टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 11000 रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, लिस्ट में शामिल हैं दिग्गजों के नाम
Updated on
22-10-2026 12:16 PM
टेस्ट क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एलेन बॉर्डर 11000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज ते। 1994 में एडिलेड के मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने यह कारनाम किया था। उसके बाद से अभी तक 11 अन्य बल्लेबाज भी इस लिस्ट में जगह बना चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान अपने 11000 रन पूरे किए। हम आपको सबसे तेज 11000 रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं।
स्टीव स्मिथ- 226 पारी
ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने 226वीं पारी में टेस्ट में अपने 11000 रन पूरे कर लिए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले की पहली पारी में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। टेस्ट में उनका औसत 55.56 का है।
सचिन तेंदुलकर- 223 पारी
महान सचिन तेंदुलकर टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। सचिन ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 223 पारी में टेस्ट में अपने 11 हजार रन पूरे किए थे। डेब्यू के 17 साल और 254 दिन बाद वह यहां तक पहुंचे थे।
रिकी पोंटिंग- 222 पारी
ऑस्ट्रेलिया के महान रिकी पोंटिंग के नाम भी टेस्ट में 11 हजार से ज्यादा रन दर्ज हैं। 2009 में पोंटिंग ने भी इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था। 132वें टेस्ट की 222वीं पारी में पोंटिंग के 11000 रन हुए थे।
ब्रायन लारा- 213 पारी
वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा एलेन बॉर्डर के बाद 11 हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे। अपने 121वें टेस्ट मैच की 213वीं पारी में लारा ने 11 हजार रन बना लिए थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में यह कारनामा किया था।
कुमार संगकारा- 208 पारी
सचिन, लारा और संगकारा तीनों ने 195 पारियों में 10 हजार रन पूरे किए थे। श्रीलंका के संगकारा ने अगली 13 पारियों में एक हजार रन बना लिए और सबसे तेज 11000 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए।
वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर किरोन पोलार्ड IPL 2027 के लिए मुंबई इंडियंस के हेड कोच बनाए गए हैं।फ्रेंचाइजी ने शनिवार, 24 अक्टूबर को इसकी घोषणा की। 39 साल के पोलार्ड…
दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी को स्पेन का सबसे प्रतिष्ठित खेल सम्मान प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस अवॉर्ड दिया गया।मेसी को स्पेन की राजकुमारी लियोनोर ने यह अवॉर्ड दिया। लियोनोर स्पेन के सिंहासन…
एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट अमन सहरावत और सिल्वर मेडलिस्ट अंतिम पंघाल ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप से हटने का फैसला किया है।शनिवार से कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में शुरू हो…
अफगानिस्तान ने वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया।शुक्रवार को शारजाह में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम 43.3 ओवर में…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम…
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने सबसे तेज वनडे दोहरा शतक लगा दिया है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज में 114 गेंदों पर दोहरा शतक बनाया।रावलपिंडी में ब्रूक ने…
श्रीलंका ने वनडे ट्राई सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ 429 रन चेज कर दिए। यह वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा रनचेज है। ट्राई सीरीज में तीसरी टीम मेजबान पाकिस्तान…