैं।सुबह पहला गोल्ड हरविंदर सिंह और विजय…
 23 October 2026
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने दाईं जांघ के पिछले हिस्से (हैमस्ट्रिंग) की सर्जरी कराई है। वे करीब 2-3 महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे।19…
 23 October 2026
ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को होने वाले दूसरे T20I में नहीं खेलेंगे। भारतीय बल्लेबाज की दाईं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। BCCI ने शुक्रवार को…
 22 October 2026
टेस्ट क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एलेन बॉर्डर 11000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज ते। 1994 में एडिलेड के मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने यह कारनाम किया था। उसके बाद…
 22 October 2026
नई दिल्ली: टेनिस के पावर कपल में गिने जाने वाले एलिना स्वितोलिना और गेल मोनफिल्स ने तलाक लेने का फैसला किया है। यूक्रेन की स्टार टेनिस खिलाड़ी स्वितोलिना ने सोमवार…
 22 October 2026
नई दिल्ली: जापान में चल रहे एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय दल से जुड़ा एक विवाद सामने आया है। भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख को जापान में…
Advt.